Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर । पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार जिला सीहोर में 17-18 अप्रैल-2025 को देर रात से अल सुबह तक रात्रि कोम्बिग गस्त की गई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत

द्वारा थाना आष्टा एवं पार्वती, तथा जिले के अनुभाग बुदनी, नसरूल्लागंज एवं सीहोर शहर के अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबंधित एसडीओपी/ सीएसपी द्वारा आवश्यक निर्देश देकर किया रवाना काम्बिंग गश्त के लिये रवाना किया गया ।

जिले के सभी थानों में हुई इस काम्बिंग गश्त में 210 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी की पृथक प़ृथक टीम बनाकर मिशन वारंटियों को दबोचो के लिये रवाना किया गया ।

काम्बिंग गश्त के दौरान कुल 146 वारंटी ( स्थाई वारंट, गिरफतारी वारंट एव अन्य अपराध में फरार ) को थानों से रवाना हुई टीम ने गिरफतार किया । 128 चिन्हित अपराधी (जिला बदर, निगरानी बदमाश, गुण्डा) इनको चेक किया ।


अन्य कार्यवाही के तहत आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत थाना इछावर द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध प्रकरण बनाया गया । सर्वाधिक कार्यवाही करते हुये थाना भैरूंदा द्वारा 28, थाना आष्टा द्वारा 20, थाना कोतवाली द्वारा 17, थाना रेहटी द्वारा 16, थाना इछावर द्वारा 11 स्थाई एवं गिरफतारी वारंटियों को पकड़ा जाकर उत्कृष्ठ कार्य किया गया ।


अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण की द़ृष्टि से सम्पूर्ण जिले के थाना क्षेत्रों में प्रभावी रात्रि काम्बिंग गश्त की गई। कोम्बिंग गस्त की टीम को पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा दिया जायेगा इनाम । उक्त कार्यवाही अपराध नियंत्रण की दृष्टि से आगे भी लगातार होती रहेगी ।

You missed

error: Content is protected !!