Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर । कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर 31 मई को भोपाल में आयोजित होने वाले लोकमाता अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के संबंध में जिले की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों से 31 मई को भोपाल में आयो‍जित वाले महासम्मेलन में जिले की लाड़ली बहनों, स्‍व सहायता समूह की दीदियों के शामिल होने के संबंध मे तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि महासम्मेलन में शामिल होने वाली जिले की लाड़ली बहनों एवं स्वसहायता समूह की दीदियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।


कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि भोपाल में आयोजित किया जा रहा, यह महासम्मेलन महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने वाला शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के लिए जिले के जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यवधान उत्पन्न होने पर तुरंत कंट्रोल रूम पर संपर्क करें।

उन्होंने ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिवहन, भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि 31 मई 2025 को भोपाल स्थित जम्बूरी मैदान में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। बैठक में एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!