Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । आज दोपहर में आष्टा शुजालपुर मार्ग पर गोदी जोड़ के पास एक आयशर मिनी ट्रक एवं बोलेरो में हुई सीधी भिड़ंत में में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई एवं चार गंभीर रूप से घायल हो गए ।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी दामोदर गुप्ता, पर्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार सादल बल के मौके पर पहुचे एवं घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल आष्टा भेजा गया ।

एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया की बोलेरो में सवार नौ लोगों में से चार की मौके पर एवं एक गम्भीर घायल की अस्पताल में कुल 5 की मौत हो गई एवं 4 गम्भीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीहोर रेफर कर दिया गया ।

एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया की बुलेरो में सवार सभी यात्री अपने किसी एक बीमार व्यक्ति को ईलाज हेतु ला रहे थे तभी सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी,भिड़ंत इतनी तेज थी की बुलेरो आगे से पूरी तरह नष्ट हो गई एवं ट्रक सड़क से काफी दूर कच्चे में नीचे उतर गया ।

दी गई जानकारी के अनुसार सभी मृतक एवं घायल राजगढ़ जिले के भियापुर ग्राम के रहने वाले हैं तथा यह अपने किसी बीमार को आष्टा के आस पास कही दिखाने ला रहे थे और ये घटना घट गई ।

पार्वती थाना प्रभारी ने बताया की दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने अधिपत्य में ले लिया है,घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!