आष्टा । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी की 100 वी सालगिरह तक भारत को विकसित भारत एवं विश्वगुरु बनाने का जो लक्ष्य तय किया एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मप्र को विकसित मप्र बनाने का जो सपना देखा है,ये सपना ग्रामो के समग्र विकास से ही सम्भव है । इस सपने को हम सब मिल कर पूरा करेंगे । देश मे,प्रदेश में आज जो विकास हो रहा है ये उसी लक्ष्य को पूर्ण करने का एक कदम है,जो लगातार बढ़ रहे है । आज देश मे अधिकांश समय कांग्रेस की सरकारें रही,कांग्रेस ने विकास के नाम पर केवल वोट लिये, काम कुछ नही किया है, उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिरानाखेड़ी में 11 लाख की लागत से बनने वाली सेंधव समाज धर्मशाला,टीन शेड,बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहे । विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व
में भाजपा सरकार द्वारा ग्रामो में विकास कार्यो की जो सौगातें दी जा रही है। वो सब आपके सामने है ।

आज ग्राम पंचायत सिंगारचोरी के ग्राम पिरानाखेड़ी में 11 लाख की लागत से बनने वाले वाली धर्मशाला टीन शेड,बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन समारोह में सरपंच कुतुबुद्दीन अली एवं ग्रामीणों की मांग पर श्रीराम मंदिर हेतु 02 लाख,सीतलामाता,लालबाई फूलबाई माड़िया,देवपुरा में हनुमान मंदिर एवं बाबा रामदेव जी के ओटले निर्माण हेतु 50/50 हजार (कुल 15 लाख) के विकास कार्यो के निर्माण हेतु राशि की घोषणा की ।
आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से हमारे आष्टा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी योजनाएं,बड़े विकास के कार्य हुए है । उसमे से सबसे बड़ी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का लाभ हमे मिला है। इस योजना से जब खेतो खेत नर्मदा जी का पानी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को मिलेगा तब अपना पूरा क्षेत्र हराभरा नजर आयेगा,अन्नदाता की आय दो गुनी नही चार गुनी बढ़ेगी,कृषि उपज का उत्पादन बढेगा,हमारा किसान भाई दो के स्थान पर तीन तीन फसल प्राप्त कर सकेगा । इस योजना का लाभ आपके ग्राम पिरानाखेड़ी तक भी पहुचा है ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि लगभग 250 करोड़ की उक्त योजना का लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 268 ग्रामो को मिलेगा एवं इससे 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा लाभान्वित होगा । ये है हमारी,आपकी सरकार की बड़ी उपलब्धिया । आगामी 6 माह में खेतों को पानी मिलने लगे ऐसे प्रयास कर रहे है । वही मोदी जी ने देश के अन्नदाताओं की चिंता कर किसान सम्मान निधि हर वर्ष 06 हजार की राशि किसानों के खाते में भेज कर योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया है । देश मे गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो मे से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है । 80 करोड़ गरीबो मो मुफ्त अनाज मिल रहा है । 58 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले । इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना,देश की सुरक्षा को लेकर कई कार्य किये है । ग्राम ग्राम में इस योजना से पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है । मोदी जी ने विकास का एक अमिट इतिहास लिखा और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाये।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं ।
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है।
विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों,सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी जी के आव्हान पर मप्र भी डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकसित मप्र बनेगा । विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है। आज आपकी पंचायत में लाडली बहनाओ को हर माह 15 सो रुपये खाते में आ रहे है,जल्द ही जो बहने छूट गई है उनके भी नाम जुड़ेंगे,रक्षा बंधन पर विशेष राशि मिलेगी और आने वाले समय मे सरकार अपने वादे के तहत हर बहन को 03 हजार की राशि भी करेगी ।

