Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । इंदौर स्थित जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जैन “मामा” के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आष्टा में श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप (वीर) का विधिवत गठन किया गया। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से श्री आनंद साधना रांका को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।


अध्यक्ष पद हेतु रांका के नाम का प्रस्ताव आलोक जी बोहरा ने रखा,जिसका समर्थन राहुल चतरमुथा ने किया। इसके पश्चात सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में विनीत सिंगी को चेयरमैन, राकेश सोनी को सचिव, पंकज गोखरू एवं राजकुमार श्री श्री माल को उपाध्यक्ष, कुलदीप कोचर को कोषाध्यक्ष तथा नितिन सुराणा को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनन्द रांका ने कहा कि ग्रुप सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज में एकता, सहयोग और संस्कारों को सुदृढ़ करने का कार्य करेगा।


इस अवसर पर त्रिलोक श्री श्री माल, पवन श्री श्री माल,संजय रांका, पवन रांका, प्रफुल्ल चौरड़िया, रिलेश बोथरा एवं बसंत चतरमुथा सहित समाज के गणमान्य पवन सुराणा,लोकेंद्र बनवट,नगीन बोहरा,प्रदीप धाड़ीवाल, निर्मल रांका ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पूरी कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!