Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 के अंतर्गत धनतेरस के शुभ अवसर पर आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के पैतृक ग्राम मुल्लानी-मंगलपुर में पात्र परिवारों के स्वामित्व दस्तावेजों के शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की उपस्थिति में उनके पैतृक ग्राम में ग्रामीण परिवारों की निःशुल्क रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की
आज धनतेरस पर स्वामित्व योजना के अंतर्गत अपने गृह ग्राम मुल्लानी मंगलपुर में आयोजित निःशुल्क रजिस्ट्री एवं पंजीयन कार्य में शामिल होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई है,की आज मेरे ग्राम के सभी रहवासियों को उनकी अचल संपत्ति का पंजीयन स्वामित्व योजना के तहत हुआ और उनेह अपनी अचल संपत्ति के जल्द ही दस्तावेज प्राप्त होंगे ।

निश्चित यह योजना ग्रामीण परिवारों के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाली योजना है। श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की स्वामित्व योजना के माध्यम से गांवों में आबादी भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी दस्तावेज एवं मालिकाना हक प्राप्त हो रहा है। अब ग्रामीणों के पास अपनी संपत्ति का वैध प्रमाण होगा, जिससे उन्हें भविष्य में अनेक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। विधायक श्री इंजीनियर ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की दूरदर्शी सोच के अनुरूप शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य गांवों के प्रत्येक पात्र परिवार को उनकी संपत्ति का अधिकार दिलाना है।

निःशुल्क रजिस्ट्री की यह व्यवस्था ग्रामीणों के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का भी माध्यम है। विधायक ने कहा की
मेरा प्रयास है कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र में स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित हो तथा कोई भी पात्र परिवार अपने अधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

मैं अपने गृह ग्राम मुल्लानी मंगलपुर के सभी ग्रामवासियों को इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहभागिता के लिए बधाई देता हूं। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और ग्रामीणों को अधिकार संपन्न बनाने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की मेरा संकल्प है कि सभी ग्रामो के प्रत्येक पात्र परिवार अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो और उसे शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

गांव का विकास और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही हमारी प्राथमिकता है। निशुल्क रजिस्ट्री पंजीयन कार्य के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महेंद्र प्रताप सिंह किरार,तहसीलदार राम पगारे, राजस्व निरीक्षक अमित रावत हल्का पटवारी जितेंद्र नागर,राधेश्याम दलपति,कोठरी मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल, सचिव नीरज कुमार प्रजापति, सरपंच धर्मेंद्र सिंह ठाकुर एवं ग्रामीण जन,सरपंच,व अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर जी के पैतृक ग्राम मुलानी-मंगलपुर में कुल 113 स्वामित्व पट्टों के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से 103 हितग्राहियों की रजिस्ट्री पूर्ण कराई गई। वहीं 6 हितग्राहियों की मृत्यु हो जाने तथा 4 प्रकरणों में तकनीकी त्रुटि होने के कारण उनका पंजीयन नहीं हो सका। इस प्रकार शेष प्रकरणों को छोड़कर पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री की कार्यवाही संपन्न कराई गई।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण परिवारों को उनके आवासीय अधिकारों का विधिवत पंजीकृत अभिलेख उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। योजना के तहत धनतेरस के शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा चयनित ग्रामों में उपस्थित होकर पात्र परिवारों की रजिस्ट्री की कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए थे।


इस अभियान से ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का वैधानिक स्वामित्व प्राप्त होगा तथा भविष्य में संपत्ति संबंधी दस्तावेजों और अधिकारों को लेकर उन्हें सुविधा मिलेगी। धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर शासन की इस पहल से ग्रामीण परिवारों को संपत्ति के अधिकार का महत्वपूर्ण उपहार मिला।

“मुल्लानी मंगलपुर स्तिथ पैतृक घर पहुच कर विधायक इंजीनियर ने ममतामयी माताजी का लिया आशीर्वाद”

स्वामित्व योजना के तहत निशुल्क रजिस्ट्री पंजीयन कार्य मे भाग लेने अपने गृह ग्राम मुल्लानी मंगलपुर पहुचे विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर अपने पैतृक घर पहुचे एवं अपनी पूज्य माताजी श्रीमति लक्ष्मीबाई के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया एवं ग्राम में उनेह सम्मान स्वरूप पहनाया गया साफा विधायक श्री इंजीनियर ने अपनी माताजी के सिर पर उस पहनाये गये साफे को रख कर माताजी का सम्मान किया ।

