राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को जिले के ग्राम बेदाखेड़ी, तहसील आष्टा में जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया है । कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा ।

कार्यक्रम आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर की अध्यक्षता में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सद्भावना एवं समानता की भावना को बढ़ावा देना तथा अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, सीहोर द्वारा किया जा रहा है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा।
“कोठरी में बनेगा 44 लाख रुपए की लागत से वायपास कस्बे में अंदर जाने के दौरान जाम की स्थिति से मिलेगी मुक्ति
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन
कोठरी बनेगी जिले की स्मार्ट नगर परिषद-गौपालसिंह इंजीनियर”

आष्टा विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद कोठरी में विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है । उसी कड़ी में आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र की विकासशील नगर परिषद कोठरी में 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हॉट बाजार से लेकर गाव खेड़ा मार्ग को जोड़ने वाले वायपास निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने नप अध्यक्ष श्रीमति नगीना राधेश्याम दलपति सहित सभी जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न किया ।

इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश एवं देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार ग्रामों से लेकर शहरों तक का विकास किया जा रहा है । हमारा आष्टा विधानसभा क्षेत्र का कस्बा कोठारी जो पूर्व में नगर ग्राम पंचायत थी लेकिन उसके बाद जब से नगर परिषद बनी है तभी से लेकर अभी तक विकास कार्यों की लगातार सौगातें मिली है । मेरा सपना है की कोठरी,स्मार्ट नगर परिषद के रूप में जानी पहचानी जाये । आज उसी कड़ी में कोठरी कस्बे में जो शहर के अंदर जाने के लिए बार-बार जाम की स्थिति निर्मित होती थी तथा कई प्रकार की परेशानियों का सामना यह के नागरिकों को करना पड़ता था । अब इस वायपास के निर्माण होने से इन सब समस्याओं का निदान होगा ।

वार्ड क्रमांक 10 में उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम को विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने संपन्न किया । विधायक इंजीनियर ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लोकसेवक के रूप में सीएम एवं पीएम पद पर रहते हुए 25 वर्ष पूर्ण होने एवं 17 सितम्बर को उनके जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े के दिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश मे बूथ स्तर तक सेवा संकल्प पखवाड़ा मनाया जा रहा है । आज कोठरी की आंगनबाड़ी में भी इसी के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम मनाया गया । आजादी की 100 वी सालगिरह तक भारत को विकसित भारत,अखंड भारत एवं विश्वगुरु बनाने का जो लक्ष्य तय किया एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मप्र को विकसित मप्र बनाने का जो सपना देखा है,ये सपना ग्रामो,कस्बों, शहरों के समग्र विकास से ही सम्भव है । प्रत्येक ग्राम शहर का भी बड़े शहरों की तरह विकास हो,ग्रामो,कस्बा में ही सभी सुख सुविधाए हो यही तो विकसित भारत की कल्पना मोदी जी की है । मोदी जी के इस सपने को हम सब मिल कर पूरा करेंगे । देश मे,प्रदेश में आज जो विकास हो रहा है ये उसी लक्ष्य को पूर्ण करने का एक कदम है,जो लगातार बढ़ रहे है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज 44 लाख से बनने वाले वायपास वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य की बड़ी सौगात दी । विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यो की जो सौगातें दी जा रही है। वो सब आपके सामने है ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन समारोह में बताया कि कुछ ही महीने में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल के माध्यम से आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 282 ग्रामो में नर्मदा मैय्या का जल पहुचाया जायेगा, 1478 करोड़ की उक्त योजना का आष्टा को बड़ा लाभ मिला है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से हमारे आष्टा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी योजनाएं,बड़े विकास के कार्य हुए है । उसमे से सबसे बड़ी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का लाभ हमे मिला है। इस योजना से जब खेतो खेत नर्मदा जी का पानी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को मिलेगा तब अपना पूरा क्षेत्र हराभरा नजर आयेगा,अन्नदाता की आय दो गुनी नही चार गुनी बढ़ेगी,कृषि उपज का उत्पादन बढेगा,हमारा किसान भाई दो के स्थान पर तीन तीन फसल प्राप्त कर सकेगा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि लगभग 250 करोड़ की उक्त योजना का लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 268 ग्रामो को मिलेगा एवं इससे 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा लाभान्वित होगा ।

