सीहोर/आष्टा । कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण एवं क्रय-विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपसिंह राठौर ने बताया कि वृत्त आष्टा के सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में जावर जोड़ स्थित रिहायशी मकान से विभिन्न ब्रांडों की 135 लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान आरोपी धनराज प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि आरोपी रोहित प्रजापति मौके से फरार हो गया था।

फरार आरोपी रोहित प्रजापति को आज उसके मकान से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। इसी क्रम में वृत्त भैंरूदा के ग्राम गुलरपुर से 12 पाव देशी मदिरा एवं 210 किलोग्राम महुआ लाहन तथा ग्राम उमरखाल से 5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर कुल 3 प्रकरण कायम किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 26,960 रुपये है। सभी प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत विवेचना में लिए गए हैं।

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश विश्वकर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक माधव कुण्डल एवं श्रीमती संगीता नायक सहित जिला आबकारी दल का सराहनीय योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

“सांदीपनि विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ
विकसित भारत निर्माण के लिए हम संकल्पित – विधायक
नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

सेवा संकल्प कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह ठाकुर,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, उत्थान धारवां, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नीलेश सक्सेना,प्राचार्य सितवत खान, बी.आर.सी.सी. अजब सिंह राजपूत सहित सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। विद्यालय प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विकसित भारत की संकल्पना हेतु सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूंबर के मध्य आयोजित किए जाना है।

इसके अंतर्गत कक्षा 6 से 12 के समस्त विद्यालयों में गतिविधियों का आयोजन किया जाएंगा। गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा के प्रति आभार तथा विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प के प्रतीक स्वरूप दीप प्रज्जवलन सांदीपनि विद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का है। विकसित भारत आर्थिक रूप से समृद्ध, तकनीकी रूप से सक्षम, सामाजिक रूप से समावेशी और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार बहुत सारी जनहितैषी योजनाएं चला रही है,

जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की है। 19 सितंबर को विद्यालय स्तर पर ड्राईंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएंगा। इसका विषय 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत है। इस अवसर पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएंगा और उत्कृष्ट चित्रकारों और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कार भी दिए जाएंगें। अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम, योग एवं ध्यान सत्र, प्लास्टिक मुक्ति जागरूकता सत्र, करियर काउंसलिंग सत्र, नशा मुक्त भारत जागरूकता सत्र, पोषण एवं ऐनिमियां जागरूकता सत्र, सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र, कचरा पृथकरण एवं कम्पोस्टिंग कार्यक्रम, सायबर सुरक्षा जागरूकता सत्र, फिट इंडिया खेल सत्र, सरकारी योजना जागरूकता सत्र आदि का आयोजन किया जाएंगा।

दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक अंत्येश धारवां, जितेन्द्र मेवाडे, भूपेन्द्र सिंह, डाॅ. तेजपाल सिंह, संदीप जायसवाल, रवि कुमार सोलंकी, जसपाल सिंह, मनोज कुमार बड़ोदिया, संजय जैन, राजीव सारसिया, विजय हाटेकर, विजय अडगले, सतीश वर्मा, कुमेरसिंह ठाकुर, संतोष कुमार, नीरज सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह, अब्दुल हमीद अंसारी, फरजाना अंसारी, मदन परमार, रमेश सिंह मेवाड़ा, गजराज सिंह ठाकुर, संजय जैन, दीपक सेेन, एस. के. सिंगारिया, ज्ञानसिंह मेवाड़ा, राजेष राठौर आदि उपस्थित रहे।

“बड़े हर्ष एवं उल्लास से मनाया भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन महोत्सव
गिरिराज विश्वकर्मा बने उत्सव समिति के अध्यक्ष”
आष्टा में आज श्री विश्वकर्मा जन कल्याण समिति द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजन महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा राधा कृष्ण मंदिर आष्टा पर सुबह हवन, पूजन एवं भगवान की महा आरती का आयोजन हुआ आरती के पश्चात युवा संगठन अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा जताखेड़ा एवं उत्सव समिति अध्यक्ष मेहरवान विश्वकर्मा के सफल मार्गदर्शन मे समाज जनों द्वारा आष्टा के मुख्य मार्गो पर भव्य वाहन रैली निकाली गई रैली का समापन जावर जोड़ धर्मशाला स्थल पर हुआ वहीं पर प्रसाद वितरण किया गया!

