Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा। नई दिल्ली स्थित PHD Chamber of Commerce में ‘मधुबन प्रकाशन’ के तत्वावधान में आयोजित भव्य हिंदी दिवस समारोह में आष्टा के पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हिंदी शिक्षिका सीमा बुंदेला को हिंदी भाषा, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
देशभर से आए हिंदी के शिक्षकों, साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में सीमा बुंदेला को सम्मान प्राप्त होना

आष्टा एवं उनके विद्यालय के लिए भी गौरव का विषय रहा। समारोह में हिंदी के प्रति शिक्षकों के योगदान, भाषा के संरक्षण एवं उसके निरंतर विकास को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ।
इस सम्मान को लेकर सीमा बुंदेला ने कहा कि हिंदी भाषा और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए मिला यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का क्षण है। यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

सीमा बुंदेला के सम्मानित होने पर पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा के प्राचार्य फादर मेल्विन सी. जे. एवं उपप्राचार्या सिस्टर सुमा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सीमा बुंदेला की यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और उनके सम्मान से विद्यालय का भी गौरव बढ़ा है।
सीमा बुंदेला के इस सम्मान पर विद्यालय परिवार, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!