Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा। नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय उत्सव में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, पेटिंग, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक विधाओं में किया गया। नुक्कड़ नाटक की थीम ‘‘नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत’’ थी। सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्देश्य भारत की युवा शक्ति, प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता को पहचानना और उसे राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।

इससे युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक दायित्व और देशभक्ति की भावना विकसित होती है। नुक्कड़ नाटक में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में आशा मेवाड़ा, निहारिका ठाकुर, निकिता मेवाड़ा, लक्ष्मी मेवाड़ा, कुमकुम मेवाड़ा, शिवानी मेवाड़ा, तन्नू चैहान, प्रतिज्ञा ठाकुर, बसकन्या मालवीय और जिकरा अली शामिल थी। इसी प्रकार कविता लेखन में दिव्या वर्मा ने प्रथम स्थान और किरण वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी संभाग स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सीहोर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। रानू महेश्वरी, दृष्टि, प्रीति सोलंकी, अनुराधा सिलोरिया, दीक्षा धनगर, प्रतिज्ञा सालमी, अनिशा कलेशरिया, प्रशांत बामनिया, सोनू मालवीय की टीम ने नोकनृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खुशबु राजपूत को चित्रकलां में सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त हुआ।


शिक्षक डी.एस. मांडवा, सतीश वर्मा, स्नेहलता पाल, दीपिका दास ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया था।
युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरूस्कृत किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर असमा खानम, अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र मेवाड़े, पदमा परमार, नवीन मौर्य, अभिलाषा श्रीवादी, मनोज कर्मोदिया, निर्मलदास बैरागी, धीरज शर्मा, विरेन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, सपना मेवाड़ा, कृतिका वर्मा, नीता जैन, नीतू चैरसिया, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, जितेन्द्र वर्मा, हेमंत मेवाड़ा, दिनेश गहरवाल, राजेश मालवीय, राजीव सारसिया, मनोज बड़ोदिया, संतोष कुमार, गौरीशंकर मालवीय, वंदना सोलंकी, कासिम खान, राजीव सारसिया, संजय जैन, श्वेता पांडेय, मुकुंद सिंह बरोड़िया, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने बधाई दी।

“संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा के बच्चों ने सिनेमाघर में देखी ‘रामायणा”

बच्चों के भविष्य और उनके संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए, संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा परिवार ने इस बार बाल दिवस का पर्व बेहद खास अंदाज में मनाया। विद्यालय के डायरेक्टर व प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा से छात्र-छात्राओं को सिनेमाघर ले जाकर ‘रामायणा’ मूवी दिखाई गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से गहराई से जोड़ना था, साथ ही बाल दिवस को उनके जीवन का एक यादगार दिन बनाना था।


सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। आधुनिक दौर में जब बच्चे पश्चिमी संस्कृति और गैजेट्स की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं, ऐसे समय में रामायण जैसी महागाथा उन्हें हमारे महान इतिहास, मर्यादा, और रिश्तों की अहमियत से रूबरू कराती है। बच्चों ने बड़े ही तल्लीनता और आनंद के साथ फिल्म का लुत्फ उठाया।
प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय की ओर से बाल दिवस पर 5 अनमोल पंक्तियाँ
देश के नन्हे-मुन्ने बच्चों, आप सभी का हर सपना साकार हो, बाल दिवस के इस पावन पर्व पर आप सबका जीवन सदा गुलजार हो।

बच्चे देश का भविष्य और भगवान का रूप होते हैं, इनके चेहरों पर हमेशा मुस्कान बनी रहे, यही हमारा सबसे बड़ा संकल्प है।
शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार ही एक बेहतरीन इंसान बनाते हैं, और बाल दिवस हमें बच्चों के सपनों को उड़ान देने का अवसर देता है।
आधुनिकता की दौड़ में अपनी संस्कृति और मूल्यों को कभी मत भूलना, क्योंकि यही हमारी असली ताकत और पहचान हैं।
हँसते-खेलते सीखिए और जीवन में खूब आगे बढ़िए, संस्कृति परिवार का हर एक बच्चा देश का गौरव बने, यही हमारी शुभकामना है।
इस सफल आयोजन से न केवल बच्चों का बाल दिवस यादगार बन गया, बल्कि उन्हें मनोरंजन के साथ-साथ जीवन के बड़े सबक भी सीखने को मिले। विद्यालय परिवार के इस कदम की अभिभावकों और शहरवासियों द्वारा भी खूब सराहना की जा रही है।

“संस्कार केंद्र पर निशुल्क शिक्षण सामग्री व मिठाइयां वितरित की”

आष्टा। उधम सिंह बस्ती(अलीपुर )स्थित केशव माधव न्यास द्वारा संचालित संस्कार केंद्र पर दिनांक 12 /11 /2026 को दीपावली के उपलक्ष में सामाजिक संस्था जन सेवा संकल्प द्वारा छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, पेन-कॉपी, स्कूल ड्रेस की शर्ट व मिठाइयां का वितरण किया गया। बच्चों से चर्चा करते हुए स्वच्छ रहने व माता-पिता का सम्मान करने का आग्रह किया गया।

संस्था के केवलराम मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम में घनश्याम परमार, जिला सह सेवा प्रमुख तोष नारायण भूतिया अधिवक्ता, सुरेश पांचाल, नगर सेवा प्रमुख नीरज सांवरिया, संस्कार केंद्र संचालिका श्रीमती किरण सांवरिया दीदी व श्री अक्षय बरेठा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!