आयुष्मान कार्ड बने है जिन्हें गम्भीर बीमारी में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है,हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को हर साल किसान सम्मान निधि मिल रही है । पीएम आवास योजना का लाभ सैकड़ो ग्रामीणों को मिला है । 56 ग्रामो में 25/25 लाख से मांगलिक भवन बन रहे है । 16 हजार पीएम आवास स्वीकृत किये है,30 हजार नये का सर्वे हुआ है । मेरी प्राथमिकता है की हर ग्राम में मांगलिक भवन,वहा टीन शेड,सुव्यवस्तिथ मोक्षधाम का निर्माण हो ।
कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियों का ग्राम पंचायत की ओर से भव्य स्वागत सम्मान किया गया । इस अवसर पर सरपंच कुतुबुद्दीन ने पंचायत के ग्रामो में कुछ विकास कार्यो की मांग का पत्र भी सौपा । ग्राम पिरानाखेड़ी पहुचने पर ग्रामीणजनों,भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया गया। कार्यक्रम में खाचरौद मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष
महेंद्रसिंह ठाकुर धाम,मनोहर सिंह ,सोभालसिंह,जाकिर पटेल,मोतीसिंह भाटी,मांगीलाल किल्लोद,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, आसपास की पंचायत के सरपंच बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
“आष्टा विकासखंड में रीडिंग वैन बनी जनजागरूकता का माध्यम
छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को मिली पठन संस्कृति से जुड़ने की नई प्रेरणा”

जिले में संचालित रीडिंग कैंपेन 2026 “मेरे शब्द, मेरी कहानी” के अंतर्गत मंगलवार को आष्टा विकासखंड में चलित पुस्तकालय यानी रीडिंग वैन के जरिए पठन और कहानी वाचन गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठरी में हुआ। कलेक्टर सीहोर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत डालने के साथ शिक्षकों और अभिभावकों के बीच भी पठन संस्कृति को बढ़ावा देना है।आष्टा विकास स्रोत समन्वयक अजब सिंह राजपूत ने बच्चों और शिक्षकों के साथ रीडिंग वैन का अवलोकन किया और अभियान की गतिविधियों की जानकारी ली। राजपूत ने कहा कि “रीडिंग कैंपेन 2026 – मेरे शब्द, मेरी कहानी” सिर्फ पढ़ने की क्षमता बढ़ाने का अभियान नहीं है।

यह बच्चों को सोचने, समझने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करने वाला जनआंदोलन है। आष्टा विकासखंड में यह अभियान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को एक साझा मंच देगा जहां सभी मिलकर सीखने का माहौल बेहतर बना सकेंगे। उन्होंने बताया कि रीडिंग वैन से बच्चों को विविध पुस्तकें मिलेंगी। इससे भाषा दक्षता, रचनात्मकता और ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। शिक्षक कहानी, चर्चा और पठन आधारित गतिविधियों से बच्चों को सीखने के नए अवसर दे सकेंगे। अभिभावकों में भी बच्चों के साथ पढ़ने की जागरूकता बढ़ेगी जिससे घर और स्कूल दोनों जगह सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनेगा। राजपूत ने शिक्षकों से कहा कि कहानी सुनाने को केवल प्रश्नोत्तर तक सीमित न रखें। बच्चों को अपने विचार रखने, कल्पना करने और खुद की कहानियां लिखने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे अभिव्यक्ति कौशल, आलोचनात्मक चिंतन और आत्मविश्वास विकसित होगा।

कार्यक्रम में सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान, कोठरी स्कूल की प्राचार्या श्रीमती एलमडा तिर्की, मिशन अंकुर से एस. स्वर्णकार, जनशिक्षक अके सिंह ठाकुर, गजराज सिंह राजपूत ,ज्ञान सिंह मेवाड़ा, लखन लाल जोमर, सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने कहानी वाचन और पठन गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया।
रीडिंग कैंपेन 2026 के तहत चलाया जा रहा यह जनजागरूकता अभियान आष्टा विकासखंड में पठन संस्कृति को मजबूत करेगा और छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को सीखने की प्रक्रिया से अधिक प्रभावी तरीके से जोड़ेगा

