आष्टा। राहुल गांधी द्वारा देशभर में वोट चोरी के लगाए गए आरोपों के बाद आष्टा विधानसभा में ग्रामीण ब्लॉक व नगर कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। आज आष्टा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
राहुल गांधी के आरोपों का हवाला दिया प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह कर्नाटक के महादेवपुरा में 1 लाख फर्जी वोटों का खुलासा किया है,उसी तरह का खेल पूरे देश में भी किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी की मदद फार्म-7 का गलत उपयोग कर हजारों मतदाताओं के नाम सूची से कटे कांग्रेस नेताओं ने कहा – राहुल जी ने सही कहा है, ये वोट चोरी नहीं, लोकतंत्र की हत्या है। चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर विपक्ष के वोट काट रहा है और फर्जी वोट जोड़ रहा है। जब हमने डिजिटल वोटर लिस्ट मांगी तो आयोग ने देने से मना कर दिया।

“नारेबाजी कर की जांच की मांग”
तहसील चौराह पर आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की । कांग्रेस ने मांग की है कि चुनाव आयोग पारदर्शी तरीके से पूरी वोटर लिस्ट सार्वजनिक करे।फर्जी तरीके से नाम काटने वालों पर FIR दर्ज हो।
“प्रदर्शन में ये नेता-कार्यकर्ता रहे उपस्तिथ”
प्रदर्शन में मुख्य रूप से
एआईसीसी सदस्य हरपाल सिंह ठाकुर, महेश मुंदीखेड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण, जितेन्द्र शोभाखेडी पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान गुड्डू,गुलाब बाई ठाकुर, कमल सिंह चौहान, एच आर परमाल, अरविंद मेवाड़ा जातखेड़ा,महेंद्र टिपाखेड़ी,घनश्याम जांगड़ा, सन्नवर खान,राजकुमार मालवीय, राजेंद्र दरबार, चेतनसिंह,फ़ैज़ उद्दीन,तोशिफ उद्दीन,रशीद नेताजी,सईद टेलर,नवाब बेरी,दिग्विजय राजपूत,महेश वर्मा,कमल ठाकुर,

कमल मेवाड़ा,महेश सुलखेड़ी, पुष्पराज जादोंन,रिंकू नामदेव,मनीष खत्री,हरेंद्र नौगांव,टोनी कोठारी,अशोक मंडलोई,डाक्टर एजाज,देवबगश पटवारी,अखलेश बाबू राजपूत,राहुल पटरिया,शंकर सोनी,डॉ हरि मेवाड़ा,गोलू हाजीपुर,टोनी कोठारी,अकेसिंह बागैर, चेतन भाटी, अजय भाटी,फारूक पटेल,जितेंद्र वर्मा, शुभम मेवाड़ा, नाजिम पठान,बंशीलाल बाम्बे,निसार मसूदी,बनने खा मंसूरी,राजेश सोलंकी,बलवान सिंह भाटी, लखन सिंह आदि मौजूद रहे।
“वार्ड 15 के बूथ क्रमांक 188 पर मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन”
भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर आष्टा के वार्ड क्रमांक 15 स्थित बूथ क्रमांक 188 पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों एवं सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर कार्य करने पर जोर दिया। उनके विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील समिति, उमेश शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, नगर मंडल महामंत्री मोहित सोनी, बूथ अध्यक्ष निलेश कुमार शर्मा एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह राणा एडवोकेट, जितेंद्र दुबे एडवोकेट, जीवन सिंह खजूरीया एडवोकेट, राजेश पचलासिया, सौरभ जैन, अवनीश पिपलोदिया, जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए सिद्धांतों एवं विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
“सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
चार विद्यार्थी करेंगें संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में सहभागिता”
नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा के विद्यार्थियों रानू महेश्वरी ने शास्त्रीय नृत्य, परिधि धनगर ने योग, नियति वर्मा ने संस्कृत भाषण और शिवम शर्मा ने वेदपाठ में जिला स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये विद्यार्थी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में भोपाल में सीहोर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें।

सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि विद्यालय स्तर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को पहचान कर उनका विकास करना, संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला और साहित्य में रूचिवर्धन करना। आत्मविश्वास जाग्रत करते हुए मंचीय कौशल का विकास करना और भारतीय संस्कृति एवं लोककलां के प्रति रूचि जागृत करके उसका सम्मान बड़ाना। बालरंग का उद्देश्य है। विद्यालय में संगीत, नृत्य एवं अन्य गतिविधियों का नियमित आयोजन होता है। इसी का परिणाम है, कि विद्यार्थी भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। आयुष्मान वर्मा और किरण वर्मा ने वाद-विवाद, तस्मियां ने उर्दू वाद-विवाद, सादिया अली ने उर्दू निबंध, समर्थ जैन ने एकल वादन, विधा राजपूत ने सुगत संगीत, विवेक सेन ने एकल वादन, मीता प्रजापति ने संस्कृत निबंध और सामूहिक लोक नृत्य एवं सामूहिक लोकगीत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निहारिका सैंधव ने संस्कृत निबंध, सुमैया जहां नज़्म, सुजीत घनघौर ने स्वरचित काव्य में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया।


विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्य सितवत खान, असमा खानम, अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, जितेन्द्र मेवाड़े, सतीश वर्मा, नवीन मौर्य, पदमा परमार, अभिलाषा श्रीवादी, स्नेहलता पाल, दीपिका दास, स्वाति राठौर, धीरज शर्मा, निर्मलदास बैरागी, मनोज कर्मोदिया, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर, राजीव सारसिया, श्वेता पांडेय आदि ने उनकों बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
“सिद्दिकगंज में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आज एवं
ग्रामवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों का होगा निराकरण,पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का मिलेगा लाभ”
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आष्टा विकासखंड के ग्राम सिद्दिकगंज में आज 26 सितम्बर को शिविर एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर इस शिविर का शुभारंभ करेंगे । अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से ग्रामीणों तक पहुंचाना, आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण करना तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्राम में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं लंबित आवेदनों की जानकारी लेकर यथासंभव मौके पर निराकरण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

अधिकारियों द्वारा ग्राम में संचालित विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं सेवाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद मजबूत करने, शासकीय सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता बेहतर बनाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

























