Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों के नदी-नाले उफान पर आ गए, जिसके चलते कई मार्ग बंद हो गए।

इस प्राकृतिक आपदा का सीधा असर कॉलेज के विद्यार्थियों पर पड़ा है। बाढ़ जैसे हालातों के कारण कई छात्र अपनी प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा देने से वंचित रह गए। शनिवार (4 जुलाई) को सुबह 9 से 12 बजे की पाली में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा आयोजित बी.एससी. और बी.कॉम. प्रथम वर्ष की परीक्षा थी।

आष्टा और उसके आस-पास के ग्रामीण अंचलों में रात से ही भारी बारिश हो रही थी। सुबह होते-होते नदी-नाले उफान पर आ गए, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया और छात्र समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुँच सके। छात्रों के भविष्य को संकट में देखते हुए राजश्री कॉलेज प्रबंधन तुरंत एक्शन में आया। कॉलेज प्रशासन ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलगुरु/कुलसचिव को एक आधिकारिक पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया है।

पत्र में मांग की गई है कि छात्र प्राकृतिक आपदा और बाढ़ के कारण परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुँच पाए। अतः विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय इस प्रश्न-पत्र के संबंध में कोई उचित और सकारात्मक निर्णय (जैसे पुन: परीक्षा का अवसर) ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!