
आष्टा। नगर के सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में मंगलवार को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जनपद उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनि विशाल चौरसिया, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, अमित मंकोड़ी, रोगी कल्याण समिति सदस्य उत्थान धारवां, सहायक संचालक प्रमोद सिंह, बी.आर.सी.सी. अजब सिंह राजपूत की उपस्थिति में सर्वप्रथम माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। प्राचार्य सितवत खान द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सी.एम. राइज़ स्कूल शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस विद्यालय में वो समस्त सुविधाएं है, जो पूर्व में एक कान्वेंट स्कूल में मिला करती थी, आज सी.एम. राइज़ स्कूल में विधायक के अथक प्रयासो से विद्यार्थियों को उनके घर से विद्यालय आने एवं जाने के लिए निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है।


वर्तमान में लगभग दो हजार विद्यार्थी निःशुल्क बस सेवा से लाभांवित हांगे। सभी बसें नई एवं गुणवत्तापूर्ण है। यह बस प्रत्येक विद्यार्थी जो कि सी.एम. राइज़ विद्यालय शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा से 20 किलो मीटर के दायरे में निवास करता है, बस उन विद्यार्थियों को विद्यालय लाने एवं पुनः उनके घर छोड़ने की व्यवस्था करेगी। उक्त बस परिवहन में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जी.पी.एस. सिस्टम तथा कैमरे एवं प्रशिक्षित वाहन चालक उपलब्ध करवाएं गए है।

इस अवसर पर सी.एम. राइज़ स्कूल में बस सेवा शुभारंभ पर पधारे क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा म.प्र. का सबसे बड़ा सी.एम. राइज़ विद्यालय भवन लगभग 63 करोड़ की लागत से आष्टा में बनाया गया है, जिसका लोकार्पण भी शीघ्र किया जायेगा।


विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आज निःशुल्क बस सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक श्री इंजीनियर ने बताया कि पूर्व के समय में सरकारी स्कूल में इतनी सुविधा नही हुआ करती थी, लेकिन हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के हक में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सी.एम. राइज़ विद्यालय की स्थापना की एवं निःशुल्क बस सेवा योजना लागू की, जिसका लाभ आष्टा अंचल के सभी विद्यार्थी ले सकेंगे।


कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई ने कहा कि सी.एम. राइज़ स्कूल शासन की तरफ से आष्टा क्षेत्र में एक बहुत बड़ी सौगात है, जिससे ग्रामीण एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को हिन्दी के साथ साथ अंग्रेजी माध्यम में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। शिक्षा के साथ परिवहन सुविधा का लाभ भी शासन द्वारा दिया जा रहा है, जो एक अनूठी पहल है।


नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वह मेहनत करने से पीछे नही रहे। मैं भी इस विद्यालय में पढ़ा हूं। हम जब पढ़ते थे, तब सरकारी स्कूलों में इस प्रकार की परिवहन व्यवस्था नही थी, हम पैदल विद्यालय आते थे, और विद्या अर्जित करके जाते थे। वर्तमान में शासन द्वारा सरकारी स्कूलों में निःशुल्क सायकल, गणवेश, छात्रवृत्ति की व्यवस्था की जा रही है।


केवल विद्यार्थी को मन लगाकर पढ़ना है। व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि सी.एम. राइज़ के माध्यम से इस विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, उसे ठीक से ग्रहण कर अपने कॅरियर निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि वो भी इसी विद्यालय में पढ़े है किन्तु आज जिस प्रकार की शिक्षा एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां सी.एम. राइज़ विद्यालय में करवाई जा रही है,


उस स्तर की शिक्षा एवं अन्य गतिविधियां शासकीय स्कूलों में नही थी। शासन द्वारा एवं विधायक महोदय के प्रयासो से आज इस विद्यालय को निःशुल्क बस सेवा के रूप में एक नई सौगात मिली है। विद्यार्थी निःशुल्क बस सेवा का लाभ लेंगे और मन लगाकर अपनी पढ़ाई करें।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनि विशाल चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि सी.एम. राइज़ विद्यालय में आज निःशुल्क बस परिवहन योजना का शुभारंभ क्षेत्र के नौनिहालों के लिए किया जा रहा है।

जिससे क्षेत्र के अभिभावकों एवं बच्चों का सरकारी स्कूलों के प्रति रूख बदलेंगा। बच्चें बसों में बैठकर विद्यालय अध्ययन करने के लिए प्रतिदिन आयेंगे और विद्या अर्जित करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों आपके लिए शासन द्वारा बस सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसका आप भरपूर लाभ लेंवे और मन लगाकर पढ़ाई करे, तथा अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं आष्टा क्षेत्र का नाम सम्पूर्ण प्रदेश में रोशन करें।


कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश वर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सम्राट ढ़ोके, राखी पोहाने, जितेन्द्र धनवाल, अमिता सोनी, लीला भिलाला, पवन राया, नेहा अंसारी, मनोज कुमार कलमोदिया, उर्मिला यादव, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, राम सिंह, तेजपाल सिंह, अभिलाषा श्रीवादी, सपना यादव, संदीप जायसवाल, आराधना चंद्रवंशी, कृतिका वर्मा, नीता जैन, रामेश्वर दामडिया,


विजय हाटेकर, निर्मल बैरागी, हेमंत मेवाड़ा, दिनेश गहरवाल, सतीष वर्मा, धीरज शर्मा, राजेश मालवीय, मनोज बडोदिया, वंदना सोलंकी, हुकुम सिंह, शशि बिंजवा, अनिल पटेल, ज्योति मंडलोई, ज्योति चौहान, डी.एस. मांडवा, कासिम खान, राजीव सारसिया, संतोष कुमार, नीरज सिंह ठाकुर, श्वेता पांडे, मुकुन्द सिंह बरोडिया, विजय अडगले, ज्ञान सिंह मेवाड़ा, आशीष विश्वकर्मा, राजेश राठौर आदि उपस्थित थे।
