आष्टा । विगत दिवस पार्वती थाना क्षेत्र के ग्राम देव की छापरी के एक युवक विश्राम सिंह मेवाडा ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली थी । घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी ।

पार्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया की मर्ग जांच पर से आज पार्वती थाना पुलिस ने तीन लोगों पर जिनके नाम धीरज,पारस,सूरज है, के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),108/3(5) के तहत आज मामला दर्ज किया है ।

टीआई हरिसिंह परमार ने बताया कि जो मोबाईल जप्त किया था,उसकी प्रारंभिक जांच में भी अभी तक कुछ भी आपत्ति जनक नही पाया गया है ।

























