आष्टा । अभी कुछ देर पहले आष्टा नगर के वार्ड क्र 16 में आने वाला सेमनरी रोड पर SBS स्कूल के सामने बसी कालोनी में कुछ मकानों में भीषण आग लगने की खबर के बाद मौके पर आस पास रहने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई ।

सूचना पर डॉयल 112 एवं फायरबिग्रेड भी मौके पर पहुची है । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की आग दो से तीन मकानों तक फैलती नजर आ रही है ।

बारिश भी हो रही है वही घरों में से आग की लपटें भी निकल रही है । विस्तृत जानकारी का इंतजार है..



