हिन्दू उत्सव समिति अलीपुर आष्टा के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं पूर्व हिन्दू उत्सव समिति अलीपुर के अध्यक्ष रेवाराम विश्वकर्मा द्वारा साफा बांध करसभी समाज जनों का भव्य स्वागत किया! सैकड़ो समाज जनों ने पूजन महोत्सव मे भाग लेकर धर्म लाभ लिया! इस अवसर पर समाज अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जी पटेल, प्रदेश अध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा एवं अन्य मुख्य समाज जनों की उपस्थिति में एवं सर्व सहमति से गिरिराज विश्वकर्मा( निपनिया वाले )को आगामी एक वर्ष के लिए उत्सव समिति अध्यक्ष,सुनील विश्वकर्मा छापर को उपाध्यक्ष,भगवत सिंह विश्वकर्मा खामखेड़ा को जावर धर्मशाला कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं श्री मति कुसुम / मनोहर विश्वकर्मा सेकुखेड़ा को श्री विश्वकर्मा महिला मंडल अध्यक्ष के रूप मे गठन किया गया!सभी समाज जनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों शुभकामनायें प्रेषित कि इस अवसर पर पूर्व समाज अध्यक्ष शंकरलाल विश्वकर्मा सेकुखेड़ा, प्रवक्ता राधेश्याम विश्वकर्मा खड़ी, कोषाध्यक्ष मांगीलाल मांडोरिया पदमसी एवं विष्णु विश्वकर्मा भीमपुरा ने समाज को संबोधित किया ।


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बनी रंगोली
महोत्सव मे मुख्य रूप से सुधीर विश्वकर्मा सेकुखेड़ा, गंगाप्रसाद गोड़ आष्टा ,मदनलाल विश्वकर्मा ( पार्षद जावर ),धर्मशाला अध्यक्ष कृष्णपाल विश्वकर्मा, सह कोषाध्यक्ष ओम विश्वकर्मा, पूर्व उत्सव समिति अध्यक्ष बिजेंद्र विश्वकर्मा( इंजीनियर )जाटखेड़ी, सुशील विश्वकर्मा पदमसी, शिव श्री वादी,राजाराम विश्वकर्मा कुरली, माखनलाल लाइनमेन जावर, संतोष विश्वकर्मा मुगली, राजेश विश्वकर्मा गुराड़िया, चंद्रपाल विश्वकर्मा बैजनाथ,बाबूलाल विश्वकर्मा खजुरिया, बाबूलाल विश्वकर्मा बादा गुराड़िया,कमल किशोर रूपाहेड़ा प्रेमनारायण विश्वकर्मा भाटिखेड़ा,मदनलाल विश्वकर्मा कुरली, मांगीलाल लाइनमेन आष्टा, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला अवलेसिया एवं अन्य कई समाज जन उपस्थित थे
“रामदेवर बाबा के दर्शन कर लौटे 52 तीर्थयात्रियों का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत”

धार्मिक आस्था और उमंग के वातावरण के बीच आज वार्ड क्रमांक 13 हाथीखाना से बाबा रामदेव के पावन धाम रामदेवरा, राजस्थान के लिए 52 तीर्थयात्रियों का एक जत्था हर्षाेल्लास के साथ विगत दिनों रवाना हुआ था जो सकुशल दर्शन कर पुनः नगरागमन पर श्री मानस भवन परिसर में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित सभीजनों ने तीर्थयात्रियों का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने सभी श्रद्धालुओं का भगवा दुपट्टा पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने बाबा रामदेव जी का स्मरण करते हुए सभी यात्रियों को सुखद, मंगलमय और सुरक्षित यात्रापूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी।

स्वागत समारोह के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि तीर्थ यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी तय करना नहीं है, बल्कि यह हमारी अंतरात्मा को ईश्वर से जोड़ने और भक्ति भाव को जागृत करने का पवित्र मार्ग है। बाबा रामदेव जी समरसता, लोक कल्याण और भक्ति के प्रतीक हैं। आज वार्ड क्रमांक 13 हाथीखाना के हमारे 52 भाई-बहन बाबा के दिव्य दर्शन कर अपने नगर में सकुशल लौटे, जो पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का विषय है।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि बाबा रामदेव जी महाराज आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें और आपकी यात्रा मंगलमय हो। आप सभी ने नगर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ बाबा के दरबार में निश्चित रूप से अपनी हाजिरी लगाई होगी। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद रवि शर्मा, तेजपाल कल्लू मुकाती, सुभाष नामदेव, कैलाश बगाना, जितेन्द्र बुदासा, सूरज रेकवाल, हेमराज पड़ियार, अरविंद रेकवाल, धर्मेन्द्र रेकवाल, प्रेमबाई आदि मौजूद थे।

























