Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । लम्बे समय से आष्टा नगर की अटल कॉलोनी यह होने वाली आवांछित गतिविधियों,कार्यो को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है । यहा रहने वाले अमन पसंद,मेहनतकश रहवासी कॉलोनी में होने वाले गैर कानूनी कार्यो ओर गतिविधियों से परेशान रहते है,लेकिन के कुछ कर नही सकते और उनकी कोई विभाग सुनता भी नही ।

“अटल कॉलोनी आखिर हमेशा चर्चाओं में क्यो बनी रहती है”

रात्रि में एक घर पर हमेशा आने वाले एक ग्रामीण के कारण रहवासी परेशान थे,कल रात्रि में भी जब वो हमेशा की तरह देर रात्रि में घर मे घुसा तब सूचना मिलते ही हिन्दू संगठनों के लोग पहुच गये ओर घर मे घुसे उक्त ग्रामीण व्यक्ति को दबोच लिया और उसकी कॉलोनी के लोगो ने शानदार खातिरदारी कर पुलिस को सूचना दी ओर पुलिस के पहुचने पर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।

“इस मामले में आखिर आष्टा पुलिस क्यो सवालों के घेरे में आई”

पुलिस उसे थाने तो ले गई लेकिन सूत्र बताते है पुलिस ने उसे रात्रि में घर जाने दिया । जब यह खबर हिन्दू संगठनों को लगी तब केसरिया हिन्दू वाहिनी के जिला अध्यक्ष कालू सोनी ने सोशल मीडिया पर इसकी पोस्ट डाल कर पुलिस पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया। पोस्ट डलते ही आष्टा थाने में हलचल,खुसुर फुसुर शुरू हुई,तत्काल उसे बुलाने उसके उस दलाल तक सूचना पहुची जो रात्रि में उसे थाने से ले गया था ।

“हिन्दू संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट डलते ही,पुलिस हुई सक्रिय”

पोस्ट डालने के बाद बताते है उक्त व्यक्ति थाने पहुच गया । आज पुलिस ने पकड़े उक्त युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया । उक्त मामले को लेकर अब तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है,वही कुछ प्रश्न पुलिस को लेकर भी तेर रहे है ।

“क्या इस मामले में जो प्रश्न तेर रहे है,उसकी जांच होगी”

प्रश्न यह है कि जिस व्यक्ति को हिंदू संगठनों ने एक घर मे घुसने के बाद पकड़ा और पुलिस को सौपा,पुलिस उसे थाने भी ले गई लेकिन उसे पुलिस ने रात्रि में जाने क्यो दिया,उसे किसकी परमिशन से बिना पूछताछ,कार्यवाही के क्यो जाने दिया,क्या इसमें किसी दलाल की कोई भूमिका है,अगर है,तो
वो दलाल कौन है जिसने उसे थाने से ले जाने में बड़ी अहं भूमिका निभाई.?
क्या वरिष्ट पुलिस अधिकारी इन चर्चाओं में तेर रहे प्रश्नों की जांच करेंगे.?निश्चित इस जाने-आने ने आष्टा पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक प्रश्न चिन्ह जरूर छोड़ दिया है..?

“जिस व्यक्ति को दबोचा वो एक पंचायत की सरपंच का पति बताया जा रहा है”

अटल कालोनी के जिस घर से उक्त युवक को दबोचा गया उसके बारे में जानकारी आई है की वो आष्टा जनपद की एक ग्राम पंचायत की महिला सरपंच का पति है,जिसकी आशिकी एवं रंगीन मिजाजी का रात्रि में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं कॉलोनी के रहवासियों ने विधि विधान से पूजा पाठ कर उसके सभी तरह के भूत उतार दिये है ।

“अब देखते है इस मामले में आगे क्या कार्यवाही होती है”

इस मामले को लेकर हमने जब आज प्रातः आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता से जानकारी ली तब उन्होंने कहा जानकारी ले कर बताता हूं,लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जानकारी नही दी गई । उनकी ओर से जानकारी आने का इंतजार है..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!