Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आष्टा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा विक्रय करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 864 ग्राम गांजा जब्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी दामोदर गुप्ता के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी रमन ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।


दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को थाना आष्टा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इस्लामपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से गांजा विक्रय करने के लिए बैठा हुआ है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए गठित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर मिले व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद रंग की पॉलीथिन में रखी पारदर्शी पन्नी से मादक पदार्थ बरामद हुआ, इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर कुल 864 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने बरामद गांजे को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी का नाम समीर खान पिता सलीम खान उम्र 38 साल निवासी इस्लामपुरा आष्टा, थाना आष्टा, जिला सीहोर है ।

आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आष्टा रमन ठाकुर, उप निरीक्षक अनिल डोडियार, सहायक उप निरीक्षक सुभाष कटारे,आरक्षक संजय शर्मा, आरक्षक अमन, आरक्षक महेंद्र , आरक्षक हरिओम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

“जनता ने आशीर्वाद दे कर जो दायित्व सौपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा हु-विधायक इंजीनियर
विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के जन्मदिन पर आष्टा अपोलो हॉस्पिटल ने आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ परीक्षण एवं परामर्श शिविर
57 लोगो की हुई जांच एवं स्वास्थ परीक्षण कर दी दवाई”

विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के आशीर्वाद दाताओ ने अपने मतों का आशीर्वाद देकर मुझे सेवा की जो जिम्मेदारी सौपी है आप सभी के आशीर्वाद से सौपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का लगातार प्रयास कर रहा हूं ।

जब व्यक्ति को जो जिम्मेदारी मिले तब उसे अपने कार्यों से 100% खरा उतारने का प्रयास करना चाहिए और वही काम में आप सब के आशीर्वाद से करने में दिन-रात जुटा हु। मेरा प्रयास है कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र को सीहोर जिले की एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करु ।

उक्त उदगार आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने आज अपने जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित आष्टा अपोलो हॉस्पिटल द्वारा लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर को संबोधित करते हुए कहे ।

इस अवसर पर आष्टा अपोलो हॉस्पिटल पहुचने पर अस्पताल के संचालक चेतन मेवाडा,देवजी मेवाडा ने विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया । विधायक सहित सभी अतिथियों ने ज्ञान की देवी सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया । अस्पताल परिवार के संचालक चेतन मेबाड़ा एवं दीपेश ओर राजेन्द्र मेवाडा ने कार्यक्रम में उपस्तिथ मुख्य अतिथि

विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर,अतिथि धारासिंह पटेल,सुशील संचेती, विशाल चौरसिया,उत्थान धारवा,सौरभ जैन,मेहरबानसिंह मेवाडा,सौभाग्यसिंह मेवाडा,एडवोकेट सीताराम परमार ,जीवन वर्मा,सरपंच जीवनसिंह मेवाडा का स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर अस्पताल परिवार की ओर से विधायक जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । संचालक चेतन मेवाडा ने बताया कि आज स्वास्थ परीक्षण शिविर में 57 लोगो की जांच कर दवा वितरित की । कार्यक्रम का संचालन देवजी पटेल ने किया ।

“विधायक पहुचे भोपाल,मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट,मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई”

आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आज भोपाल पहुच कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से आष्टा की विकास योजनाओं को लेकर सौजन्य भेंट की । मुख्यमंत्री निवास पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री जी ने बधाई दी ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मुख्यमंत्री जी द्वारा जन्मदिन पर दी गई आत्मीय शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त किया ।

“आष्टा में दो शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर प्रकरण दर्ज
भटोनी एवं गवाखेड़ा की दुकानों के
निरीक्षण के दौरान पाई गई गड़बड़ी”

आष्टा अनुविभाग में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। आष्टा एसडीएम महेन्‍द्र प्रताप सिंह किरार द्वारा ग्राम पंचायत भटोनी में मां दुर्गा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोड क्रमांक- 2902089 का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकान विक्रेता, सहायक विक्रेता एवं समूह अध्यक्ष अनुपस्थित पाए गए। साथ ही खाद्यान्न के स्टॉक में भी अंतर पाया गया। इसी प्रकार सहायक आपूर्ति अधिकारी श्रीमती मिताली मेहरा आष्टा द्वारा ग्राम पंचायत गवाखेड़ा में सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोड क्रमांक- 2902012 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दुकान पर निर्धारित बोर्ड, बैनर एवं आवश्यक अभिलेख तथा पंजी संधारित नहीं पाए गए। इसके साथ ही खाद्यान्न स्टॉक का समुचित रख-रखाव भी नहीं पाया गया।


दोनों उचित मूल्य दुकानों के विरुद्ध मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर संबंधित विक्रेताओं एवं संस्था प्रमुखों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी आष्टा ने स्पष्ट किया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण एवं दुकान संचालन में अनियमितता या शिकायत पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!