Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

जावर से कजलास जा रही यात्री बस क्र MP 70 ZC 0531 आज जब जावर से कजलास की ओर जा रही थी तभी कजलास के पहले उक्त बस बन रहे रोड के कारण अनियंत्रित हुई और पलट कर एक बिधुत पोल से टकरा गई,जिसके कारण पोल भी टूट गया । पलटी बस में बैठे यात्रियों में से करीब 20 यात्री घायल हो गये । जिसमे 2 को ज्यादा चोटे आई है जिनके नाम संजू/अर्जुनसिंह एवं उर्मिला कैलाश बताया गया है ।

घटना की सूचना पर जावर तहसीलदार ओम प्रकाश चोरमा, जावर थाना प्रभारी डीएसपी हेमन्त पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे । बस पलटते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई यात्रियों को बस की खिड़की से जैसे तैसे बहार निकाला गया । सभी घायलों को जावर-आष्टा भेजा गया ।

आज घटी घटना में बस जिस पोल से टकराई बताया गया वो 33 KV की लाइन का पोल था,ओर संभवतः लाइन बन्द थी । नही तो आज कोई बड़ी घटना घट सकती थी । जानकारी मिलते ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने तहसीलदार जावर से जानकारी ली एवं घायलों का समुचित ईलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये । घटना का सही कारण क्या है,उसकी पुलिस जांच में जुटी है ।
वही कहा जा रहा है उक्त मार्ग जो बन रहा है,ठेकेदार द्वारा कार्य की धीमी गति से सभी परेशान हो रहे है । सम्बंधित अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है ।

“अमरनाथ यात्रियों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आज आष्टा से हुआ रवाना
विधायक एवं नपा अध्यक्ष ने किया स्वागत”

नगर में आज धार्मिक उत्साह और भक्ति का एक अनूठा माहौल देखने को मिला,जब बाबा भोलेनाथ के अनन्य भक्तों के एक विशाल जत्थे को बाबा बर्फानी के पावन धाम अमरनाथ यात्रा के लिए अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ रवाना किया गया। पूरा परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

भक्तों का यह जत्था देवाधिदेव महादेव के दर्शन के लिए पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ा। यात्रियों को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान कर रवाना किया। यह धार्मिक और पावन यात्रा त्रिपुंड महादेव सेवा समिति आष्टा एवं शाखा जालंधर के तत्वाधान में आयोजित की गई है।

समिति द्वारा प्रतिवर्ष निःशुल्क अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। सेवा और समर्पण का यह लगातार सातवां वर्ष है, जो समिति की अटूट धर्मनिष्ठा को दर्शाता है। इस वर्ष की यात्रा में आष्टा नगर के कई गणमान्य तीर्थ यात्री शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से चंदनबाला वोहरा, अंकित वोहरा, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. मीना सिंगी, डॉ. सुरुचिसिंह, कमलेश पाराशर, बृजमोहन नामदेव,

बिंदु नामदेव, अमित नामदेव, मोक्ष वोहरा, परम जैन, तन्मय जैन, राहुल सुराणा, मोहित कासलीवाल, महिमा सुराणा, ऋषिता कासलीवाल, चेतन खंडेलवाल, वैशाली खंडेलवाल शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने सभी तीर्थ यात्रियों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया और उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं।


श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। आष्टा के नागरिकों को बाबा बर्फानी के दर्शन का यह सौभाग्य मिल रहा है, यह पूरे नगर के लिए गौरव की बात है। त्रिपुंड महादेव सेवा समिति जिस तरह निःस्वार्थ भाव से पिछले सात वर्षों से यह पुनीत कार्य कर रही है, वह अत्यंत वंदनीय है।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के दरबार में जाने वाले सभी भक्तों की यात्रा मंगलमय हो। हम देवाधिदेव महादेव से यही प्रार्थना करते हैं कि सभी यात्रियों की यह यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुखद और कल्याणकारी हो।

बाबा भोलेनाथ अपनी असीम कृपा हमारे सभी भक्तों, यात्रियों और पूरे आष्टा नगर पर सदैव बनाए रखें और नगर में सुख-समृद्धि का वास हो। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, नगर महामंत्री धनरूपमल जैन, तारा कटारिया, मोहित सोनी, वरिष्ठ पत्रकारगण सुशील संचेती, किरण रांका,सौरभ रूणवाल, विजय खंडेलवाल, आलोक वोहरा, पंकज राठी, गिरजा कुशवाह, निर्मला कुशवाह,बबली कुशवाह, कुशलपाल लाला सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।

“साइबर अपराधों से बचाव हेतु सेल्फ क्लिक 2.0 के तहत आष्टा पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित”

पुलिस अधीक्षक सीहोर सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत ,एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में

आज इंडियन पेट्रोल पंप नया बस स्टेंड एवम पुरानी सब्जी मंडी आष्टा व्यापारीयो के बीच में “साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे एसडीओपी दामोदर गुप्ता,थाना प्रभारी गिरीश दुबे उपनिरीक्षक किरण सिंह राजपूत व अन्य स्टाफ द्वारा आमजन को डिजिटल ठगी के बढ़ते मामलों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाना एवं “Digital Arrest”, “UPI Fraud”, “OTP Fraud”, “Loan App Fraud”, “Task/Investment Scam” जैसी ठगियों के प्रति सचेत करना था।
“एसडीओपी द्वारा दिए गए प्रमुख सुझाव”


OTP/Password/CVV किसी से शेयर न करें – बैंक/पुलिस/कूरियर वाला कभी OTP नहीं मांगता।
अंजान लिंक/ऐप डाउनलोड न करें – APK फाइल, AnyDesk, TeamViewer जैसी ऐप से फोन हैक हो जाता है।
“Digital Arrest” पूरी तरह फर्जी है – पुलिस/ED/CBI वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती। डरें नहीं, तुरंत 1930 पर कॉल करें।


ज्यादा मुनाफे वाले Investment/Task Fraud से बचें – “घर बैठे कमाई” वाले टेलीग्राम/व्हाट्सएप ग्रुप ठगी हैं।
सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखें – 2-Step Verification जरूर चालू करें।

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें:- हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें – 3 घंटे के अंदर शिकायत पर पैसा वापस आने की संभावना अधिक।- http://www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। – नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दें। पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराध के संबंध में जागरूक रहें और कोई भी संदिग्ध कॉल/मैसेज आने पर सतर्क रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!