Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर/आष्टा । मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2027 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आष्टा तहसीलदार रामलाल पगारे ने नगर के वार्ड क्रमांक 15 के अन्तर्गत इंदिरा कॉलोनी में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। पगारे ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को फॉर्म-6 के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।

तहसीलदार रामलाल पगारे ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अभियान का उद्देश्य कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना है। घर-घर भ्रमण के दौरान नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही विवाह वाले घर पर जाकर नवविवाहित जोड़ों को भी अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के तहत शासकीय शहीद भगतसिंह महाविद्यालय आष्टा में विद्यार्थियों के बीच भी जनजागृति की गई। तहसीलदार पगारे ने युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करते हुए मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।

उन्हें बताया गया कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्वपूर्ण योगदान होता है और मतदान के माध्यम से नागरिक देश के भविष्य निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। तहसीलदार पगारे ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना प्रत्येक पात्र नागरिक का अधिकार है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और यदि नाम दर्ज नहीं है तो आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सूची में शामिल कराएं।

प्रशासन का प्रयास है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी से वंचित न रहे।

“मेहतवाड़ा में विधायक इंजीनियर ने चौपाल पर बैठ कर ग्रामीणों से किया संवाद”

आष्टा के लोकप्रियता में सबसे आगे माने जाने वाले विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर कितने,सहज और सरल है आज इसका अंदाजा ग्राम मेहतवाड़ा में देखने को मिला । आज विधायक श्री इंजीनियर जावर तहसील के 19 ग्रामो के लिये नर्मदा मैय्या का जल झिकडी डेम में छोड़े जाने के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्पन्न कर लौटते वक्त जब मेहतवाड़ा पहुचे तब मेहतवाड़ा में वर्षो पुरानी चौपाल जहाँ ग्राम के लोग बैठ कर संवाद करते है जब उक्त चौपाल ओटले पर ग्राम के वरिष्ठ जनों को देखा तब विधायक ने अपनी गाड़ी रोकी ओर चौपाल पर वरिष्ठों के पास जा बैठे और सभी से क्षेत्र एवं ग्राम के विकास व समस्याओं को लेकर संवाद किया ।

इस अवसर पर विधायक ने सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र के विकास पर चर्चा की, साथ ही उपस्थित ग्रामवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनका यथासंभव त्वरित निराकरण भी किया। इस दौरान जावर के भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर भी साथ थे

“पटवारी कालोनी में आयोजित तुलसी विवाह एवं भंडारे के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक,श्रीराम मंदिर समिति ने विधायक का किया सम्मान”

देवउठनी ग्यारस पर आष्टा नगर के वार्ड क्र 02 की पटवारी कालोनी में स्तिथ श्रीराम मंदिर में कॉलोनी के रहवासियों एवं मन्दिर समिति द्वारा तुलसी विवाह का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया । मन्दिर से विशाल चल समारोह निकाला गया ।

आज मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर आज प्रातः वार्ड 02 की पटवारी कालोनी पहुचे एवं श्रीराम मंदिर में रामदरबार के दर्शन कर तुलसी जी की आरती पूजन कर आशीर्वाद लिया ।

तुलसी विवाह के अंतर्गत आज भंडारे में पहुचे विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर,कथा वाचक मिठ्ठूपुरा सरकार,पूर्व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, नगर भाजपा के महामंत्री धनरूपमल जैन,जुगलकिशोर मालवीय सहित सभी अतिथियों का हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष मनोहरलाल वर्मा,पूर्व अध्यक्ष मनोहरलाल श्रीवास्तव सहित समिति के सभी सदस्यो ने भव्य स्वागत सम्मान किया । भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे भक्तों को विधायक श्री इंजीनियर ने प्रसादी परोसी एवं सभी को तुलसी विवाह की बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!