Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा। सीमंधर जिनदत्त धाम दादाबाड़ी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 144 लोगों ने पंजीयन कराकर आंखों की जांच कराई। जांच के दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 25 लोगों को चिन्हित किया गया, जिन्हें ऑपरेशन के लिए भेजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए भी काफी उपयोगी हैं। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन निःशुल्क कराए जाते हैं। मेवाड़ा ने कहा कि नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. अतुल उपाध्याय द्वारा लंबे समय से दी जा रही सेवाएं सराहनीय हैं। मेवाड़ा ने उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, दुकान या खेत में कम से कम एक पौधा जरूर लगाकर उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष का रूप दे, ताकि आने वाली पीढ़ी को भी उसका लाभ मिल सके।


“समाजसेवी संस्थाएं स्वास्थ्य सेवाओं में आगे आएं : डॉ. माथुर”
विशेष अतिथि बीएमओ डॉ. अमित माथुर ने कहा कि दादाबाड़ी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नेत्र शिविर आयोजित कर सराहनीय कार्य किया गया है। समाजसेवी संस्थाएं इसी प्रकार स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आगे आएं तो जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिल सकता है।
नेत्र चिकित्सक डॉ. अतुल उपाध्याय ने शिविर में मरीजों की जांच की। वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र गंगवाल, स्थानकवासी श्रावक संघ अध्यक्ष लोकेंद्र बनवट सहित अन्य अतिथियों ने भी शिविर को संबोधित करते हुए आयोजन की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. उपाध्याय के मार्गदर्शन में आष्टा में कई दशकों से नेत्र शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका लाभ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज भी लेते हैं।

कार्यक्रम में पार्षद रवि शर्मा, गंज मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नगीनचंद्र जैन, नेमिनाथ किला मंदिर ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष रवींद्र रांका, स्नावासी श्रावक संघ अध्यक्ष लोकेंद्र बनवट, जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप वीर अध्यक्ष आनंद रांका, सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के मैनेजर कल्पेश शर्मा, डॉ. ब्रज शर्मा, अतुल अहिरवार, प्रद्युम्न शर्मा, नीलम जादौन, शिवम बघेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में पंजीयन का कार्य दादाबाड़ी महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति सुराणा एवं सदस्यों ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में श्री सीमंधर जिनदत्त धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी राकेश सुराणा, राजा पारख, कैलाश बोहरा, मनीष सुराणा, नगीन छाजेड़, नगीन सिंगी, अभय देशलहरा, मनोज सुराणा, पवन श्रीश्रीमाल, प्रदीप बोहरा एवं नितिन सुराणा सहित ट्रस्ट के सदस्यों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन राकेश सुराणा ने किया तथा अंत में आभार पवन श्रीश्रीमाल द्वारा व्यक्त किया गया। समारोह में शास्त्री विद्यालय के संचालक प्रेमनारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा,जीतमल नायक, रमेशचंद बोहरा प्रिंस, लक्ष्मी नारायण सोनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

“वाट्सअप ग्रुप में पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सचिन भीष्मा पर हुई 126,135 के तहत कार्यवाही,न्यायालय तहसीलदार ने 5 हजार के मुचलके पर छोड़ा
पत्रकारों से माफी भी मांगी”

पिछले दिनों एनएसयूआई के नाम से बने एक वाट्सअप ग्रुप के सदस्य सचिन भीष्मा मिठ्ठूपुरा ने ग्रुप में पत्रकारों के खिलाफ काफी आपत्तिजनक अभद्र टिप्पणी करने के बाद नगर के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था । की गई टिप्पणी के बाद नगर के पत्रकारों ने साप्रमाण उक्त युवक पर कार्यवाही करने हेतु आष्टा थाना पुलिस को एक ज्ञापन सौपा गया था । ज्ञापन के बाद आष्टा थाना पुलिस ने उक्त युवक सचिन भीष्मा मिठ्ठूपुरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 126,135 के तहत कार्यवाही कर सचिन कुमार भीष्मा मिठ्ठूपुरा को न्यायालय तहसीलदार के समक्ष पेश किया जहां से उसे 05 हजार की राशि के मुचलके पर चेतावनी के बाद छोड़ा गया ।

पत्रकारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सचिन भीष्मा ने पत्रकारों से माफी भी लिखित में मांगी और लिखित माफीनामा पुलिस को सौपा गया है । नगर के पत्रकारों ने उक्त की गई कार्यवाही पर आष्टा थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया ।

“संत शिरोमणि रविदास की 650 वीं जन्म जयंती पर 25 अगस्त से 29 अगस्त तक आष्टा विधानसभा क्षेत्र में होगा समरसता संकल्प अभियान एवं निकलेगी कलश यात्रा
कोठरी से होगा शुभारम्भ एवं कजलास में होगा समापन”

संत शिरोमणि रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर आष्टा में उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा” का 25 अगस्त से 29 अगस्त तक भव्य आयोजन किया जायेगा । अभियान के अंतर्गत कोठरी,आष्टा,जावर,कजलास,खड़ी हॉट क्षेत्र के ग्रामो एवं नगर के वार्डो में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियां,कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । पवित्र पावन कलश को कलश यात्रा के माध्यम से स्थानीय मंदिरो एवं ग्राम स्तर तक ले जाया जाएगा।


विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 अगस्त को रात्रि में श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा सीहोर से नगर पंचायत कोठरी पहुचेगी । 25 अगस्त को उक्त कलश रथ यात्रा कोठरी क्षेत्र के ग्राम भीलखेड़ी सड़क,लसुलड़िया खास,


गवाखेड़ा,निपानिया कला, बोरखेड़ा,बेदाखेड़ी,सेंधोखेड़ी,जाताखेड़ा पहुंचेगी यहां से उक्त कलश रथ यात्रा रात्रि में आष्टा पहुंचकर रात्रि विश्राम होगा । 26 अगस्त को उक्त रथ यात्रा ग्राम गुराडिया रूपचंद, मुबारकपुर,बागैर,भंवरा,भटोनी, अरनिया राम, बमुलिया भाटी, जगमालपुर से आष्टा नगर के वार्डों में घूमेगी । रात्रि विश्राम के बाद कलश रथ यात्रा 27 अगस्त को आष्टा से लसुलड़िया विजयसिंह,खामखेड़ा यात्रा,खाचरौद,बापचा बरामद, सिद्धिकगंज,धुराडाकला,कातला,


गुराडिया वर्मा, जावर नगर परिषद के वार्डों में भ्रमण कर बमुलिया रायमल होती हुई कजलास पहुंचेगी तथा रात्रि विश्राम के बाद 29 अगस्त को उक्त कलश यात्रा ग्राम मुंडलामोहब्बा,मुरावर, कुरावर, कल्याणपुरा,हरनियागांव,झिललेला, डोडी,फूडरा,होती हुई खडीहाट पहुंचेगी तथा खडीहाट में कलश रथ यात्रा का समापन होगा । आष्टा में 25 अगस्त से 29 सितंबर 2026 तक निर्धारित मार्ग पर कलश रथ यात्रा निकाली जाएगी।

अभियान के दौरान ग्रामो में सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय संतों, गुरुओं, समाज के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है । यात्रा में भाजपा का संगठन जिस मंडल में भी पहुचेगी उस मंडल के अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी,वरिष्ठ नेता,बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता भी पूर्ण सहयोग के साथ अपनी सहभागिता भी सुनिश्चित करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!