आष्टा । मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत संचालित एमएसडब्लू एवं बीएसडब्लू सत्र आरंभ कार्यक्रम भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय में आयोजित किया गया ।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर विशेष अतिथि रायसिंह मेवाडा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, श्रीमती पारुल उपाध्याय जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, समाज सेवी चेतन छाजेड़, धर्मेंद्र रघुवंशी प्राचार्य शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय आष्टा ने सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया ।

उपस्थित रहे समस्त अतिथियों ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने उद्बोधन मे कहा शासन की योजनाओ को समाज अंतिम व्यक्ति पहुंचाने का लक्ष्य होना चाहिए और इसी पर हमें काम करना चाहिए और जन अभियान परिषद के प्रशंसा करते हुए कहा कि जब मैं अभियान परिषद बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है और जो योजना वंचित नीचे तवके लोग ,गरीब तबके के लोग हैं उनके तक योजना पहुंच कर एक पुण्य का कार्य कर रहे हैं इस अवसर पर MSW BSW अध्यनरत छात्र रहते हुए हुए जिन्होंने शासकीय सेवा को प्राप्त किया है ऐसे छात्रों को सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक भगवत शरण लोधी ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के किए गए कार्य एवं आगामी योजना से समस्त अतिथियों को अवगत किया । हरेंद्र सिंह ठाकुर ने शब्दों के माध्यम से समस्त अतिथियों का स्वागत किया एवं अतिथियों को बिल पत्र का पौधा भेंट कर स्वागत किया । जिला समन्वयक पारुल उपाध्याय ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे जिले में समस्त कार्यक्रमों से अतिथियों को अवगत कराया । वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती ने अपना नाता जोड़ते हुए कहा कि जन अभियान परिषद जमीन स्तर पर काम करते हैं इसमें में भी विशेष सहयोग देता हूं और इनका कार्य बहुत ही सराहनीय है । वहीं प्राचार्य धर्मेंद्र रघुवंशी ने अभियान परिषद संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया कहा जो भी कार्य समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़े होंगे मध्य प्रदेश काम करते तो मैं सदैव उनके लिए कार्य में सहयोग करने के लिए तत्पर रहूंगा ।

कार्यक्रम में विधायक ने शिप्रा भगवान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, डाली सोनी आशा कार्यकर्ता, सपना ठाकुर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कुमारी शिवानी शर्मा पुलिस विभाग मैं चयन होने पर विधायक जी द्वारा सम्मानित किया गया साथ में जो सेक्टर स्तर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की समस्त योजनाओं को गांव के अंतिम बैठक व्यक्ति तक पहुंचने वाले सेक्टर प्रभारी श्री राधेश्याम राधेश्याम वर्मा महेंद्र सिंह ठाकुर महेश चंदेल सुरेश पंचाल सुनील राठौर को प्रशस्ति पत्र देखा सम्मानित की एवं आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया

संपूर्ण कार्यक्रम की सफलता सबको बधाई दी कार्यक्रम के अंत में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई,एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत कॉलेज परिसर के फलदार का पौधों रोपण किया अंत में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के परामर्शदाता मुकेश जी मुकेश राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
“भौतिक सुख नहीं, आत्मिक सुख की ओर बढ़ें, समय का सदुपयोग करें : मुनि सागर महाराज”
समाधि सम्राट वात्सल्य रत्नाकर मुनिराज भूतबलि सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि सागर महाराज ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर स्थित आचार्य विद्यासागर धर्म सभागार में आशीर्वचन दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को भौतिक सुखों के पीछे भागने के बजाय आत्मिक सुख की प्राप्ति का प्रयास करना चाहिए। संसार में स्थायी सुख नहीं है। साधनों को अपनाकर साधना के लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और समझ दोनों अलग-अलग बातें हैं। केवल पढ़ लेने से ज्ञान प्राप्त नहीं होता, बल्कि उसे जीवन में उतारना आवश्यक है।किसी भी द्रव्य का वास्तविक मोल नहीं किया जा सकता, लेकिन समय अनमोल है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय का सदुपयोग करना चाहिए।
मुनि सागर महाराज ने कहा कि जीवन संयम के साथ जीना चाहिए और मृत्यु आए तो समाधि के भाव के साथ उसका सामना करना चाहिए। संयमी जीवन और समाधि मरण के दर्शन दुर्लभ होते हैं। उन्होंने भीमसेन महाराज का उल्लेख करते हुए कहा कि कम आयु में ही उनमें वैराग्य के संस्कार जागृत हो गए थे। गुरु ने उनके माता-पिता से उन्हें धर्ममार्ग पर ले जाने की अनुमति मांगी और माता-पिता ने उन्हें गुरु को सौंप दिया।

