Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा नगर की प्रथम साहसी महिला श्रीमति कविता चंद्रवंशी एवं उनके बेटे यस ने बाइक से आष्टा से लेह-लद्दाख तक का 5 हजार किमी का लंबा जोखिम भरा एवं रोमांचकारी सफर पूर्ण कर आष्टा लौटने पर आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा नगर की प्रथम साहसी महिला जिन्होंने अपने पुत्र यस चंद्रवंशी को सारथी के रूप में साथ रख कर सपने को पूरा कर इतिहास रचा,का स्वागत सम्मान कर उनकी हिम्मत और साहस को नमन कर बधाई दी ।

बेटे यश एवं माताश्री कविता चंद्रवंशी की ये बाइक यात्रा एक ऐतिहासिक बाइक यात्रा के रूप में दर्ज हो गई है । मध्यप्रदेश के आष्टा नगर के लिए निश्चित यह गौरव का एवं गर्व का क्षण है। आष्टा नगर निवासी यश चंद्रवंशी और उनकी माताश्री कविता चंद्रवंशी ने निश्चित अपने जुनून,निडर हौसले और आपसी विश्वास के तहत अनोखी मिसाल पेश करते हुए रॉयल इनफील्ड GT 650 पर सवार हो कर आष्टा से लेह-लद्दाख तक का लगभग 5 हजार किलोमीटर का सफर तय किया ओर वापस लौटे है ।

आज उक्त साहसी महिला कविता चंद्रवंशी का विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने कार्यालय पर आमंत्रित किया एवं उनका स्वागत सम्मान कर उनेह अपनी ओर से प्रोत्साहन राशि भेंट की । इस अवसर पर नगर की महिला पत्रकार श्रीमति किरण रांका विशेष रूप से उपस्तिथ रही ।

“आष्टा में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने 52 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान”

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज आष्टा नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा क्षेत्र आष्टा के विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिधि भी सम्मिलित हुए ।


कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सक्षम आंगनवाड़ी के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई टीवी, आर.ओ., खिलौने एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि आष्टा क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर उन्हें अवगत करवाएं।
विधायक ने आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के अंतर्गत लगाई गई पोषक तत्वों एवं पोषण संबंधी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल के अवसर पर उनके प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ियों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना की।


विधायक ने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों को शिक्षा के प्रभावी एवं आकर्षक केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए, ताकि बच्चों के प्रारंभिक विकास, सीखने की क्षमता एवं सर्वांगीण विकास को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गई। विधायक द्वारा उनकी समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए आवश्यक समस्याओं के निराकरण हेतु उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही आष्टा नगर की 52 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह एवं प्रसन्नता दिखाई दी।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा अपनी सफलता की कहानियां साझा की गईं। हितग्राहियों ने बताया कि शासन की इन योजनाओं से उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है।


कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आष्टा क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सुरजना के पौधे लगाए जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुमार राय सिंह मेवाडा,रितु आनंद जैन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,पूर्व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, अंजनी विशाल चौरसिया नगर मंडल अध्यक्ष, धनरूपमल जैन नगर महामंत्री, मोहित सोनी नगर महामंत्री


उमेश शर्मा,सुमित मेहता,राजेश घेंघट,सन्नी राबर्ड,मनोज ताम्रकार,
सौरभ शीतल, उत्थान धरवा, रवि शर्मा पार्षद ,हरेंद्र ठाकुर,भगवत मेवाड़ा,श्रीमति गिरजा कुशवाहा,श्रीमति संध्या देवांग, दीपक मितवाल,रौनक डुबाने सहित सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए
कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी विक्रम ठाकुर, पर्यवेक्षक सपना बगाना एवं सभी कार्यकर्ता और सहायिका सम्मिलित रही।

“एमपी 37 इवेंट ढोली थारो गरबा रास 6.0 का भगवती पैलेस में 15 और 16 अक्टूबर को होगा आयोजन,मोना मेवाड़ा अध्यक्ष एवं धर्मेंद्र सिंह दरबार उपाध्यक्ष चुने गए”

नवरात्री का पर्व समीप आते ही नगर मे गरबा रास प्रतियोगिता आयोजन की तैयारियों का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है । लगातार 6 वर्ष से ढोली थारो गरबा रास 6.0 समिति का आयोजन भगवती पैलेस में 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित किया गया है । उक्त गरबा प्रतियोगिता को व्यवस्थित करने के लिए समिति का गठन किया गया, जिसमे मोना मेवाड़ा को अध्यक्ष तथा धर्मेंद्र सिंह दरबार को उपाध्यक्ष चुना गया | ढोली थारो गरबा रास 6.0 समिति के गठन के पश्चात् स्वागत एवं सम्मान वेन्यू पार्टनर भगवती पैलेस में किया गया ।

अध्यक्ष मोना मेवाड़ा एवं उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह दरबार ने इस अवसर पर कहा की धार्मिक परंपरा को बनाए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन समिति द्वारा बीते 6 वर्षो में भी किये गए और इस वर्ष भी आयोजन सभी के सहयोग से व्यवस्थीत रूप से संपन्न कराया जायगा | इस अवसर पर आयोजन समिति के  अंकुश सोनी, विनय वर्मा , अंशु कुशवाहा,  रितिक धवल, गौतम शर्मा,जयदीप माहेश्वरी, अंकुर खंडेलवाल, बलवीर ठाकुर, बाबू राठौर, शिवम सोनी,कुलदीप ठाकुर , भूपेंद्र ठाकुर , योगेंद्र ठाकुर , लोकेन्द्र ठाकुर, विकास जैन , सुजल खत्री, आर्यन यादव, शिवम भटनागर आदि सम्मिलित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!