Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । चल रहे अमेरिका,इजराइल,ईरान के बीच युध्द के कारण पेट्रोल,डीजल,गैस की किल्लत के चलते आपदा में अवसर तलाशने वाले ब्लैक मेलर सक्रिय हो गये है वही प्रशासन और पुलिस भी ऐसे अवैध भंडारण करने वालो पर कड़ी निगाह रखे हुए है ।

वर्तमान में डीजल पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर इत्यादि के अवैध भंडारण के बारे में सतर्कता रखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं । इसी सतर्कता के चलते 29 मार्च 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा

थाना प्रभारी हेमंत पांडेय को प्राप्त मुखबिर सूचना पर आरोपी का चद्दर का टपरा (शेड) इन्दौर भोपाल रोड जावर से टीन(चद्दर) की गोदाम से अवैध डीजल भंडारण पाए जाने पर आरोपी गणों के विरुद्ध मौके पर प्राप्त डीजल 4825 लीटर जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है ।

जप्त किया गया तथा थाना जावर में अपराध क्रमांक 106/ 26 धारा 3/7 EC एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया जाकर विवेचना मे लिया गया। इस मामले में गिरफ्तार एवं

फरार आरोपी के नाम— 01.- दीपसिह पिता प्रहलाद सिह परिहार उम्र 42 साल नि. जरखी थाना सुंदर्शी जिला शाजापुर
फरार आरोपी- 01. जुगल जायसवाल नि. मालीपुरा आष्टा 02. यश जायसवाल नि. आष्टा है । मौके से जप्त मशरूका—4825 लीटर डीजल मूल्य लगभग 4 लाख रू., (छोटे बडे ड्रम कुल 32)


इस मामले में उपुअ हेमंत पांडेय, उनि संतोष विश्वकर्मा, प्रआर जस्सुलाल सोलंकी, आर नरेन्द्र, आर मनोज, आर जितेन्द्र जमरे, आर सुरेन्द्र जमरा, आर अमित जमरे, आर कमलेश पंवार, सैनिक संतोष पोरवाल, सैनिक राहुल परमार, सैनिक संतोष, सैनिक यशवंत, सैनिक गोपाल व थाना जावर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!