Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow


आष्टा । लंबे इंतजार के बाद रात्रि में भारतीय जनता पार्टी सीहोर जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा ने सभी की सहमति से बनाई गई मंडलों की कार्यकारिणियों की घोषणा करना शुरू किया ।

इसी कड़ी में रात्रि में आष्टा नगर मंडल की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित की गई । नगर मण्डल आष्टा की घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोज ताम्रकार, हरेंद्र ठाकुर, मनीष धारवा,राकेश प्रजापति,सुरेश परमार, अर्जुन ठाकुर,

धनरुपमल जैन,नव नियुक्त महामंत्री

महामंत्री के रूप में एक बार पुनः वर्तमान में महामंत्री के रूप में कार्यरत धनरूपमल जैन को महामंत्री नियुक्त किया गया । वहीं उनके साथ एक और युवा कार्यकर्ता मोहित सोनी को भी महामंत्री पद की जिम्मेदारी सोपी गई ।

मोहित सोनी नवनियुक्त महामंत्री

घोषित कार्यकारिणी में मंत्री पद पर श्रीमती प्रिया निलेश खंडेलवाल, श्रीमती निर्मला दुलीचंद कुशवाहा, श्रीमती नीलिमा मनोहर बैरागी, राजेश घेंघट, श्रीमती मानकुंवर भगवत मेवाड़ा, सुमित मेहता तथा दिनेश सोलंकी को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया ।

मण्डल मीडिया प्रभारी के रूप में पत्रकार प्रवेश शर्मा को मनोनीत किया गया । रात्रि में कार्यकारिणी घोषित होने के बाद नगर में सभी नियुक्त पदाधिकारी के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा । रात्रि में जमकर आतिशबाजी भी चली है एवं मिठाई का वितरण किया गया ।

घोषित कार्यकारिणी में लगभग सभी पदाधिकारी संगठन के अनुभवी युवा कार्यकर्ता है । नगर कार्यकारिणी के घोषित अधिकांश पदाधिकारी जिन्हें दायित्व सोपा गया है,वे पूर्व में संगठन के अन्य पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं ।

आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर एवं नगर भाजपा अध्यक्ष श्रीमती अंजलि विशाल चौरसिया सहित समस्त पदाधिकारी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारीयो को मिले दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है , तथा उम्मीद की है की संगठन ने जिस उम्मीद एवं आशा से जिम्मेदारी दी है वे उस पर खरे उतरेंगे ।

You missed

error: Content is protected !!