ये है हमारी,आपकी सरकार की बड़ी उपलब्धिया । आगामी 6 माह में खेतों को पानी मिलने लगे ऐसे प्रयास कर रहे है ।
इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना,देश की सुरक्षा को लेकर कई कार्य किये है । मोदी जी ने विकास का एक अमिट इतिहास लिखा और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाये।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं ।
25 साल के सार्वजनिक जीवन के दौरान उन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नही ली है ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है।
विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों,सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी जी के आव्हान पर मप्र भी डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकसित मप्र बनेगा । विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है।

आयुष्मान कार्ड बने है जिन्हें गम्भीर बीमारी में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है,हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को हर साल किसान सम्मान निधि मिल रही है । पीएम आवास योजना का लाभ सैकड़ो ग्रामीणों को मिला है । कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियों का नगर परिषद की ओर से भव्य स्वागत सम्मान किया गया । कार्यक्रम में कोठरी मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नगीना दलपति, पार्षद राधेश्याम दलपति,नप उपाध्याक्ष प्रतिनिधि युवराजसिंह चंद्रवंशी,पार्षद मनीषा दिनेश चौधरी, मनीषा जैन, श्रीमती रितु आनंद जैन, जयराम जी, देवकरण दुबे, अरविंद वर्मा, देवकरण मालवीय, जगदीश मेचान, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,वरिष्ठ जन, पार्षद, एल्डरमेन,गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कोठरी की सभी आंगनबाड़ियों का सामूहिक रूप से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में विधायक ने सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनो का सम्मान किया ।
कार्यक्रम के समापन पर श्री राहुल शर्मा सीएमओ द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

“राग में अंधा होकर व्यक्ति कर्म बंधन में फंसता है, विवेक से आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है — मुनि वीरतेन्द्र महाराज”
आष्टा तीर्थ श्री नेमिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर किला के उपाश्रय में आशीष वचन देते हुए मुनि वीरतेन्द्र विजय महाराज ने भगवान महावीर स्वामी के शासन के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान के शासन में बिना अनुमति लिए या बिना विचार किए कोई कार्य नहीं करना चाहिए। मंदिर और धर्म क्षेत्र में मनमानी करने वाला व्यक्ति अंततः परेशान होता है। जो भगवान के शासन में प्रवेश कर उनके बताए मार्ग पर चलता है, वह अपने आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।

उन्होंने कहा कि तीन लोक के नाथ भगवान महावीर सम्राट हैं। जो व्यक्ति भगवान और धर्म के प्रति समर्पित रहता है, उसी जीवन की वास्तविक कीमत है। व्यक्ति को सदैव धर्म के प्रति समर्पित रहकर गुरु भगवंत से मार्गदर्शन लेना चाहिए। वीरतेन्द्र महाराज ने कहा कि हमारी आत्मा में तीन भयंकर दोष हैं। व्यक्ति शरीर के सुख के लिए गलत कार्य करता है, कषाय करता है और धीरे-धीरे कषाय के अधीन हो जाता है। उन्होंने कहा कि शरीर सुख भोगता है और गलत कार्य करता है, लेकिन उसके कर्मों की सजा आत्मा को भुगतनी पड़ती है। परिवार के लिए धन कमाने के नाम पर व्यक्ति झूठ-सच बोलकर पाप करता है, लेकिन उसके कर्मों का फल उसे स्वयं ही भोगना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति धीरे-धीरे नास्तिकता की ओर बढ़ रहा है। पाप से बचने के लिए गुरु भगवंत से पूछकर और धर्म का मार्ग अपनाकर जीवन को संयमित करना चाहिए। गृहस्थ जीवन अनेक पापों से घिरा हुआ है, इसलिए उनसे बचने का निरंतर प्रयास करते हुए बारह व्रतधारी श्रावक बनने का प्रयास करना चाहिए। कर्म कटते हैं तो देव, गुरु और शास्त्र का सानिध्य प्राप्त होता है।वीरतेन्द्र महाराज ने कहा कि केवल भगवान का नाम लेना पर्याप्त नहीं है, जीवन में उनके बताए मार्ग को अपनाना भी आवश्यक है। व्यक्ति राग में अंधा हो जाता है और संसार में स्वार्थ बढ़ता जाता है। ऐसे में जीवन में विवेक होना अत्यंत जरूरी है। गुरुभगवंत ने विवेक को महत्वपूर्ण कर्तव्य बताया है। उन्होंने कहा कि अच्छाई और योग्य आचरण करने वाला ही सच्ची आराधना के मार्ग पर आगे बढ़ता है।
“आष्टा में पहली बार होगा भव्य चार दिवसीय “पंखिड़ा गरबा” महोत्सव
14 से 17 अक्टूबर तक मानस भवन में सजेगा गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग मंच”
नवरात्रि के पावन अवसर पर आष्टा नगरवासियों को इस वर्ष गरबा और डांडिया का एक नया और भव्य आयोजन देखने को मिलेगा । नगर में पहली बार फनकार इवेंट्स एंड कैटरिंग सर्विसेज द्वारा चार दिवसीय “पंखिड़ा गरबा” महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 14 से 17 अक्टूबर 2026 तक मानस भवन, आष्टा में होगा। आयोजन की अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती अनीता कालू भट्ट के सान्निध्य में होने वाले इस महोत्सव को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह है। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक गरबा, डांडिया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में नगर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के गरबा प्रेमियों के भी बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।

