Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । वीर नारियों,शहीद सैनिको के परिवारजन,सैनिक परिवार कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्य मैं निरंतर कार्यरत एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी मप्र. द्वारा प्रकाशित ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित वार्षिक पत्रिका “भारतीय सैनिक (द्वितीय अंक) का “


विमोचन आज भोपाल में श्री जगदीश देवड़ा जी उप मुख्यमंत्री म. प्र. शासन द्वारा किया गया l उपमुख्यमंत्री जी ने संपूर्ण समिति को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र हित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए सैनिकों के हित में हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया l


समिति द्वारा इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जी को भारत माता का चित्र प्रतिक चिन्ह स्वरूप भेंट किया
भारतीय सैनिक पत्रिका के द्वितीय अंक हेतु श्री शिवराज सिंह जी चौहान
केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, श्री मोहन यादव जी मुख्यमंत्री म.प्र.शासन,


श्री जगदीश जी देवड़ा,उपमुख्यमंत्री म. प्र. शासन,श्री राजेंद्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री म. प्र. शासन,ब्रिगेडियर अरुण नायर SM डायरेक्टर राज्य सैनिक कल्याण
म.प्र. शासन,एयर वाइस मार्शल
पी.के.श्रीवास्तव VSM,ब्रिगेडियर आर.विनायक विशिष्ट सेवा मेडल,
ने शुभकामना संदेश भेज कर बधाई दी ।

पत्रिका विमोचन अवसर पर
एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी म.प्र. पदाधिकारी वरिष्ठ संरक्षक Capt जगन्नाथ प्रसाद, वायु सैनिक नवीन गुप्ता प्रशासनिक अधिकारी,सूबेदार गोरेलाल परमार,

सूबेदार विजेंद्र सिंह ठाकुर, सूबेदार उदय कुमार शिवहरे, हवलदार कृष्ण मेवाड़ा, हवलदार मुकेश पठारिया,पत्रिका के संपादक एवं सोसाइटी अध्यक्ष NCO संतोष शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!