भोपाल/आष्टा । नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आगर-मालवा जिला अंतर्गत नगर परिषद कानड़ में ‘मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना’ के क्रियान्वयन में पाई गई अनियमितताओं के प्रकरण में दोषी दो अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त शिकायत की जांच उपरांत आरोपों की पुष्टि होने पर विभाग द्वारा तत्कालीन प्रभारी लेखापाल एवं तत्कालीन उपयंत्री पर शास्ति अधिरोपित की गई है।

नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे द्वारा जारी आदेशानुसार, नगर परिषद कानड़ के तत्कालीन प्रभारी लेखापाल श्री चंदर सिंह मालवीय की स्वीकृत वार्षिक वेतनवृद्धि को संचयी प्रभाव से अवनत किए जाने तथा तत्कालीन उपयंत्री श्री महेन्द्र सिंह परमार की एक वार्षिक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने का दंड अधिरोपित किया गया है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि शासकीय योजनाओं एवं जनहित के कार्यों के संपादन में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनिमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

“विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई….
जनसुनवाई में 07 ग्रामो के पहुचे किसानों ने नर्मदा का पानी पपनास नदी में छोड़ने की मांग का पात्र विधायक को सौपा
विधायक ने दिया भरोसा जल्द छूटेगा नर्मदा का जल”


आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम आनंदीपुरा, दारापुर, नवरंगपुर, धूमडाखेड़ी,दोनिया एवं जगन्नाथपुरा सहित अन्य ग्रामों के किसान भाजपा नेता हरेंद्र ठाकुर,निर्मल मेवाडा,सोभालसिंह के नेतृत्व में जनसुनवाई में पहुचे एवं अल्प वर्षा से उतपन्न स्तिथि से निपटने जल्द से पपनास नदी पूरी तरह से सुख चुकी है,जिसके कारण किसान पलेवा एवं सिंचाई नही कर पा रहे है,सिंचाई हेतु जल्द से पपनास नदी में नर्मदा का जल छोड़ा जाये ताकि किसान पलेवा,सिंचाई कर सके । विधायक ने सभी किसान भाईयों को भरोसा दिया है कि जल्द वे नदी में पानी छुड़वाएँगे।


इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ।


आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है।

आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में ग्राम मूंडला मोहब्बा में डीपी रखवाने,मकान गिरने से हुए नुकसान दिलाने,ग्राम भटोनी में टीन शेड निर्माण कराने, नेवज,दूधी नदी में नर्मदा का जल छुड़वाने,रोका रास्ता खुलवाने,ग्वाला ग्राम में विकास कार्य हेतु राशि स्वीकृत करने,हनुमान मंदिर में निर्माण हेतु राशि देने,सिवनी से स्थानांतरण करवाने,चबूतरा निर्माण हेतु राशि देने,रानीपुरा-आष्टा हर घर नल से जल योजना में ग्राम ग्वाला को जोड़ने,सहित अन्य आवेदन पत्र प्राप्त हुऎ।


सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।

“भाषा से व्यक्ति के कुल और संस्कारों की पहचान होती है– मुनि सागर महाराज
वाणी में नम्रता और मधुरता रखें, मीठे शब्द शत्रु को भी मित्र बना देते हैं — मुनि अगर्भ सागर
सादा जीवन, उच्च विचार के साथ जीवन को आनंदमय बनाएं, बच्चों को लौकिक शिक्षा के साथ धार्मिक संस्कार भी दें,
दोनों मुनि संघ के मिलन के पश्चात हुआ मंगल विहार”


श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए समाधि सम्राट वात्सल्य रत्नाकर मुनिराज भूतबलि सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि सागर महाराज ने कहा कि भाषा से व्यक्ति के कुल और संस्कारों की पहचान होती है। कौआ बारह महीने बोलता है, जबकि कोयल कम बोलती है, लेकिन उसकी वाणी मधुर होती है।
समय का मोल है और जीवन अनमोल है।

जीवन में सादा जीवन, सादा भोजन और उच्च विचार होना चाहिए। जीवन नीरस नहीं जीना चाहिए। पूरा जगत अच्छा है, सभी के धर्म और कर्म अलग-अलग हैं।मुनि श्री ने कहा कि जिनके गुलाम बन गए हैं, उनसे उदास रहो और जिनके दास बने हो, उनका सानिध्य मिलता रहे, ऐसी भावना होना चाहिए। सुनने से ज्ञान बढ़ता है, आनंद मिलता है और बहुत कुछ सीखने को मिलता है। घर में भी बोलने से ज्यादा सुनने की आदत डालें, इससे जीवन आनंदमय बनेगा। भगवान से मिलने वाली शिक्षा संसार में कहीं नहीं मिलती। इसके बाद आचार्य और सर्वसाधुओं से शिक्षा प्राप्त होती है।

नगर गौरव मुनि अगर्भ सागर महाराज ने कहा कि अपनी वाणी में नम्रता और मधुरता रखना चाहिए। हम पढ़ तो लेते हैं, लेकिन कई बार समझते नहीं हैं। पढ़ने के साथ उसे समझना भी जरूरी है। वाणी का बहुत प्रभाव पड़ता है। सोच-समझकर बोलना चाहिए, क्योंकि वाणी से शत्रु भी मित्र बन सकता है और मित्र भी शत्रु बन सकता है।

मुनि अभेद सागर महाराज ने कहा कि प्रत्येक जीव में परमात्मा बनने की शक्ति और सामर्थ्य है। हर व्यक्ति मन पर नियंत्रण और संयम के मार्ग पर चलकर मुनि बनने की क्षमता रखता है। मोक्ष मार्ग पर चलने वाले पहले भी थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। पहले मुनिराजों के दर्शन दुर्लभ होते थे, लेकिन आज लोगों के पुण्य का उदय है कि उन्हें आए दिन मुनिराजों के दर्शन और सानिध्य प्राप्त हो रहे हैं।मुनि श्री ने कहा कि जीवन में कड़क बनने की नहीं, बल्कि विनम्र बनने की।

आवश्यकता है। व्यक्ति को हमेशा मीठे शब्द बोलने का प्रयास करना चाहिए। गाय भूसा खाती है, लेकिन अमृत जैसा दूध देती है। इसी तरह मनुष्य को भी अपने व्यवहार और वाणी से दूसरों के जीवन में मिठास घोलनी चाहिए। आष्टा धर्मनगरी है, यहां धर्म और संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को निरंतर संस्कारित करते रहें। लौकिक शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा भी जरूरी है। यदि नींव मजबूत होगी, तभी जीवन की इमारत मजबूत बनेगी। इसलिए बच्चों के जीवन में धर्मरूपी नींव को मजबूत करें।


दोपहर में किया मंगल विहार
किला मंदिर पर बुधवार की। दोपहर को दोनों मुनि संघों ने आशिष वचन देने के पश्चात चातुर्मास समाप्त होने पर मंगल विहार किया। मुनिसागर महाराज अपने संघ के साथ लसुडिया के लिए रवाना हुए। वहीं दूसरी ओर अभेद सागर महाराज अपने संघ के साथ अलीपुर मंदिर के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर पुरानी सब्जी मंडी में मुनिसेवा समिति द्वारा दोनों संघों का मिलन समारोह एवं पाद प्रक्षालन करने के पश्चात मंगल विदाई दी।


























