Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा। मंगलवार को आष्टा तहसील न्यायालय परिसर में उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक युवक ने न्यायालय परिसर में काम कर रहे स्टांप वेंडर को जातिगत दुर्भावना से गाली-गलौज एवं अवैध वसूली को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और सभी समस्त स्टांप वेंडर सर्विस प्रोवाइडर अभिभाषक एकत्रित हुए और सभी ने अपनी अपनी दुकान बंद रखी और उसके बाद सभी एकत्रित हुए और सभी आष्टा थाना पहुंचे यहां पर थाना प्रभारी रविंद्र यादव को घटनाक्रम से अवगत कराया ।

पीड़ित ने बताया कि टीआई ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया इसके बाद सभी लोग एसडीओपी कार्यालय पहुंचे यहां पर एसडीओपी दामोदर गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की । यहा से सभी तहसील कार्यालय पहुंचे यहां पर एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह किरार और तहसीलदार रामलाल पगारे को घटनाक्रम से अवगत कराकर ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की।


तहसील परिसर में सर्विस प्रोवाइडर प्रेम सिंह बढ़गुर्जर ने बताया की आज तहसील में मेरे साथ नोटरी करने के मामले को लेकर विवाद हुआ था। हमने आज तहसील में हुए घटनाक्रम को लेकर आष्टा थाना प्रभारी एसडीओपी एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । उन्होंने बताया कि आज किसी काम को करने के मामले को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई उन्होंने यहां भी आरोप लगाया कि आए दिन रुपयों की मांग की जाती है । उक्त युवक की आडीबाजी से हम परेशान हो गए हैं, आरटीआई लगाई जाती है और परेशान कर रहे हैं । समस्याओं को लेकर आज हमने पुलिस और प्रशासन को कार्रवाई के लिए ज्ञापन से सौंपा है।

एडवोकेट दिनेश कुमार भूतिया ने बताया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले क्योंकि पहले भी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो चुकी इसलिए उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस प्रशासन दंडात्मक कार्रवाई करें ताकि आगे से इस प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रेम सिंह बढ़गुर्जर, दिनेश कुमार भूतिया ,विजेंद्र सिंह , दीपक मैथिल, योगेश भूतिया ,फैजान भाई ,पवन मालवीय ,सुजान सिंह ,जुबेर भाई, गुलाब सिंह आदि स्टांप वेंडर ,सर्विस प्रोवाइडर शामिल रहे।

“आष्टा सिविल अस्पताल में बढ़ी डायलिसिस सुविधा से मरीजों को राहत तीन वर्षों में 5200 से अधिक हुए डायलिसिस,मशीनें दो से बढ़कर छह हुईं,देवास जिले के मरीज भी पहुंच रहे आष्टा”

स्थानीय सिविल अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा लगातार बेहतर होने से किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। सिविल अस्पताल में जब से सर्जन डॉ. भूपेन्द्र परमार को डायलिसिस यूनिट की व्यवस्था एवं मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई है,तब से यहां सुविधाओं में लगातार विस्तार हुआ है। डायलिसिस मशीनों की संख्या दो से बढ़कर छह हो गई है। बीते करीब तीन वर्षों में आष्टा सिविल अस्पताल में 5200 से अधिक डायलिसिस की जा चुकी हैं। इस सुविधा का लाभ केवल आष्टा क्षेत्र के मरीज ही नहीं, बल्कि देवास जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीज भी उठा रहे हैं। बेहतर व्यवस्था और सेवाओं के कारण अब मरीजों को डायलिसिस के लिए दूर शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम हुई है।

“एक वर्ष से 14 वर्षीय बालक का हो रहा डायलिसिस”

आष्टा सिविल अस्पताल की डायलिसिस सेवा की एक खास बात यह भी है कि करीब 14 वर्षीय बालक अंकुर पिता अरविंद मंडलोई निवासी डाबरी का पिछले एक वर्ष से यहां नियमित डायलिसिस हो रहा है। बालक और उसके परिजन अस्पताल में मिल रही सुविधाओं एवं स्टाफ के सहयोग से संतुष्ट हैं।


इसी खुशी और अस्पताल की सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सोमवार सुबह अंकुर के पिता अरविंद मंडलोई सहित परिवार के सदस्यों ने सिविल अस्पताल पहुंचकर बीएमओ डॉ. अमित माथुर, डायलिसिस यूनिट प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र परमार एवं यूनिट के स्टाफजन दीपक कुमार, फैजान बैग,सिस्टर आशा गोलियां का पुष्पहारों से स्वागत किया। परिजनों ने अस्पताल में मिल रही सराहनीय सेवाओं के लिए डॉक्टरों एवं स्टाफ का साधुवाद करते हुए मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया।

“इंदौर जाने से बचा समय और खर्च”

अंकुर के पिता अरविंद मंडलोई ने बताया कि पहले बेटे की डायलिसिस के लिए इंदौर जाना पड़ता था। करीब तीन वर्षों तक इंदौर में डायलिसिस कराई गई, जिसमें प्रत्येक डायलिसिस पर लगभग दो से तीन हजार रुपये तक खर्च होते थे। इसके अलावा आने-जाने में समय और अतिरिक्त खर्च भी होता था।

उन्होंने बताया कि अब आष्टा सिविल अस्पताल में ही डायलिसिस की अच्छी सुविधा मिल रही है। डॉ. भूपेन्द्र परमार के मार्गदर्शन और डाEयलिसिस यूनिट के स्टाफ के सहयोग से उपचार की प्रक्रिया सहज हुई है। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा मिलने से परिवार को काफी राहत मिली है।

“मरीजों का बढ़ा भरोसा”

