Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा। पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व के पावन अवसर पर आज स्थानीय अरिहंत पुरम अलीपुर में धर्म और श्रद्धा का एक अनूठा संगम देखने को मिला। यहा स्थित श्री चंद्रप्रभु जिन मंदिर से श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा एक अत्यंत भव्य और अलौकिक जलयात्रा निकाली गई। भगवान चंद्रप्रभु की भक्ति में लीन श्रद्धालु भजनों पर झूमते और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया।

अलीपुर चौराहा पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल के नेतृत्व में जलयात्रा में शामिल समाज अध्यक्ष आनंद पोरवाल, महामंत्री कैलाश जैन चित्रलोक, मुनि सेवा संघ अध्यक्ष संदीप जैन, धीरज जैन, चातुर्मास धर्मप्रभावना समिति संयोजक मनोज सेठी गोपी, अमन जैन, पार्षद कमलेश जैन, नगर महामंत्री धनरूपमल जैन, कोमल जैन, पवन जैन सहित समाज के वरिष्ठजनों का साफा बांधकर स्वागत किया। वहीं जलयात्रा में शामिल मुनिश्री के चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पार्षद डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, रवि शर्मा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, चंदरसिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।

“जिला स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में समूह लोकगीत विधा में मार्टिनेट के विद्यार्थियों नें बिखेरे सुरो के रंग”

कला का जीवन में विशेष महत्व है, कला ही जीवन को निखारती है जिससे जीवन में उत्साह और उमंग का संचार होता है तथा कला के क्षेत्र में गीत – संगीत को श्रेष्ठतम स्थान प्राप्त है। संगीत को आत्मा की आवाज भी कहा जाता है। कला के क्षेत्र में विद्यार्थियों का मार्ग प्रशस्त करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिवर्ष शासन द्वारा बालरंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह एक राज्य स्तरीय आयोजन होता है जिसमें विद्यालय स्तर पर चुने जाने के बाद तहसील स्तर, जिला स्तर और जिला स्तर पर चुने जाने के बाद राज्य स्तर पर प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाता है। विद्यालय स्तर पर चुने जाने के बाद समूह लोकगीत विधा में मार्टिनेट के विद्यार्थी तहसील स्तर पर चुने गये और जिला स्तर पर अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे।

चयनित विद्यार्थियों में कु. माही महेश्वरी, कु. तनूजा वर्मा, ग्रंथ मेवाड़ा, कु. देवांशी शर्मा, कु. माही शर्मा एवं कु. आरवी महेश्वरी ने प्रभारी शिक्षिका श्रीमती रचना ठाकुर एवं कु. मुस्कान वर्मा के नेतृत्व में उत्कृष्ट विद्यालय, सीहोर में अपनी प्रस्तुति दी। समूह लोकगीत में जिला स्तर पर कुल 5 विद्यालय के प्रतियोगी शामिल हुये जिसमें नोशे खान द्वारा संचालित एवं विनीत कुमार त्रिवेदी के प्रबंधन में नगर के अलीपुर क्षेत्र के विद्यालय मार्टिनेट काॅन्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी प्रभारी शिक्षिकाओ एवं संगीत शिक्षक शाश्वत् यादव के नेतृत्व में अपने समूह लोकगीत की प्रस्तुति दी जिसके बोल थे ‘‘म्हारो पियरलो घणो प्यारो लागे’’ जिसे सभी ने बहुत सराहा। जब सभी प्रतियोगियो में विजेताओ को चुनने का समय आया तब जज महोदय नें अपना निर्णय सुनाते हुये मार्टिनेट विद्यालय के समूह लोकगीत को जिला स्तर पर द्वितिय स्थान प्रदान किया।


विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के संचालक एवं प्रबंधक महोदय के साथ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति त्रिवेदी, उप-प्राचार्या श्रीमती शिखा तिवारी एवं प्रबंधक मण्डल से रेखा शर्मा, अतुल जैन सुराणा, कुशल भूतिया, राखी यादव एवं रचना ठाकुर नें बधाई प्रेषित की और विद्यार्थियों का उत्साहर्धन करते हुये आगे और भी बेहतर करने की प्रेरणा प्रदान की।

“महाविद्यालय में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन”

शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में जिला स्तरीय अन्तर महाविद्यालयीन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में सभी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता एवं रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में अग्रणी महाविद्यालय, सीहोर के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, धैर्य, निर्णय लेने की क्षमता और एकाग्रता विकसित करने में भी सहायक है।


प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भास्कर परमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग वैभव सुराणा ,अनिल मालवीय, जयपाल विश्वकर्मा, डॉ ललिता रॉय व डॉ चंचला शर्मा एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी गईं।
प्रथम स्थान शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा ने एवं द्वितीय रायसाहब भंवरसिंह अशासकीय महाविद्यालय, भैरूंदा ने प्राप्त किया। महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

“आंगनबाड़ियों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा,विधायक हुए शामिल,लाभार्थी परिवारों को किया सम्मानित”

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक मनाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित 25 वर्ष के अवसर पर आज खाचरौद,सिद्दिकगंज की आंगनबाड़ी केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम आयोजित किये गये ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आयोजित कार्यक्रमो में शामिल हुए एवं महिला एवं बालविकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी परिवारों,आंगनबाड़ी के बच्चों से संवाद कर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया । कार्यक्रमो में सम्मिलित होकर विधायक ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को टॉफी भेंट की,लाभार्थी परिवारों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया।

इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने कहा की भाजपा की हमारी डबल इंजन की सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य,पोषण आहार और बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए मध्यप्रदेश के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को सेवा, संस्कार और महिला सशक्तिकरण का केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार सहित सभी पदाधिकारी,अधिकारी उपस्तिथ रहे

सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा का सीहोर जिले में होगा भ्रमण
27 से 29 सितंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा, श्यामपुर, भैरूंदा, इछावर, आष्टा और जावर क्षेत्र में रहेगा पड़ाव”

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी के लिए ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली जा रही है। यह यात्रा सेवा, जनसंवाद और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकलेगी रही है

लिखते लिखते…..

जावर थाने के ग्राम कजलास में कुएं में डूबने से एक युवक की मौत हो गई,जावर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!