“17 अक्टूबर को होगा भव्य गरबा महा मुकाबला”
चार दिवसीय महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाला गरबा महा मुकाबला रहेगा। इसमें विभिन्न शहरों की गरबा टीमें अपनी कला,तालमेल और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹31,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹21,000 तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को ₹11,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए निश्चित उपहार भी रखे गए हैं।

प्रतिदिन मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
आयोजन के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रतिदिन विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें बेस्ट स्टेप, बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट गरबा कपल सहित कई आकर्षक पुरस्कार शामिल हैं। आयोजकों का उद्देश्य आष्टा में नवरात्रि के दौरान गरबा एवं डांडिया की संस्कृति को एक भव्य मंच प्रदान करना और युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को उत्सव से जोड़ना है।
“पंखिड़ा गरबा” महोत्सव को सफल बनाने के लिए फनकार इवेंट्स की पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई है। आयोजक फनकार इवेंट्स के सदस्य रवि प्रताप, अंकित यादव, केतन यादव, ठाकुर दीपेश कर्ण, देवेंद्र माहेश्वरी, आदि शर्मा, रमन सरकार, अनुष्का यादव, अंशिका पटेल एवं वैष्णवी परमार हैं।


वहीं विशेष सहयोगी महादेव भक्त मंडल के सदस्य गौतम जायसवाल, गिरीश जायसवाल (छोटू), शिवम यादव, संकेत यादव, आयुष परमार, अभिषेक यादव, रितिक गौतम, आकाश बिल्लौरे, नैनीश पांचाल, जयंत राजपूत, कुनाल परमार सहित अन्य सहयोगी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
आयोजकों ने आष्टा नगर एवं आसपास के सभी गरबा और डांडिया प्रेमियों से चार दिवसीय महोत्सव में परिवार एवं मित्रों के साथ शामिल होने का आह्वान किया है। आयोजकों ने कहा कि “पंखिड़ा गरबा” के माध्यम से आष्टा में पहली बार एक ऐसा मंच तैयार किया जा रहा है, जहां परंपरा, संस्कृति, संगीत, नृत्य और युवाओं का उत्साह एक साथ देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम से संबंधित आगामी अपडेट, टीम रजिस्ट्रेशन एवं अन्य जानकारी के लिए इंस्टाग्राम पर फनकार इवेंट्स के आधिकारिक पेज को फॉलो करने की अपील भी की गई है।
चार दिनों तक गरबे की ताल, डांडिया की खनक और नवरात्रि के उत्साह से मानस भवन गुलजार रहेगा।
लिखते लिखते……

मृतक विश्राम मेवाड़ा को न्याय की मांग को लेकर मेवाडा समाज के केंद्रीय युवा संगठन अध्यक्ष राजेन्द्र मंडलोई के नेतृत्व में समाज के समस्त युवा साथियों ने एसडीओपी दामोदर गुप्ता एवं पार्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार से मुलाकात कर उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा एवं मृतक को न्याय की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा

























