Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सीहोर जिले में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। उन्होंने बिना सक्षम अनुमतियों के अवैध रूप कालोनी का निर्माण करने वाले कालोनाईजर के विरूद्ध कार्यवाही करने के सभी एसडीएम एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।


सीहोर में आज ऐसी 05 कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है,अब इंतजार है ऐसी ही आष्टा, इछावर,बुधनी,भैरूंदा,रेहटी,जावर सहित अन्य स्थानों पर प्रशासन का बुलडोजर कब पहुचेगा.?
सीहोर एसडीएम तन्मय वर्मा ने बताया कि सीहोर में बिना किसी सक्षम अनुमति के बनाई जा रही 05 अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की गई है।

आज सीहोर स्थित अवैध अंजनी धाम कॉलोनी, माधव स्टेट एवं अनीता राय, रजनी राठौड़, दिनेश राठौर द्वारा अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर कॉलोनियों में बनाए गए ऑफिस कार्यालय, मार्ग, कॉलोनी के मुख्य गेट,बाउंड्री वॉल एवं अन्य स्ट्रक्चर को नष्ट किया गया।

एसडीएम तन्मय वर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनियों एवं ऐसे कालोनाईजार के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आज की यह कार्रवाई नायब तहसीलदार सुश्री चंचल जैन, नगर पालिका की टीम तथा राजस्व अमले द्वारा की गई।

“अवैध कालोनियों में प्लाट-मकान नहीं खरीदने की अपील”

एसडीएम तन्मय वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे सस्ते दर पर प्लाट-मकान के लालच में अवैध कालोनियों में प्लाट या घर न खरीदें। जब भी वे किसी कालोनी में प्लाट या घर खरीदें तो पहले कालानाईजर का वैधानिक रजिस्ट्रेशन

तथा उसके द्वारा जो कालोनी विकसित की जा रही है उसकी समस्त शासकीय अनुमतियों की जांच पड़ताल कर लें। अवैध कालोनियों में प्लॉट खरीदकर एवं मकान बनाकर कई बार नागरिकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

“अवैध कॉलोनियों में प्लाट खरीदने,मकान बनाने के बाद रहवासी सुविधाओ को लेकर हो रहे है परेशान”

सीहोर जिले के आष्टा जावर में कई अवैध कॉलोनियों में पहले सस्ती दर के चक्कर प्लाट ले लिये,

मकान बना लिये कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर ने कॉलोनीयो में रोड,नाली,पानी,बिजली,पार्क सहित कोई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नही कराई,प्लाट बेचते वक्त भरोसा तो दिया ।

जब प्लाट बिक गये,पैसे आ गये तब धन्नासेठ बन गये कॉलोनाइजर सुविधा देने के वादे से मुकर गये। अब ये नागरिक नगर पालिका से मांग कर रहे है। नगर पालिका इस मामले में क्या कर सकती है ।

अब प्रशासन को चाहिये ऐसी अवैध कालोनी काटने वाली कालोनियों को काटने वालो से कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं रहवासियों को उपलब्ध करवाये, अवैध कालोनियों को शासन के निर्देशों के तहत वैध करने की कार्यवाही करे इसका इंतजार है ।

You missed

error: Content is protected !!