Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । रात्रि में आष्टा की मेवाडा कालोनी,सांई कालोनी,मरुपुरा,बसस्टेंड क्षेत्र में नशे में धुत एक युवक ने अपनी मेवाडा कालोनी में एक पान की दुकान पर दुकानदार ओर उसके बीच सिगरेट के पेसो को लेकर हुए विवाद में नशे की धुन में आरोपी युवक आकाश पिता आत्माराम उम्र 24 वर्ष निवासी सेमनरी रोड ने घर से दराता ले कर आया और दराते से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया ।

सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है,जिसमे से दो गम्भीर घायलों को सीहोर रेफर कर दिया गया । उक्त घटना रात्रि करीब 10 बजे की बताई गई है । घटना की सूचना पर तहसीलदार रामलाल पगारे,आष्टा पुलिस अस्पताल पहुचे ।

प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी आकाश पिता आत्माराम उम्र 24 साल ने रात्रि में मेवाडा कालोनी में स्तिथ किसी पान की दुकान से सिगरेट ली । सिगरेट लेने के बाद उसने दुकानदार से कहा मेने 50 का नोट दिया है 30 रुपये वापस दे,व्यापारी ने कहा तुमने 20 का नोट दिया है,20 की सिगरेट दे दी ।

बस इस ही बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ । विवाद के बाद आरोपी घर गया और घर से दराता ले आया और दराते से हमला कर दिया । मोहल्ले के लोग उसे पकड़ने दौड़े वो भागता गया और पकड़ने वालो पर हमला करता गया जिसमें 3 लोग दराते के हमले से घायल हो गये जिनका नाम राजा,कृष्णा एवं बादल सिंह बताया गया है । जिधर वो भागा लोग उसे पकड़ने दौड़े देखते ही देखते एक चिंताजनक नजारा देखने को मिला । अंत मे लोगो ने उसे जैसे तैसे दबोच लिया ओर उसकी जम कर कुटाई कर दी ।

युवक की हरकत से नगर में कुछ देर के लिये माहौल गर्मा गया था,कुछ स्थानों पर जमा भीड़ को तीतर बितर करने पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा था । आरोपी युवक को पुलिस नशे में बता रही है,अब वो नशे में था या दिमाग से कमजोर ये जांच का विषय तो है.? फिलहाल पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक कोई प्रकरण दर्ज नही किया है,आज आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज होगा.?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!