
आष्टा। नगर के गोकुलधाम गार्डन में सकल हिंदू समाज आष्टा द्वारा दीपावली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, आत्मीयता एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज की एकजुटता का सुंदर संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात गणेश वंदना के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ।

समारोह का विशेष आकर्षण अतिथियों, समाजसेवियों एवं पत्रकार बंधुओं का पौधे भेंट कर सम्मान करना रहा। सकल हिंदू समाज ने परंपरागत स्वागत-सत्कार के साथ सभी अतिथियों को पौधे भेंट किए और उनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। समाज ने यह प्रेरणादायी पहल करते हुए संदेश दिया कि सम्मान के साथ प्रकृति की रक्षा का संकल्प भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।

विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने की ₹11,000 देने की घोषणा
समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने सकल हिंदू समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने, सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में सकल हिंदू समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। पौधे भेंट कर अतिथियों का सम्मान करने की पहल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने सकल हिंदू समाज के सामाजिक कार्यों के लिए ₹11,000 की राशि देने की घोषणा की।

इस अवसर पर
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, सेवा भावना और आपसी सहयोग में निहित है। सकल हिंदू समाज जिस प्रकार सभी समाजों एवं वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक समरसता का कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। ऐसे आयोजन समाज में आत्मीयता बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को भी सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम को
ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी, रायसिंह मेवाड़ा, श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, हरपाल सिंह ठाकुर, डॉ दीपेश पाठक, मनीष पाठक, कमल सिंह चौहान, कथावाचक कुमेर सिंह मिट्ठूपुरा, श्रीमती रितु आनंद जैन, धर्मेंद्र ठाकुर, डॉ. जी.डी. सोनी, डॉ. श्रीमती अर्चना सोनी, जगदीश चौहान, रूपेश राठौर, श्रीमती अंजलि विशाल चौरसिया, घनश्याम जांगड़ा, समाजसेवी डॉ. विजय कौचर, श्रीमती मोना राजेश मेवाड़ा, श्रीमती विजयलक्ष्मी उपाध्याय सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सभी वक्ताओं ने सकल हिंदू समाज द्वारा सामाजिक एकता, धार्मिक समरसता, सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को इसी प्रकार सकारात्मक सोच के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
“पत्रकार बंधुओं का पौधे भेंट कर किया विशेष सम्मान”

समारोह में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता जगत के सम्माननीय सभी पत्रकार बंधुओं का भी दुपट्टा पहनाकर एवं पौधे भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती समता मनीष डोंगरे एवं श्रीमती मंजू मुकेश नामदेव द्वारा उपस्थित मातृशक्ति का केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह को सफल बनाने में सकल हिंदू समाज के विशेष सहयोगी
एव कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। समारोह में सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद, संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे एवं मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की रूपरेखा एवं समाज की गतिविधियों की जानकारी दी।
अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में सभी समाजों को एकजुट होकर सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सकल हिंदू समाज का उद्देश्य समाज में समरसता, सहयोग, संस्कार एवं सेवा की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम का सफल संचालन सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा एवं सचिव मनीष डोंगरे ने किया तथा आभार श्रीमती समता मनीष डोंगरे ने व्यक्त किया। दीपावली मिलन समारोह का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों द्वारा भेंट किए गए पौधों का संरक्षण करने,अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। सकल हिंदू समाज की यह पहल केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराने वाली एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल बनकर सामने आई।
भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया,विधायक सहित समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का किया सम्मान
कलाल समाज द्वारा आराध्य देव भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य महोत्सव के रूप में मनाया गया। आयोजन में समाज की एकता, सामाजिक समरसता और गौरवशाली परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं और बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता कर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भामाशाह अखिलेश राय तथा मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रवि मालवीय (कैबिनेट मंत्री दर्जा) उपस्थित रहे। इसके साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रदेश पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। समाज अध्यक्ष प्रेमनारायण जायसवाल एवं आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर समाजसेवी अखिलेश राय ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का जीवन हमें पराक्रम, साहस ,न्याय, संगठन शक्ति और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को केवल जन्मोत्सव मनाने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने जीवन और व्यवहार में भी उतारना चाहिए। श्री राय ने कहा कि
किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकता, शिक्षा, संस्कार और आपसी सहयोग में होती है।
उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक परिवार एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बने और बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देने के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करे। विशेष रूप से युवाओं को समाज की जिम्मेदारी समझते हुए सामाजिक गतिविधियों, रचनात्मक कार्यों और जनसेवा में आगे आना चाहिए।आपने कहा कि समाज के सक्षम और संपन्न लोगों का दायित्व है कि वे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शिक्षा, रोजगार और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में सहयोग करें।

श्री राय ने कहा कि समाज की पहचान केवल उसकी संख्या या आर्थिक स्थिति से नहीं, बल्कि उसके सदस्यों के आचरण, आपसी सद्भाव और समाज के प्रति योगदान से बनती है। यदि हम आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित ही समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष रवि मालवीय ने भी समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।आयोजन के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मान-पत्र वितरित किए गए। समाज अध्यक्ष प्रेमनारायण जायसवाल की ओर से अतिथियों के हाथों समाज के गौरव बालक-बालिकाओं, प्रतिभाशाली सदस्यों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस सम्मान समारोह ने समाज की नई पीढ़ी में उत्साह और आगे बढ़ने का विश्वास जगाया।भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती का सौभाग्य मनोहरलाल जायसवाल एवं उनके परिवार को प्राप्त हुआ। आरती के दौरान पूरा परिसर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम का समापन भगवान के जयघोष, प्रसाद वितरण तथा समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन में समाजबंधुओं का उत्साह और सहभागिता देखते ही बनती थी।
“51 दिवसीय उपधान तप की आराधना करने वाले तपस्वियों की सुखसाता पूछने एवं संतश्री के दर्शन करने विधायक पहुचे किला मन्दिर
तपस्वी आराधकों के निवि तप अनुमोदनार्थ कार्यक्रम में शामिल होंगे”
आष्टा नगर के सहारे नेमिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर में विराजित पूज्य संत श्री यशोजित विजयजी महाराज साहब एवं पूज्य मुनि श्री वीरतेन्द्र विजयजी महाराज की निश्रा में 51 दिवसीय उपधान तप की आराधना गतिमान है । आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर पूज्य मुनिश्री के दर्शन करने एवं उपधान तप की आराधना करने वाले तपस्वियों की सुखसाता पूछने किला मन्दिर पहुचे । मुनि श्री के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर आज श्री नेमिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर किले पर चल रहे 51 दिवसीय उपधान तप के अंतर्गत तपस्वी आराधकों के निवि तप अनुमोदनार्थ कार्यक्रम में शामिल हुए एवं सभी तपस्वियों को भोजन परोसा एवं भोजन ग्रहण किया । आज तपस्वी बालिका प्रसिद्धि धाड़ीवाल का जन्मदिन होने पर विधायक श्री इंजीनियर ने उनेह बधाई दी । इस अवसर पर विनीत सिंगी,सुशील संचेती,अजेश सिंगी, प्रभात धाड़ीवाल सहित अन्य समाज बंधु,श्राविकाएं उपस्तिथ रहे