जागृति जरूरी, प्रमाद से बचें
मुनि सागर महाराज ने कहा कि समय अनमोल है। जब जागो तभी सवेरा है। अनेक लोगों में आज भी मिथ्यात्व और प्रमाद बना हुआ है। असंयमी जीवन नहीं जीना चाहिए। जीवन में जागृति लाना जरूरी है। केवल पढ़ाई ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि शिक्षा का उद्देश्य जीवन को सही दिशा देना है। दीक्षा का मार्ग अपनाया जाए तो शिक्षा भी आगे प्राप्त की जा सकती है।उन्होंने कहा कि आदिनाथ भगवान को कर्मों के नाश के लिए एक हजार वर्ष तक तपस्या करनी पड़ी।

आज ज्ञान के अभाव में व्यक्ति अपने वास्तविक लक्ष्य को भूल रहा है। जो समय बीत गया, उस पर ध्यान देने के बजाय आने वाले समय का सदुपयोग करें। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए वर्तमान को खराब न करें।
आत्मकल्याण का संकल्प लें
मुनि सागर महाराज ने कहा कि जीवन निरंतर विकासशील है। मन में दृढ़ संकल्प लेकर आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। व्रतीजनों को अपनी प्रतिमाओं में वृद्धि करने का प्रयास करना चाहिए और संभव हो तो संयम के मार्ग पर आगे बढ़कर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।

“युवा कांग्रेस ने आष्टा में देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, छात्र एवं युवा हुए शामिल”
पुणे में आयोजित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आष्टा में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीपसिंह ठाकुर, लोकेन्द्र भाटी एवं अमित पटेल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन, छात्र, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने आधी आबादी को समाज में उसका उचित सम्मान, समान अवसर और अधिकार दिलाने की आवश्यकता पर अपनी बात रखी।
लाइव प्रसारण के अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हरिओम सिसोदिया, कैलाश परमार, मीना सिंगी, कमलसिंह चौहान, धर्मेन्द्र सिंह मेमदाखेड़ी, सोबालसिंह बागेर, सुनील सेठी, एच.आर. परमाल, घनश्याम जांगड़ा, इदरीस मंसूरी, नईमउद्दीन, प्रदीप भाटी,

फैजुद्दीन, तौसीफउद्दीन, सूरजसिंह पटेल, आत्माराम परमार, गोरे मियाँ, अखिलेश राजपूत, अंशु ठाकुर, पवन ठाकुर, कृपाल मालवीय, परमानंद सेन, रामचरण दवारिया, विलास जाट, बंशी बांबे, अर्जुन अजय, परमानन्द सेन, विलाश जाट, नफीस शाह, जोगेन भाटी, देवेन परमार, विजय सोलंकी, अंकित बापचा, दीपक गोस्वामी, हेमंत पंवार, अमनराज, ब्रजपाल राजपूत, जोगेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने राहुल गांधी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं की भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सामाजिक एवं लोकतांत्रिक विषयों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
“मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित”
शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत सीहोर जिले से वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह यात्रा 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। यात्रा के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिकों जिनकी आयु 60 वर्ष या उनसे अधिक है उसे आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महिलाओं के लिए 2 वर्ष की छूट है तथा वरिष्ठ नागरिक आयकरदाता नहीं होने चाहिए। इच्छुक आवेदक 18 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in पर किया जा सकता है। इसके साथ ही आवेदन संबंधित नगर पालिका,

नगर परिषद अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करना होगा। यात्रा के लिए निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर यात्रियों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही 65 वर्ष से अधिक आयु के एकल यात्रियों को एक सहायक साथ ले जाने की पात्रता होगी। इच्छुक आवेदक निर्धारित समय-सीमा में अपने आवेदन निकटतम नगर पालिका, नगर परिषद अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करें।
