“सोशल मीडिया पर हो रहे लगातार हमलों के बाद जागी नगर पालिका
50 आवारा मवेशियों को पकड़ा,भेजा गौशाला,नपा ने पशुपालकों को दी चेतावनी,खुले में छोड़े तो होगी कार्यवाही”

नगर में लगातार बढ़ रही आवारा मवेशियों की समस्या और उससे प्रभावित हो रही यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशन में नगर पालिका टीम द्वारा आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में नागरिकों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए यह मुहिम शुरू की गई है। हाल ही में चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों से लगभग 50 आवारा गोवंश को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया।

तत्पश्चात इन सभी मवेशियों को ट्रकों के माध्यम से गोपालपुर स्थित गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।
आवारा पशुओं के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी है। इससे पूर्व चलाए गए प्रथम चरण के अभियान के तहत भी नगर पालिका टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 60 आवारा मवेशियों को पकड़ा था। जिन्हें संत गोविंद जाने के आश्रम दास्ताखेड़ी स्थित गौशाला में ट्रकों के जरिए छुड़वाया गया था। नगर पालिका की इस त्वरित कार्रवाई से शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं के जमावड़े में कमी देखने को मिल रही है। खुले में मवेशी छोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई
मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रजापति ने नगरवासियों और विशेष रूप से पशुपालकों से जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी है कि कोई भी पशुपालक अपने मवेशियों को सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर खुला न छोड़ें।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसके बावजूद भी मवेशी सड़कों पर आवारा विचरण करते पाए गए, तो उन्हें पकड़कर सीधे गौशाला भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित पशुपालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। नगर पालिका की इस कार्रवाई से वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। इस अभियान मे स्वच्छता प्रभारी विनोद सांगते, जमादार पप्पू खरे, दीपक सांगते सहित अन्य सफाई मित्र शामिल रहे।
“झूला उत्सव पर महिलाओं ने श्रीजगदीश्वर धाम में किया भजन कीर्तन”
शहर के नजर गंज स्थित श्रीजगदीश्वर धाम श्री राधाकृष्ण मंदिर पर रविवार को झूला उत्सव की धूम रही. यहां पर भगवान श्रीराधा कृष्ण जी महाराज का आकर्षक श्रृंगार किया गया, वहीं ठाकुर जी के लिए प्रतीकात्मक झूला भी डाला गया था ।
नगर की महिलाओं ने सावन के गीत गाकर नृत्य भी किया. मंदिर परिसर में जय जय श्री राधे व ठाकुर जी के जयघोष गुंजायमान होते रहे ।
श्रीजगदीश्वर धाम महिला मंडल की महिलाओं ने झूले में विराजमान भगवान लड्डूगोपल का विशेष पूजन-अर्चन कर नई पोशाक धारण कराकर आकर्षक श्रृंगार किया. इस मौके पर ठाकुर जी का हरा-भरा विशेष हिंडोला भी सजाया गया था. वहीं मंदिर को फूलों व हरियाली से सजाया गया था. श्रावण में झूला उत्सव का विशेष महत्व होता है, उसी प्रकार यहां पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं ।

देर शाम महिला मंडलों के द्वारा भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सावन के गीतों पर महिलाओं व बच्चों के द्वारा जमकर नृत्य भी किया गया. भगवान के श्रृंगार दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही. जगदीश्वर धाम महिला मंडल की महिलाओं ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
भगवान श्री कृष्ण ने बाल्यकाल में सुमधुर आनंद पद दिव्य बाल लीलाएं की है। जिसमें एक झूला महोत्सव का विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण श्रावण मास में झूले पर झूले थे। इसलिए यह महोत्सव श्रवण मास में मनाया जाता है। श्रावण मास में बाल गोपाल के झूले झूलते हुए स्वरूप के जो दर्शन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है
























