Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । वन विभाग के सिद्दीकगंज,छापर,खाचरौद सहित कई बीटों में लगातार,वन भूमि में अतिक्रमण,अवैध लकड़ी परिवहन,सागौन कटाई,सतकट लकड़ियों की कटाई,ट्रालियों से आर मशीनों तक ढुलाई की रोजाना कही ना कही से कोई ना कोई खबर आती है,इन सब पर निगाह रखने वाले,कार्यवाही करने वाले जो विभाग का ग्रामीण क्षेत्रो में अमला पदस्थ है वो या तो अदृश्य संरक्षक होता है या घृतराष्ट बना होता है ।


पूर्व में अतिक्रमण की शिकायतों पर कार्यवाही हुई भी ओर कही नही भी हुई। अब वह भूमि में बिना परमिशन के जेसीबी से रात के अंधेरे में खुदाई कर रामपुरा डेम से बुरानाखेड़ी तक खेत मे पानी ले जाने के उद्देश्य से परसो रात्रि में खुदाई ओर पाइप डालने का कार्य धड़ल्ले से हो रहा था । यह वन भूमि बीट धुराड़ा कला(सिद्दीकगंज) क्षेत्र में आता है इस क्षेत्र में वन विभाग के पदस्थ नाकेदार राहुल परमार के जिम्मे अवैध कार्य,कटाई,अतिक्रमण आदि रोकने की जिम्मेदारी है लेकिन वे कितने जिम्मेदार है इसका उदाहरण रात्रि में खुदाई,से ही लग जाता है ।

हमारी खबर के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा, भागमभाग मची ओर अब खबर है की उक्त अवैध कार्य को लेकर वन विभाग आष्टा ने कार्यवाही की है । रेंजर नवनीत झां ने बताया की यह खबर सही है और परसो रात्रि में वन विभाग की टीम भी पहुची थी,लेकिन सभी मौके से फरार हो गये थे । रेंजर नवनीत झां ने बताया की इस मामले में


वन अपराध प्रकरण-42203/24
दिनाँक: 01/04/2026 को आरोपी
अनीश खां पुत्र बुद्धा खां
निवासी,सुशीलनागर सिद्धिगंज तहसील जावर के खिलाफ मामला दर्ज कर मौके से पाइप जप्त किये है,मौके से आरोपी भागने में सफल हो गये है, जेसीबी की तलाश जारी है । इस बीट के नाकेदार पर क्या कार्यवाही वन विभाग कर रहा है,इसके जवाब में रेंजर नवनीत झां ने बताया की नाकेदार राहुल परमार को भी नोटिश जारी कर जवाब मांगा गया है की उनकी बीट में उक्त अवैध कार्य कैसे हो रहा था ।

फाइल चित्र

बताया गया की जिस रात्रि में यह अवैध कार्य हो रहा था तब सूचना पर एक टीम भी मौके पर पहुची थी,जब टीम मौके पर पहुची थी,तो आरोपी कैसे भाग गये, मौके से जेसीबी कैसे गायब हो गई इसकी भी जांच होना चाहिये क्योंकि ये बात भी चीख चीख कर कह रही है कुछ दो गुड़-गोबर मौके पर हुआ है,तभी तो मौके से जेसीबी गायब हो गई,आरोपी फरार हो गये थे.? क्यो ओर कैसे.?


अब इस मामले में रेंजर नवनीत झां ने प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही,जांच शुरू की है,निश्चित सब कुछ खुलासा होगा,ऐसी उम्मीद है..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!