सिविल अस्पताल में डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़ने और नियमित व्यवस्था होने से क्षेत्र के मरीजों का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। तीन वर्षों में 5200 से अधिक डायलिसिस होना इस बात का संकेत है कि बड़ी संख्या में मरीज इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। डायलिसिस यूनिट में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए नियमित उपचार के साथ सहयोगात्मक व्यवहार और बेहतर व्यवस्थाएं महत्वपूर्ण हैं।

आष्टा में उपलब्ध इस सुविधा से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी स्थानीय स्तर पर उपचार मिल रहा है, जिससे उन्हें दूरस्थ शहरों की यात्रा से राहत मिल रही है। सिविल अस्पताल में डायलिसिस सुविधा के विस्तार और लगातार बढ़ती सेवाओं को क्षेत्र के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा के रूप में देखा जा रहा है।

“सांदीपनि विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण
छात्र संवाद का हुआ आयोजन”

नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को वृहद वृक्षारोपण किया गया। नमो वाटिका में पच्चीस फलदार पौधे लगाए गए और इनके अतिरिक्त परिसर में अन्य प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे लगा कर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान में वाराणसी से वड़नगर यात्रा चल रही है। यात्रा के माध्यम से वृक्षारोपण, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण आदि का महत्व बताया जा रहा है।


कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर,वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती,नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चैरसिया, महामंत्री मोहित सोनी, बलवीर ठाकुर, मनीष प्रजापति, कृष्णा शर्मा आदि उपस्थित थे।

दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना और स्वागतगीत से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। सांदीपनि विद्यालय इसी का जीता जागता उदाहरण है। सांदीपनि विद्यालय के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही हैै और विद्यार्थी अकादमिक के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक, वैज्ञानिक आदि गतिविधियों में भी आगे बढ़ रहे है। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य दोनो सरकारे शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है।

यात्रा प्रभारी शंशाक शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए माता-पिता और शिक्षकों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा शक्ति ही देश की वास्तविक शक्ति है। इस अवसर पर आयोजित छात्र संवाद में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और विकसित भारत, शिक्षित मध्यप्रदेश , आयुष्मान योजना और शासन की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं पर विचार व्यक्त किए।


सतीश वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में बी.आर.सी.सी. अजबसिंह राजपूत, अंत्येश धारवां, असमा खानम, भूपेन्द्र सिंह, सम्राट ढोके, जितेन्द्र मेवाड़े, नवीन मौर्य, पदमा परमार, अभिलाषा श्रीवादी, निर्मल बैरागी, धीरज शर्मा, वंदना सोलंकी, डाॅ. तेजपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, पल्लवी वर्मा, गौतम चैरसिया, प्रकाश यादव, शैलेन्द्र मालवीय, डाॅ. स्मिता नायर, मनोज कर्मोदिया, राजीव सारसिया, डी.एस. मांडवा, कमलेश वर्मा, विजय अडगले, स्नेहलता पाल, दीपिका दास, स्वाति राठौर, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि की महत्वपूर्ण भूिमका रही।

“आंगनबाड़ी में हुआ आंगन मिलन सेवा”

महिला एवं बाल विकास परियोजना आष्टा के अंतर्गत दिनांक 26,09,26 से 05,10,26 तक,,सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में ,, आँगन मिलन सेवा,, कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है । इसके तहत ग्राम आनंदी पूरा में आज दिनांक 29,09,2026 को कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की योजनाओं को आम जन तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में आँगन मिलन सेवा, कार्यक्रम एवं पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र आनंदी पूरा में आयोजित किया गया ।

ग्राम के जनप्रतिनिधि ग्राम के सरपंच सजन सिंह मेवाड़ा, श्रीमती कैलाश बाई , मनोज सेकेट्री, स्वास्थ विभाग से आरती परमार, शिक्षिका मीना एवं सीमा वर्मा, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती अनिता नागोरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका, एवं समस्त माता बहन बच्चों की उपस्थिति रही । एवं प्रधान मंत्री के संदेश का वाचन एवं योजनाओं की जानकारी दी गई । इस अवसर पर उपस्थित बच्चों एवं माताओं को फल, मिठाई, गिफ्ट वितरित किए गए ।

पुलक मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल
मनोज गोपी सेठी पुलक मंच जोन-3 के अध्यक्ष और जितेंद्र जैन जेके सांस्कृतिक मंत्री बने
भीलवाड़ा में 4 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अधिवेशन,आष्टा से बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य होंगे शामिल

राष्ट्रसंत एवं शांतिदूत के उपाधि से विभूषित आचार्य पुलक सागर महाराज के आशीर्वाद एवं सहमति से राष्ट्रीय पुलक मंच परिवार के जोन-3 की नवगठित क्षेत्रीय कार्यकारिणी में सामाजिक कार्यो मैं अग्रणी, चातुर्मास धर्म प्रभावना समिति के मुख्य संयोजक, गल्ला व्यापारी मनोज गोपी सेठी को क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा पुलक मंच मेन के वरिष्ठ संरक्षक, व्यवसायी
जितेंद्र जैन जेके को सांस्कृतिक मंत्री मनोनीत किया गया है।


मनोज गोपी सेठी आष्टा में चातुर्मास धर्म प्रभावना समिति के मुख्य संयोजक के रूप में सक्रिय हैं। सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जितेंद्र जैन जेके लंबे समय से पुलक मंच से जुड़े हुए हैं और संगठन के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। दोनों के मनोनयन पर जैन समाज सहित पुलक मंच परिवार, व्यापारी वर्ग एवं सामाजिक बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि दोनों पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


राष्ट्रीय पुलक मंच परिवार का 29 वां राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार 4 अक्टूबर को राजस्थान के भीलवाड़ा में आयोजित होगा। अधिवेशन में देशभर से पुलक मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। आष्टा से भी दोनों मंचों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य अधिवेशन में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!