एसडीएम नितिन टाले का नर्मदापुरम स्थानांतरण होने के बाद से यह चर्चा थी की अब आष्टा के नये एसडीएम कोन होंगे । इन चर्चाओं पर आज विराम लग गया । खबर के अनुसार भोपाल में प्रभारी भू प्रबंधन अधिकारी मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल महेन्द्र प्रताप सिंह किरार आष्टा के नये एसडीएम होंगे ।

श्री किरार अनोपचारिक रूप से आष्टा पहुचे है। खबर है कल 30 जून मंगलवार को वे अधिकृत रूप से आष्टा एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे ।
“मोदी जी के 12 साल विश्वास,विकास और जनकल्याण के….
शिक्षा के क्षेत्र में समग्र विकास,नई शिक्षा नीति के तहत सबको शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता-गोपालसिंह इंजीनियर
97 लाख से कुरावर में अतिरिक्त कक्ष, बाउंड्रीवाल एवं टॉयलेट ब्लॉक निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमिपूजन
50 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निःशुल्क साईकल वितरण योजना” में वितरित की सायकल”


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विश्वास,विकास व गरीब कल्याण के सफलमत 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा ग्रामो में विकास कार्यो की दी जा रही है सौगातें । आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम कुरावर को 97 लाख 16 हजार रुपये के विकास कार्यो की ग्राम को सौगातें दी । आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन समारोह में पहुच कर ग्राम कुरावर के हायर सेकेंडरी स्कूल में बनने वाले अतिरिक्त कक्ष,बाउंड्रीवाल,टॉयलेट ब्लाक कार्य का भूमिपूजन किया ।
इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने 50 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत सायकलों का भी वितरण किया ।


आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की भारत सरकार द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति के तहत मप्र में विद्यार्थियों को नई आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है । नये सांदीपनी विद्यालय इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सामने है उसी तरह ग्रामो में भी शिक्षा के मंदिरों में हम नई नई सुविधाओ में लगातार वृद्धि कर रहे है । आज आपकी मांग पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने 6 विद्यालयों में विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किये है ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहा की आज पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है, प्रधानमंत्री जी के आव्हान ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पूरे देश मे पौधारोपण कर हर ग्राम को हराभरा करने का अभियान शुरू किया है,उसके परिणाम देखने को मिल रहे है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 12 साल के बेमिसाल कार्यकाल में यू तो देश को कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से हमारे आष्टा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी योजनाएं,बड़े विकास के कार्य हुए है । उसमे से सबसे बड़ी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का लाभ हमे मिला है।

इस योजना से जब खेतो खेत नर्मदा जी का पानी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को मिलेगा तब अपना पूरा क्षेत्र हराभरा आष्टा के रूप में नजर आयेगा, अन्नदाता की आय बढ़ेगी,कृषि उपज का उत्पादन बढेगा,हमारा किसान भाई दो के स्थान पर तीन तीन फसल प्राप्त कर सकेगा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि लगभग 250 करोड़ की उक्त योजना का लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 268 ग्रामो को मिलेगा एवं इससे 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा लाभान्वित होगा ।

ये है 12 साल की बड़ी बड़ी उपलब्धिया । आज नागरिको को आयुष्मान योजना के तहत देश के करीब 50 करोड़ लोगों को गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिये 5 लाख तक का ईलाज मुफ्त का लाभ मिल रहा है । वही मोदी जी ने देश के अन्नदाताओं की चिंता कर किसान सम्मान निधि हर वर्ष 06 हजार की राशि किसानों के खाते में भेज कर योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया है । देश मे गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो मे से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है ।

80 करोड़ गरीबो मो मुफ्त अनाज मिल रहा है । 58 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले अब इन खातों में दिल्ली भोपाल से योजना की जो राशि भेजी जाती है वो हितग्राही को 100% मिलती है । इसके पहले कांग्रेस के शासन में उनके ही प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने स्वयं स्वीकार किया था कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते है तो नीचे तक मात्र 15 पैसे ही पहुचते है,मतलब 85% का होता था भ्रष्टाचार । मोदी जी ने इस पर अंकुश लगाया है । इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना,देश की सुरक्षा को लेकर कई कार्य किये है । विधायक इंजीनियर ने कहा की 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को हम सब ने एक सपने को सच होते देखा है । मोदी जी मे विकास का एक अमिट इतिहास लिखा और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाये।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं ।
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 साल के कार्यकाल में सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने जनकल्याण, स्वच्छता, महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों,सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

हमारे आष्टा एवं जावर में 100 करोड़ से अधिक के दो नये सांदीपनी विद्यालयों का निर्माण एवं
नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे देश का युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने कुरावर में भी इस विद्यालय को सांदीपनी में उन्नयन करने की मांग मुख्यमंत्री जी से की है । विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है।


ग्राम कुरावर पहुचने पर ग्रामीणजनों,भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रहलादसिंह जी चेयरमैन जी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,डोडी एवं मैना मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,सुनील आर्य,
महेंद्रसिंह ठाकुर,सरपंच श्रीमति सुमित्रा बाई राधेश्याम मण्डलोई,मानसिंह ठाकुर,कमलसिंह,राधेश्याम शर्मा,हरेन्द्र ठाकुर,दिनेश पंवार,कमलसिंह मालवीय,गजेन्द्रसिंह ठाकुर,भेरूसिंह ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष, सरपंच,शिक्षक,विद्यार्थी,
एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

