
दीपावली के दूसरे दिन पड़िया पर हर वर्ष ग्राम गुराड़िया सिराजूद्दीन में उदयराय जी महाराज की मड सच्चे डेरा पर भराई जाने वाली जत्रा में आजादी के बाद पहली बार एक विधायक के रूप में गोपालसिंह इंजीनियर मड पर पहुचे ओर दर्शन कर पडियार जी का आशीर्वाद लिया ।


उदयराय महाराज की मड सच्चा डेरा जहाँ जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से अपनी मनोकामना लेकर आता है,बताया गया उसकी हर मन्नत पूरी होती है,ऐसे सच्चे डेरे पर आज मेने पहुच कर नमन किया और पडियार जी का आशीर्वाद लिया है,मड पर भराई जत्रा में आज आस पास के अनेकों ग्रामो से भी श्रद्धालु यहा पहुचे है,सभी को दीपावली,गोवर्धन पूजन की बधाई देता हूं,

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेरी लाडली बहने भी उपस्तिथ है,उन सब को भी नमन कर बताना चाहता हु की बहनाओ को अभी मुख्यमंत्री जी हर माह 1500/₹ खाते में डालते है,जो जल्द ही बढ़ कर 3000/₹ होंगे,जिन बहनो के नाम छुटे है,उनके नाम भी जोड़े जायेंगे उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मड पर भराई जत्रा में उपस्तिथ श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहे ।
ग्राम गुराड़िया सिराजूद्दीन जत्रा में पहुचे विधायक श्री इंजीनियर का ग्रामीणों ने भव्य अगवानी कर स्वागत किया ।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की में आपके सब के आशीर्वाद से ही विधायक बना हु,जनता ने जिस उम्मीद से चुना है,आप सबके आशीर्वाद से दिन रात आपकी सेवा में लगा हु,ओर मेरा प्रयास है कि क्षेत्र का कोई सा भी ग्राम विकास से अछूता ना रहे । किसानों की चिंता थी कि इस वर्ष अल्प वर्षा हुई क्या होगा,उसकी चिंता सरकार,मुख्यमंत्री और मैने की ओर नर्मदा मैय्या का पानी खेतो तक पहुचे की शुरुआत खाचरौद से की ।

नर्मदा मैय्या का जल हर खेत,नदी,तालाब,खाल,डेम बैराज तक पहुचे,सभी को लबालब भरे इसके लिये तेजी से कार्य हो रहा है । अभी तक आप हम सब नर्मदा स्नान के लिये नेमावर जाते थे,अब आपके खेत तक नर्मदा जी पहुच गई यही खूब रोज नर्मदा स्नान करो और खेतों में फेरो भी । नर्मदा का जो पानी खेतो तक पहुचा है उसे आने वाली पीढी याद करेगी । आपकी भाजपा की सरकार आप
किसानों के लिये समर्पित है । नर्मदा का जल आने से अब मेरा किसान भाई एक,दो नही तीन तीन फसल पैदा कर सकेगा,उसकी आय बढ़ेगी,वो सम्पन्न ओर खुशहाल होगा । जब किसान के चेहरे पर रौनक होगी तो हमारा प्रदेश,देश विकसित भारत के रूप में उभरेगा । खेतो के साथ जल जीवन मिशन के तहत जल्द ही हर घर नल से जल नर्मदा का पानी क्षेत्र के
282 ग्रामो में घर घर पहुचेगा ।


विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उपस्तिथ सभी ग्रामीणों,श्रद्धालुओं की मांग पर विकास कार्यो हेतु 15 लाख रुपये देने की घोषणा की जिसका सभी ने स्वागत कर विधायक जी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर राधेश्याम दलपति,नरेन्द्र भाटी,विष्णु परमार,डॉ रतनसिंह आदि ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर ग्रामीणों ने मड तक पहुचने के लिये पुलिया के निर्माण एवं सीमांकन कराने की भी मांग की ।

आयोजित कार्यक्रम में पहुचे अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,राधेश्याम दलपति,सुशील संचेती, मिठ्ठूपुरा सरकार,राजेश मेवाडा,महेंद्रसिंह ठाकुर का स्वागत कर सम्मान किया । कार्यक्रम में डॉ रतनसिंह ठाकुर,नरेंद्र भाटी, विष्णु परमार, चंद्रसिंह जी ठाकुर सरपंच अन्नुबाई, हुकमसिंह,कन्हैया लाल परमार,अभिषेक वर्मा,महेश प्रजापति सहित ग्राम गुराड़िया सिराजूद्दीन, बमुलिया भाटी,भुपोड,रिछड़िया, पद्मसी,पूरा सहित कई ग्रामो के श्रद्धालु उपस्तिथ थे ।


