कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय सीमा में नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध नही कराने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाए।

“सीहोर कलेक्टर के निर्देश पर भैरूंदा एसडीएम ने की कार्यवाही”
इसी क्रम में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने पर डिप्टी कलेक्टर श्री गिरिराज परिहार द्वारा भैरूंदा नगर परिषद के सीएमओ श्री राम प्रसाद भावरे पर जुर्माना लगाया गया है।
“विवाह पंजीयन आवेदन का समय सीमा में नही किया था निराकरण”
जारी आदेशानुसार भैरूंदा नगर परिषद के सीएमओ रामप्रसाद भावरे द्वारा विवाह पंजीयन से संबंधित आवेदन का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण न करते हुए तीन दिन के अनावश्यक विलंब से आवेदन का निराकरण किया गया।
“समय पर कार्य नही करने पर लगता है प्रतिदिन 250/₹ का जुर्माना”
इस कारण सीएमओ पर तीन दिन के विलंब के लिए 750 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही भविष्य में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है।
“समय सीमा में कार्य करना अधिकारियों की है जिम्मेदारी”


उल्लेखनीय है कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं प्रदान करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। समय-सीमा का उल्लंघन होने पर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रतिदिन के हिसाब से 250 रूपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

“विद्यार्थी शिक्षकों का सम्मान करें और अनुशासन प्रिय बने-गोपालसिंह इंजीनियर
पीएम श्री विद्यालय में विधायक ने विद्यार्थियों को वितरित की सायकले
विद्यार्थियों के लिये ओपन जिम का किया शुभारम्भ
पीएमश्री विद्यालय के विकास कार्यो के लिये 15 लाख की राशि देने की घोषणा की”

आष्टा । 15 अगस्त को हम सबने आजादी का 80 वा पर्व मनाया है,आजादी का दिन केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपने त्याग, संघर्ष और बलिदान से हमें आजादी का अनमोल उपहार दिया। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर और असंख्य ज्ञात-अज्ञात वीरों ने देश की स्वतंत्रता और निर्माण में अपना सर्वस्व समर्पित किया तब हमें आजादी मिली है।

आज हम उन्हीं के कारण खुले आसमान में स्वतंत्र भारत की सांस ले रहे हैं।
हमारा तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की आन,बान ओर शान का प्रतीक है । ये हमेशा हमे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में हमारा देश और प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है । आज विश्व मे मोदी जी के कारण भारत का डंका बज रहा है । आज भारत दुनिया के सामने आत्मविश्वास के साथ खड़ा है। विधायक इंजीनियर ने कहा की आप विद्यार्थी ही नये भारत के भाग्य विधाता है,आगे आप को ही नेतृत्व करना है ।

आज सरकार विधायर्थियो, व्यापारियों,युवाओ,किसानों,महिलाओं, गरीबों,सहित सभी वर्गों के उत्थान,विकास के लिये दिन रात कार्य कर रहे है । मप्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है अभी आष्टा के 15 हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के रूप में,5 मिडिल का हाईस्कूल के लिये उन्नयन हुआ है । पीएमश्री स्कूल अब नये रूप में आपके सामने है । विधायक इंजीनियर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने गुरुजनों का सम्मान करें ये ही आपके भविष्य को गढ़ने वाले शिल्पी है । विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने की भी सीख दी । विधायक ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि आज सभी के हाथों में मोबाइल आ गया है,आप सभी इसका उपयोग पढ़ाई के लिये ही करे क्योकि अभी आपको लक्ष्य के तहत पढ़ना है,मेहनत कर आगे बढ़ना है और अपने मातापिता गुरुजनों का सपना पूरा करना है । इस विद्यालय के 28 विद्यार्थियों का लेपटॉप के लिये दो का चयन स्कूटी के लिये हुआ में उनेह बधाई देता हूं । ये समय प्रतिस्पर्धा का समय है,जो मेहनत करेगा वो आगे बढ़ेगा ।