“घरों का कचरा सड़क पर फेंका तो होगा पांच सौ का जुर्माना
आष्टा नगर पालिका ने खत्री चौक से शुरू किया अभियान
घर का कचरा-गंदगी सड़क पर फेकने वाले को थमाई पांच सौ की रशीद
घरों की गैलरी से रात में कचरा फेकने वालो पर भी हो कार्यवाही”
मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद प्रजापति के निर्देशानुसार नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष अभियान शुरू किया गया है । अभियान के अंतर्गत सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद सांगते के नेतृत्व में वार्ड दरोगा पप्पू खरे,स्वच्छता टीम के सदस्य राजकुमार अकेला एवं कचरा वाहन प्रभारी विनय सिंह द्वारा आज खत्री मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति द्वारा निर्माण एवं विध्वंस (C&D) अपशिष्ट कचरा सड़क पर फेंककर सार्वजनिक स्थान खत्री चौक पर गंदगी फैलाते हुए पाया गया। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल ₹500 का स्पॉट फाइन (जुर्माना) लगाया गया।

साथ ही संबंधित व्यक्ति को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा किसी भी प्रकार की गंदगी सड़क पर फैलाते हुए पाया गया,तो नियमानुसार दोगुना चालान एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पूरे नगर को गंदा करने वालो,रात्रि में घरों की गैलरी एवं दुकानों का कचरा सड़को पर फेकने वालो के लिये आज की कार्यवाही एक बड़ा और कड़ा संदेश है । नगर पालिका परिषद आष्टा ने नागरिकों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें तथा निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट सहित किसी भी प्रकार का कचरा सार्वजनिक स्थानों, सड़कों या नालियों में न डालें। स्वच्छ शहर का निर्माण प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है।

“मदमस्त स्वास्थ विभाग की लापरवाही
प्रचार-प्रसार के अभाव में 12 हजार से अधिक बच्चे पोलियो की दवा पीने से वंचित,अब घर घर जा कर पिलानी पड़ रही है “दो बूंद जिंदगी की”
42 हजार 286 बच्चों का था लक्ष्य, केवल 30 हजार 690 बच्चों को ही पिलाई जा सकी पोलियो की खुराक”
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आष्टा अनुविभाग क्षेत्र में बनाए गए पोलियो बूथों पर रविवार को बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ सिविल अस्पताल आष्टा में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, रोगी कल्याण समिति सदस्य प्रेमनारायण शर्मा, सुरेश जैन, उत्थान धारवां एवं सुशील संचेती की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। प्रचार प्रसार का अभाव में करीब बारह हजार बच्चे पल्स पोलियो के दवा पीने से वंचित रह गए। आज के इस अभियान की कोई सूचना मीडिया तक को नहीं दी गई थी।

अभियान के अंतर्गत आष्टा अनुविभाग क्षेत्र में कुल 450 पोलियो बूथ बनाए गए थे, जिसमें से नगरीय क्षेत्र में 41 बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 42 हजार 286 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अभियान के पहले दिन केवल 30 हजार 690 बच्चों को ही दवा पिलाई जा सकी। इस प्रकार करीब 11 हजार 596 बच्चे पोलियो की खुराक लेने से वंचित रह गए। अभियान की उपलब्धि अपेक्षा से कम रहने पर कई लोगों ने इसे पर्याप्त प्रचार-प्रसार के अभाव का परिणाम बताया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में अभिभावकों तक अभियान की जानकारी समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे हजारों बच्चे पोलियो की दो बूंद पीने से वंचित रह गए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को समय पर पोलियो की खुराक मिलना आवश्यक है। विभाग द्वारा शेष बच्चों तक पहुंचने के लिए घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। “दो बूंद हर बार, पोलियो पर निर्णायक प्रहार” तथा “दो बूंद जिंदगी की – हर बच्चे के लिए” के संदेश के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
“सेफ क्लिक” अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल आष्टा में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
एसडीओपी ने नागरिको को दी जानकारी,किया जागरूक”

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी “सेफ क्लिक” साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना आष्टा द्वारा दिनांक 29 जून 2026 को सिविल अस्पताल आष्टा में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आष्टा श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक श्रीमती किरण सिंह राजपूत एवं थाना आष्टा के पुलिस बल द्वारा अस्पताल में उपस्थित मरीजों,उनके परिजनों, चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट, UPI फ्रॉड, फर्जी लोन ऐप, फर्जी निवेश योजनाएं, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक जॉब ऑफर, QR कोड स्कैम, OTP फ्रॉड तथा कस्टमर केयर फ्रॉड जैसी साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए।

उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक अथवा मोबाइल एप पर बिना सत्यापन विश्वास न करें, किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाता, ATM कार्ड, PIN, CVV अथवा अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा न करें तथा सोशल मीडिया एवं बैंकिंग खातों पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि साइबर ठगी होने की स्थिति में शीघ्र शिकायत दर्ज कराने से धनराशि वापस प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।
इस अवसर पर साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए तथा सभी उपस्थितजनों से अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में मरीजो के परिजन, चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ, सुरक्षा कर्मचारी तथा अन्य नागरिक उपस्थित रहे। एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया की मध्य प्रदेश पुलिस का “सेफ क्लिक” अभियान नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल वातावरण का निर्माण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। थाना आष्टा द्वारा आगामी दिनों में भी विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं शासकीय कार्यालयों में इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।



















