आष्टा । आज सुबह से आष्टा नगर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बारिश का पानी नगर के कई निचले इलाकों में एवं कॉलोनी में जहां जल निकासी का कोई रास्ता,नाली,नाला नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया ।


बारिश का पानी भरे जाने के कारण आज नागरिकों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा । सबसे ज्यादा परेशानी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुधवारा क्षेत्र के व्यापारियों को उठाना पड़ा ।


लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पूरे बुधवारा मार्ग पर जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई ।


अत्यधिक बारिश होने के कारण बारिश का पानी सड़कों से बहता हुआ कई दुकानों में घुस गया ।


जिससे व्यापारियों को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है ।
आक्रोशित नागरिकों ने आज राजू चौरसिया,आनन्द रांका,कालू भट्ट,विशाल चौरसिया,संजय रांका, मुकेश जैन, सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने बुधवारा चौराहे पर चक्का जाम कर दिया


बरसते पानी में हुए चक्के जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन पुलिस एवं नगर पालिका के अधिकारी हेमन्त अग्रवाल,संदीप गौर, सीएमओ विनोद प्रजापति एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा सभी अधिकारियों को आक्रोशित नागरिकों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

स्मरण विगत कई वर्षों से आष्टा नगर के बुधवार क्षेत्र के नागरिक और व्यापारी तथा जनप्रतिनिधि नगर पालिका से बुधवार क्षेत्र में बारिश में होने वाली जल भराव की समस्या के निराकरण की मांग करते आ रहे हैं ।



लेकिन आज तक इस समस्या का ना ही पूर्व की परिषद ने कोई हल किया और ना ही वर्तमान परिषद ने आज तक कोई हल किया ।
कोई निराकरण नहीं होने के कारण आज फिर बरसों पुरानी स्थिति का सामना व्यापारियों को करना पड़ा ।

अगर समय रहते नगर पालिका व्यापारियों एवं नागरिकों की मांग पर प्रस्तावित नाले का निर्माण बुधवार राम मंदिर से शुरू करके अस्पताल चौराहे तक बना देती तो आज शायद यह समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।


लेकिन नगर पालिका एवं इस क्षेत्र में जो वार्ड आते है उन वार्डो के पार्षदों, जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण आज फिर बुधवार के नागरिकों को बरसों पुरानी समस्या का सामना तो करना पड़ा ही साथ ही उनकी दुकानों में घुसे पानी से लाखों का नुकसान भी उनको उठाना पड़ा ।


देखते हैं आज जो आक्रोश स्थानीय प्रशासन,नपा के अधिकारियों को नागरिकों का झेलना पड़ा है उसके बाद प्रशासन और नगर पालिका इस समस्या के निराकरण के लिए क्या कार्रवाई करती है

आज मूसलाधार बारिश के कारण बड़ा बाजार,बुधवारा,सांई कालोनी,सेमनरी रोड,शांति नगर,सुभाष नगर,शास्त्री कालोनी,काछी पूरा,परदेशीपुरा,कन्नौद रोड,छात्रावास कॉलोनी, लंगापुरा, कसाईपुरा अलीपुर, सहित कई कालोनी में जल भराव की स्तिथि नजर आई ।

आज जो नजारा देखने को मिला इसको लेकर नपा को गम्भीर चिंतन कर कोई योजना बनाना होगी
आज लगातार बारिश से कन्नौद रोड पर भी काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही ।




