पीएमश्री विद्यालय के प्राचार्य कल्याणसिंह ठाकुर द्वारा सौपे गये मांग पत्र पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विद्यालय के विकास कार्यो के लिये 15 लाख रुपये देने की घोषणा की ।
सायकल वितरण कार्यक्रम के तहत विधायक ने पीएम श्री विद्यालय खामखेड़ा जत्रा के 42 विधायर्थियो को मुख्यमंत्री सायकल वितरण योजना के तहत सायकलों का वितरण कर विद्यालय के बच्चे,युवा सभी स्वस्थ रहे उनकी मांग पर ओपन जिम का भी शुभारम्भ किया । इस अवसर पर विधार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वही अटल लेब के माध्यम से छात्रों द्वारा चन्द्रयान मॉडल बनाया, जिसका प्रदर्शन किया गया । विधायक और उपस्थित अतिथियों द्वारा उक्त मॉडल की प्रशंसा की । इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य कल्याण सिंह ठाकुर द्वारा विधायक और समस्त अतिथियो का स्वागत किया गया और विद्यालय की गतिविधियों परीक्षा परिणाम समस्त रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया की इस वर्ष 2026 में 12th का परीक्षा परिणाम 94% और 10th का 91% रहा है । 28 विधार्थियों को लैपटॉप प्राप्त हुए है ।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर धाम आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में बीईओ आष्टा,मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर धाम, यशवंत सिंह ठाकुर महामंत्री, प्रेमनारायण वर्मा सरपंच खामखेड़ा जत्रा, रतन सिंह ठाकुर, लखन सिंह ठाकुर, जगन्नाथ सिंह नेताजी, कुमेर सिंह खेनियापुरा,अके सिंह सरपंच, तेज सिंह ठाकुर, भारत सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह, लखन सिंह, ज्ञान सिंह, शोभल सिंह, कवि विक्रम सिंह सोलंकी, नाथू सिंह, जगन्नाथ सिंह
सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन,शिक्षक,पालक,नागरिक उपस्थित
रहे।

“जिला स्तरीय संत शिरोमणि रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान का हुआ भव्य शुभारम्भ
विधायक इंजीनियर हुए शामिल”
संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के साथ ही जिले में उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के अंतर्गत आज सीहोर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर सहित सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक गण शामिल हुए।
इस अवसर पर आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज का जीवन और उनका दर्शन समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और मानवता की राह दिखाता है।

उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को दूर करने तथा सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने का संदेश दिया। संत रविदास महाराज ने भक्ति के साथ सेवा, सदाचार और सामाजिक न्याय को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों में समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और अधिकार की भावना निहित है। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से यह संदेश दिया कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति, वर्ग या सामाजिक स्थिति से नहीं, बल्कि उसके कर्म और आचरण से होती है। उनका जीवन हमें आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में समरसता एवं समानता को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करें। “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” के माध्यम से संत रविदास महाराज के जीवन-दर्शन, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। यह अभियान समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर समरस, समान और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाडा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया ।


कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर,सीहोर विधायक श्री सुदेश राय,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, जनजातीय कार्यविभाग के जिला संयोजक अरविंद कुशवाह, पंकज गुप्ता, सुरेद्र मेवाड़ा, सुदीप प्रजापति और श्री सूरसिंह बारेला ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा रथ में स्थापित किए।

इसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कलश यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कलश यात्रा रथ जिले के विभिन्न निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर 10 सितंबर तक संत शिरोमणि रविदास महाराज के जीवन-दर्शन, समता, भक्ति,

सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा। यात्रा के माध्यम से लोगों को संत रविदास महाराज के विचारों और उनके द्वारा दिए गए समानता एवं सामाजिक समरसता के संदेश से अवगत कराया जाएगा। साथ ही समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और समरसता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।


अभियान का उद्देश्य संत रविदास महाराज के विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। आष्टा विधानसभा क्षेत्र में उक्त कलश रथ यात्रा 24 अगस्त को रात्रि में कोठरी पहुचेगी जो 25 को कोठरी,26 को आष्टा,27 को कजलास,29 को खड़ी हॉट के ग्रामो एवं नगर के वार्डो में पहुचेगी । उक्त कलश यात्रा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में तैयारियां शुरू हो गई है ।
