पड़िया पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने नगर के शंकर मन्दिर में निशान ध्वजस चढ़ाने, मुल्लानी में गोवर्धन पूजन,गुराड़िया वर्मा में विकास कार्यो के लोकार्पण एवं उदयराय महाराज के यहा तुलादान,ग्वाली में माताजी की मड पर दर्शन,मेहतवाड़ा में उदयराय महाराज की स्मृति एवं पहलवान आजादसिंह जी की स्मृति में धमेंद्र पहलवान द्वारा आयोजित दंगल एवं छापर में बाराह खम्बा की जत्रा में पहुच कर आयोजित देव दर्शन,तुलादान कार्यक्रम में भाग लिया

“गोवर्धन पूजा पर श्री कृष्ण गौशाला में की गौसेवा, हर घर से प्रतिदिन एक रोटी गोमाता के नाम निकालने की,मातृशक्ति ने की अपील”
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरुचि सिंह, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष अंजलि चौरसिया, विशाल चौरसिया एवं इंजीनियर कृष्णा गोपालसिंह इंजीनियर सहित अन्य गणमान्य नागरिक,मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान नगर भाजपा अध्यक्ष अंजलि चौरसिया ने सभी नगरवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि हर घर से प्रतिदिन एक रोटी गोमाता के लिए अवश्य निकले।

उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि इसे जीवन का संस्कार और नियमित संकल्प बनाना चाहिए।
विशाल चौरसिया ने नगरवासियों से इस मुहिम को आगे बढ़ाने और पूरे देश के लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हर परिवार प्रतिदिन एक रोटी निस्वार्थ भाव से गोमाता को खिलाने का संकल्प ले, तो कोई भी गौमाता भूखी नहीं रहेगी।

इस अवसर पर डॉ. सुरुचि सिंह ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, गौमाता और जीवों के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमें अपने सामर्थ्य के अनुसार गौसेवा और जीवसेवा के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से अपील की कि यदि किसी को भी कोई घायल या बीमार गौमाता दिखाई दे, तो उसे अनदेखा न करें। उसके उपचार के लिए नजदीकी पशु स्वास्थ्य केंद्र या पशु चिकित्सक से संपर्क करें और उसके इलाज की व्यवस्था कराने में सहयोग दें।

डॉ. सिंह ने आगे कहा कि हर घर में प्रतिदिन एक रोटी गौमाता के लिए निकालने की आदत विकसित होनी चाहिए। साथ ही भोजन देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रोटी या अन्य खाद्य सामग्री प्लास्टिक की पन्नी में न देकर सीधे सुरक्षित तरीके से खिलाई जाए, ताकि गौमाता को प्लास्टिक खाने से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सेवा करने के लिए बहुत बड़े संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती। हर व्यक्ति अपनी क्षमता और सामर्थ्य के अनुसार थोड़ा-सा प्रयास करे, तो समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। हमें केवल एक दीपक नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना के करोड़ों दीप जलाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में गोविंद भम्भात ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया तथा नगरवासियों से गौमाता की सहायता, घायल पशुओं के उपचार और गौसेवा के कार्यों में आगे आने की अपील की। आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
हर घर से निकले एक रोटी,
कोई गौमाता न रहे भूखी।
गौसेवा केवल त्योहार नहीं,
यह हर दिन निभाने की जिम्मेदारी है।

“समाजसेवी धनरूपमल जैन को समाज रत्न की उपाधि से किया सम्मानित”
वर्तमान शासन नायक 1008 भगवान महावीर स्वामी के 2553 वां निर्वाण कल्याणक एवं दीपावली महापर्व सोमवार को कार्तिक कृष्ण अमावस्या के अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम पूज्य मुनि श्री मुनिसागर महाराज, मुनि श्री अभेदसागर महाराज, मुनि श्री अगर्भसागर महाराज एवं ऐलक श्री मंथनसागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।

आयोजित कार्यक्रम में पूज्य मुनिश्री के शुभ सानिध्य में श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति आष्टा द्वारा समाज के संरक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री श्री धनरूपमल जैन को श्री दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति द्वारा समाज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया ।

आयोजित कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष आनंद जैन, चातुर्मास समिति के संयोजक गोपी सेठी, अमन जैन रमेश आदिनाथ कैलाश जैन,धीरज जैन, पारस जैन, मनोज जैन, संतोष जैन, शरद जैन, मुकेश जैन ने श्री धनरूपमल जैन को समाज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया है । श्री जैन को इस उपलब्धि पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर सहित सभी जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी


























