Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका आष्टा एवं नगर परिषद कोठरी में सेवा सेतु-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कोठरी नगर परिषद में कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नगीना राधेश्याम दलपति ने एवं आष्टा में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर व नपा अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा ने किया ।

कोठरी नप में सेवा सेतु अभियान

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नगीना राधेश्याम दलपति ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पात्र नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।


कार्यक्रम में नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सहित विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 75 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। संबल योजना के अंतर्गत 6 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत 8 हितग्राहियो को लाभ दिया गया, भवन प्रमाण पत्र के लिए 7 हितग्राहियों, विद्युत प्रमाण पत्र के लिए 5 हितग्राहियों तथा समर्पण प्रमाण पत्र के लिए 5 हितग्राहियों को लाभ दिया गया। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन योजना में 3 हितग्राहियों, निशक्तजन पेंशन योजना में 2 हितग्राहियों तथा स्ट्रीट वेंडरों को सोलर पैनल हेतु 1 हितग्राही को लाभान्वित किया गया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तहसीलदार रामलाल पगारे ,सीएमओ राहुल शर्मा, परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह ठाकुर, आर. आई. अमित रावत, वरिष्ठ चिकित्सक बी.के. डोहर , महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती प्रेमलता जायसवाल, विधुत विभाग के जे. ई अरविंद मंडलोई, श्रम विभाग इंस्पेक्टर अजय शाह , शेर सिंह सेल्स मेन, महेश विश्कर्मा सेल्स मेन, नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद मदन बा,

वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद दिनेश चौधरी, वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद विजय सिंह मुन्नालाल तथा वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद देवकरण बकोरिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर परिषद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। नगर परिषद से पप्पू रावत, अजय छाए, आनंद कटारिया, पिंटू चंद्रवंशी,दिनेश वर्मा, निहाल वर्मा, अखिलेश वर्मा, हरेंद्र ठाकुर, महेंद्र बकोरिया,

संदीप पटेल, जितेंद्र वर्मा, मनोज वर्मा, प्रमोद यादव, राजकुमार वर्मा, राजेश प्रजापति, सुनील दुबे, अजय सारवान, संदेश तोमर, सतीश बकोरिया, नीरज वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर परिषद द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें।

“सांदीपनि विद्यालय में रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन
स्वदेशी अपनाएं,आत्मनिर्भर बने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें – विधायक”

नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई। विद्यालय प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि रंगोली का थीम स्वदेशी और विकसित भारत रहा हैं। प्राचार्य ने कहा कि रंगोली के माध्यम से बहुत ही सुंदर और प्रभावी तरीके से स्वदेशी से समृद्धि और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत की कल्पना को विद्यार्थियों ने रंगो के माध्यम से उकेरा।

इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर,नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजली विशाल चैरसिया,वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रितू आनंद जैन, एल्डर मेन चंदा वोहरा, वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता नगीनचन्द्र जैन, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नीलेश सक्सेना उपस्थित थे।

सौजन्य-आष्टा हैडलाइन

प्राचार्य द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर बन कर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आव्हान किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता को सराहा और कहा कि रंगोली के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहन, राष्ट्रीय भावना का विकास और भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश मिलता है।

निर्णायकों द्वारा अर्पिता मेवाड़ा के समूह द्वारा बनाई गई रंगोली को प्रथम, अंजली ठाकुर के समूह द्वारा बनाई गई रंगोली को द्वितीय और निशा मालवीय के समूह द्वारा बनाई गई रंगोली को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सतीश वर्मा ने किया और पदमा परमार,अभिलाषा श्रीवादी, पल्लवी वर्मा, कृतिका वर्मा, वंदना सोलंकी, निकिता शर्मा, सम्राट ढोके, जितेन्द्र मेवाड़े, राजीव सारसिया, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने सहयोग प्रदान किया।

“सेवा सेतु” शिविर में हितग्राहियों को मिले योजनाओं के स्वीकृति पत्र
आष्टा नपा में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम हुआ संपन्न”

​मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद आष्टा द्वारा “सेवा सेतु – सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित

इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर राय सिंह मेवाड़ा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। ​कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत नगर के सैकड़ों पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति व प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

​अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना ही शासन की मंशा – विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर

​कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ‘सेवा सेतु’ अभियान के माध्यम से प्रशासन स्वयं जनता के द्वार तक पहुँच रहा है।

सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के बजाय अधिकारियों का एक ही छत के नीचे उपस्थित होकर समस्याओं का समाधान करना और मौके पर हितलाभ देना सुशासन की सच्ची मिसाल है। हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

​नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है परिषद – नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा

श्री मेवाडा ने कहा कि नगर पालिका नागरिकों को बेहतर सेवाएँ देने और शासकीय योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आज सैकड़ों नागरिकों को आवास और संबल योजना के तहत अधिकार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। आगे भी ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाता रहेगा। नगर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका की टीम सदैव तत्पर है।


​विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद, मौके पर हुआ आवेदनों का निराकरण
​शिविर में नगर पालिका के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नागरिकों द्वारा प्रस्तुत लंबित आवेदनों एवं नई समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।


​कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खा,विशाल चौरसिया,मोहित सोनी,धनरूपमल जैन पार्षदगण डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, अरशद अली, सुभाष नामदेव, रवि शर्मा, एल्डरमैन डॉ चंदा वोहरा,ऋतु जैन,अंजली चौरसिया अवनिश पिपलोदिया, शिवलाल प्रजापति, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, तारिक़ मेहमूद,मनोज ताम्रकार,नगीनचंद जैन,सनी रॉबर्ट, सहित नपा अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद थे।

“पंथवाद एवं नफरत के बीज समाप्त होना चाहिए – आचार्य पुलक सागर”

राष्ट्रसंत आचार्य पुलक सागर महाराज के परम सानिध्य में भीलवाड़ा में आयोजित पुलक मंच परिवार के 29 वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन का समापन हुआ। दो दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन दो सत्र आयोजित किए गए, जिसमें देशभर से करीब 1500 पुलक मंच परिवार के सदस्य शामिल हुए।मंच के दीपक पोरवाल, सौरभ जैन ने शानदार भजनों
द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय एवं जोन स्तर के पदाधिकारियों का मनोनयन कर स्वागत-सम्मान किया गया।

इसमें जोन-3 के कार्याध्यक्ष मनोज गोपी सेठी, प्रवक्ता जितेंद्र जैन जेके तथा महिला जागृति मंच की जोन-3 उपाध्यक्ष प्रीति जैन एवं प्रवक्ता खुशी कासलीवाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। महिला जागृति मंच की अध्यक्ष श्रद्धा नरेन्द्र गंगवाल ने अधिवेशन की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में देशभर से आए सदस्यों में विशेष उत्साह रहा।
पहली बार करीब 170 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की गई।

शब्द और संस्कार ही व्यक्ति की पहचान : पुलक सागर

आचार्य पुलक सागर महाराज ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके शब्दों और संस्कारों से होती है। अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। गुस्सा ज्ञानी और अज्ञानी दोनों को आता है, लेकिन गुस्से में व्यक्ति किन शब्दों का प्रयोग करता है, वही उसके संस्कार और व्यक्तित्व का परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी हताश नहीं होना चाहिए। बुरा समय चल रहा हो तो परेशान न हों, क्योंकि बुरे वक्त का भी एक दिन बुरा वक्त जरूर आता है।नफरत का बीज समाप्त होना चाहिए।


उन्होंने पुलक मंच परिवार की 29 वर्ष की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन की छोटी-सी लकीर दिल्ली से शुरू हुई थी, जो आज गंगा सागर तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने सदस्यों से कहा कि कदम आगे बढ़ाने वालों की जरूरत है, क्योंकि पीछे खींचने वाले तो बहुत मिल जाते हैं। मुस्कुराते रहिए और विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ते रहिए। महिला कोई सी भी साड़ी पहन लें लेकिन मंगलसूत्र तो उसके पति के नाम का ही गले में रहता है। यह बात उन्होंने अन्य साधु – संतों की पुलक परिवार द्वारा सेवा के संबंध में कही। दिलों को जोड़ने के बारे में कही।


जैन समाज को संगठित होकर पहचान मजबूत करने का आह्वान
आचार्यश्री ने कहा कि जैन समाज संख्या की दृष्टि से अल्पसंख्यक से भी अल्पसंख्यक होती जा रही है। जनगणना के दौरान प्रत्येक जैन परिवार को अपनी धार्मिक पहचान दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जैन धर्म सीमित नहीं, बल्कि असीमित और शाश्वत धर्म है। अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए समाज को जागरूक और संगठित होना होगा।


उन्होंने कहा कि “अपना इतिहास बनाओ, इतिहास बनकर मत रह जाओ।” उन्होंने जैन समाज को एकजुट होकर धर्म एवं समाज की मजबूती के लिए कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा का चातुर्मास समाज को जगाने और एक ज्योति से दूसरी ज्योति जलाने का माध्यम बना है। जैन धर्म को देश में आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
अधिवेशन के अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!