आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम पंचायत करमनखेड़ी की सरपंच धनकुंवर बाई ने पहुच कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को एक शिकायत पत्र सौपा ओर शिकायत की,की ग्राम के तालाब की भूमि पर ग्राम के बिधुत विभाग के कर्मचारी ने मवेशी को खिलाने वाली चरी की बोवनी कर भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है ।

जब अतिक्रमण हटाने गये तो अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है और कहता है,बोवनी तो करूंगा । इस बिजली कर्मी का अतिक्रमण हटवाया जाये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना ।

स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ।


आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है।

आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुचायेंगे ।

आज जनसुनवाई में शासकीय उमावि कुरावर में निजी ट्रांसफार्मर स्थापित कराने, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु स्टेज एवं टीनशेड निर्माण कराने,कुरावर में देवनारायण बाबा का चबुतरा निर्माण, गुराड़िया कलॉ से अमरपुरा तक मुरमीकरण,करमनखेड़ी तालाब को अतिक्रमरण मुक्त कराने,ग्राम बुरानाखेड़ी में मंदिर पर टीन शेड निर्माण,बाबासाहब आम्बेडकर की प्रतिमा पार्क सहित गोविन्दपुरा में लगवाने एवं गोविन्दपुरा से अरनिया पठार तक प्रधानमंत्री सड़क योजना स्वीकृति एवं बुरानाखेड़ी मांगलिक भवन निर्माण कराने,सांदीपनि विद्यालय की बस ग्राम बापचा दौनिया तक पहुंचाने,

प्रधानमंत्री आवास दिलवाने,स्वास्थ्य उपचार हेतु आर्थिक सहायता, माँ पार्वती नदी उदगम स्थल कुण्ड ग्राम गोविन्दपुरा में टीन शेड निर्माण किए जाने,नवरंगपुर मंदिर के पास स्थापित ट्रांसफार्मर बदलने, मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 में शिक्षकों के पदों में वृद्धि एवं विशेष शिक्षक पदों को पृथक किए जाने,ग्राम खानदौरापुरा (भंवरी) से अरनिया दाऊद तक रोड बनाये जाने,बाबा रामदेव मंदिर मुगली हेतु वाद्ययंत्र प्रदाय कराने,ग्राम गुराड़िया वर्मा में बजरंग मंदिर परिसर भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त कराने,शस्त्र लायसेंस प्रदाय कराने,ग्राम गुराड़िया रूपचंद के वहीद, पप्पूखॉ, लियाकत खॉ को सहकारी समिति से अनाज प्रदाय कराने,

वार्ड नम्बर 16 कालातालाब स्थित कॉलोनी में विद्युत पोल लगवाने,प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, और सम्बल कार्ड का लाभ प्रदाय कराने,मृत्यु उपरांत अत्येष्ठि राशि प्रदाय कराने,विश्वकर्मा (सुतार समाज) की धर्मशाला एवं टीन शेड निर्माण हेतु राशि उपलब्ध कराने, ग्राम पीथापुर में टांटिया मामा भील की प्रतिमा पार्क सहित स्वीकृत करने बाबत सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए ।

सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।

“वार्ड क्रमांक 3 में जर्जर सीसी रोड का होगा कायाकल्प, भूमिपूजन संपन्न”
स्थानीय नगरपालिका द्वारा जनहित और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए वार्ड क्रमांक 3 में वर्षों पुरानी और क्षतिग्रस्त हो चुकी सीसी रोड के कारण नागरिकों की हो रही असुविधा को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने इस जर्जर सड़क पर नवीन सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति देते हुए इसे अमलीजामा पहनाया है। इसी तारतम्य में आज वार्ड क्रमांक 3 में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा एवं वार्ड पार्षद राजकुमार मालवीय द्वारा संयुक्त रूप से मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया गया।


दो प्रमुख मार्गों का होगा रिन्यूअल कार्य – नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने बताया कि यह सीसी रोड वर्षों पूर्व बनी थी जो अब कई स्थानों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की सुगमता के लिए नपा द्वारा त्वरित निर्णय लेकर इसके नवीनीकरण का कार्य शुरू कराया गया है।

उक्त सीसी रोड़ मीरपुरा कॉलोनी में लीलाधर सालमी के मकान से लेकर कुंडीपुरा तक एवं शेखपुरा गेट क्रमांक 1 से लेकर प्यारे पटेल के मकान तक बनेगी। इस अवसर पर अमरसिंह घनघोर, सिद्धनाथ मालवीय, भैरूसिंह घनघोर, तौफीक खां, ओमप्रकाश मालवीय, कैलाश मालवीय, सलमान खान, राहुल नामदेव, रिंकू अंसारी, अखलेश पंडिया, रईस मिर्जा, राहुल डिगलोदिया एवं राजेश बैरागी सहित अनेक वार्डवासी मौजूद थे। सभी ने इस विकास कार्य की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए नगरपालिका परिषद का आभार जताया।



















