Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इन्दौर ग्रामीण का कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने हेतु प्रदेश पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। श्री परमार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षक के साथ इन्दौर ग्रामीण का कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने हेतु

आम कार्यकर्ताओ, क्षैत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजन व पार्टी के विभिन्न संगठन व मोर्चा के पदाधिकारियो के साथ मिलकर नये जिला अध्यक्ष के नाम का पैनल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रस्तावित करेंगे। गत मंगलवार को राजधानी भोपाल में लोक सभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस में नयी जान फूकने के लिए ’’संगठन सृजन अभियान’’ की शुरूआत की है ।

जिसके तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की निगरानी में पहली बार जिला अध्यक्ष केन्द्रीय पर्यवेक्षक चुनेंगे। नये चुने हुए जिला अध्यक्षो को असली ताकत दी जाएगी जिससे वह त्वरित व स्वतंत्र निर्णय लेकर पार्टी को जमीनी आंदोलन से जोड़ेंगे। कांग्रेस इस अभियान के तहत निष्क्रीय नेताओ की जगह युवा उर्जावान और फील्ड मे एक्टीव जनाधार वाले नेताओ को मौका देने जा रही है।

इस अभियान के तहत प्रदेश के जिलो में संगठन को नवीन तरीके से खड़ा किया जाएगा और जिला अध्यक्षो का चयन पारदर्शी तरीको से किया जाएगा। संगठन के नये ढाचे मे जिला ईकाई सबसे पावरफूल होगी और उन्हे अधिकार भी दिये जाएंगे और जिम्मेदारी भी तय होगी।

मध्यप्रदेश मे पायलेट प्रोजेक्ट के तहत कांग्रेस संगठन के हर एक्शन व मूवमेंट पर राहुल गांधी की नजर रहेगी। ’’संगठन सृजन अभियान’’ का मकसद पार्टी को नये सिरे से तैयार करना हैं, जिला अध्यक्ष का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा और श्री गांधी की मंशाअनुरूप पोटेशिंयल व फ्यूचर मध्यप्रदेश की नयी लीडरशीप तैयार की जाएगी जो कि कांग्रेस की विचारधारा के साथ आमजन की समस्याओ को लेकर आमजन के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार की इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, जिला पंचायत सदस्य कमलसिंह चौहान, एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, वरिष्ठ पार्षदगण हिफजुर्ररहमान भैया मिया, जाहिद गुड्डू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रहलादसिंह वर्मा, ओंकारसिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र शोभाखेड़ी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावर अरविंद ठाकुर, आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सुनील कटारा

के साथ ही कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ कांग्रेसजनो, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयुआई के पदाधिकारियो ने अपनी शुभकामनाये व्यक्त कर हर्ष व्यक्त किया है और अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, श्रीमति सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग श्रंगार का आभार व्यक्त किया हैं।

You missed

error: Content is protected !!