स्मरण रहे विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर जो की इस ही ग्राम के रहवासी है,आज भी उनकी माताजी परिवार के सदस्यो के साथ अपने पैतृक घर मे ही रहती है ।

“सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने आष्टा में प्रबुध्दजनो के निवास पर पहुच कर देश मे कांग्रेस द्वारा फैलाये जा रहे झूठ से अवगत करा कर कांग्रेस की पोल खोली,इस अवसर पर विधायक इंजीनियर भी रहे साथ”

आज ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी ने विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के साथ नगर के प्रबुद्धजनो,व्यापारियों,बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों के निवास पर पहुच कर उनके परिजनों से संवाद किया एवं आज देश मे कांग्रेस,सपा, आप सहित अन्य दल जिस तरह झूठ का पहाड़ खड़ा कर देश मे जो अराजकता का,झूठ का माहौल पैदा कर रहे है,जिसके पीछे उनका एक ही उद्देश्य है,देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की छबि को किस तरह खराब की जाये, कैसे भी हो पीएम की कुर्सी मिल जाये ।

लेकिन आज देश की जनता कांग्रेस के झूठ को जान चुकी है,उसे पहचान चुकी है । सांसद श्री सोलंकी ने आज संजय किराना स्टोर्स के संजय सिंगी,शिक्षक सुदीप जायसवाल,उद्योगपति मनोज जैन सहित अनेकों प्रबुध्दजन के निवास पर पहुच कर परिजनों से संवाद किया और कांग्रेस की जो इन सब के पीछे गंदी सोच है,उद्देश्य है उनसे तथ्यों के साथ अवगत कराया ।

सांसद श्री सोलंकी ने सभी प्रबुध्दजनो से आव्हान किया कि आप भी जब भी,जहां भी अवसर मिले तो आम नागरिको को,कांग्रेस की गंदी सोच की पोल खोले । सांसद श्री सोलंकी ने इस अवसर पर भाजपा संगठन की विचारधारा, संगठन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर जानकारी दी एवं सकारात्मक संवाद के माध्यम से संवाद एवं विचार-विमर्श किया ।


इस दौरान रायसिंह मेवाडा,महेंद्रसिंह ठाकुर,सुशील संचेती,उमेश शर्मा, तारा कटारिया,अंजली चौरसिया,तेजसिंह राठौर,अवनीश पिपलौदीया,धर्मेन्द्र ठाकुर,देवजी पटेल,राजीव मालवीय,शिव प्रजापति, सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
“विधायक कार्यालय पर सांसद का हुआ स्वागत”

देवास से आष्टा पहुंचे देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी का विधायक कार्यालय पहुंचने पर विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयो जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत सम्मान किया ।

इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी का दुपट्टा पहना कर उनका अपने कार्यालय पर पधारने पर सम्मान कर स्वागत किया

“चार साल में पंचायत की एक भी बैठक नहीं हुई, उप सरपंच ने मुख्यमंत्री को भेजा इस्तीफा
भाईदूज पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दिया पद का त्यागपत्र, पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल”

सीहोर जिले की सबसे बड़ी तहसील आष्टा के विकास खंड की ग्राम पंचायत उदयपुर जागीर इन दिनों चर्चा में है। पंचायत के सभी 14 पदों पर महिलाएं पदस्थ हैं। इसी पंचायत की उप सरपंच श्रीमती सुशीला पत्नी चंदरसिंह ठाकुर ने दीपावली के भाईदूज पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम पत्र लिखकर अपने उप सरपंच पद से पंचायत सचिव की मनमानी को लेकर त्यागपत्र दे दिया है।


उप सरपंच सुशीला ठाकुर ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के चार साल बीत जाने के बावजूद ग्राम पंचायत की एक भी बैठक आयोजित नहीं की गई। पंचायत में सरपंच आदिवासी वर्ग से हैं, जबकि पंचायत सचिव कमल प्रजापति की मनमानी से पंचायत के जनप्रतिनिधि परेशान हैं। उन्होंने पत्र में पंचायत की स्थिति और कार्यप्रणाली से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में उप सरपंच पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह गया है। इसी के चलते उन्होंने भाईदूज के अवसर पर मुख्यमंत्री को अपना त्यागपत्र भेज दिया।

गौरतलब है कि भाईदूज पर बहनें अपने भाइयों से उपहार प्राप्त करती हैं, लेकिन उदयपुर जागीर की उप सरपंच ने इस पर्व पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने पद का त्यागपत्र ही सौंप दिया। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री कार्यालय और पंचायत विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। इस मामले में अभी तक सरपंच की कोई प्रतिक्रिया नही मिली है,उसका इंतजार है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!