Spread the love

आष्टा । पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला ने थाना आष्टा जिला सीहोर में दर्ज अपराध में आरोपियों की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी कराने में मदद करने वाले के लिए 8 आरोपियों पर एक-एक हजार नगद इनाम देने की घोषणा की है।
थाना आष्टा जिला सीहोर में दर्ज अपराध अपराध क्रमांक 473/2023 अन्‍तर्गत धारा 420,409,120-बी,34 भादवि. एवं 6(1) म.प्र. निक्षेपकों के हितो का संरक्षण अधिनियम 2000 में फरार

IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आरोपी नर्मदा प्रसाद पिता बलराम विश्वकर्मा निवासी मुगली थाना आष्टा सीहोर, जितेन्द्र पिता गोपालदास सोनी,हीना बेन पत्नी जितेन्द्र सोनी, गोपाल पुत्र रतजनलाल सोनी निवासीगण 5 बिल्ली पन्ना डुप्लेक्स पारस सोसायटी के समाने बारसिया बडोदरा गुजरात, रतनबाई पत्नी रमेशचन्द्र कुशवाह निवासी कालाकोटा थाना भानपुरा मंदसौर, सुनिता पत्नी श्याम मीना निवासी श्रीराम कालोनी भानपुरा मंदसौर,

धीरज पिता नरेन्द्र सिंह नायक निवासी कारठ थाना लिम्बडी जिला दहोद गुजरात, जितेन्द्र सिंह पिता चन्दन सिंह सोलंकी निवासी डी-17 ब्रज बिहार डुप्लेक्स गुजरात ट्रेक्टर के सामने गुजमवाड़ा थाना जे.पी. रोड बडोदरा गुजरात की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में मदद करने वाले के लिये प्रत्येक पर 1-1 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है, सूचना देने वाला व्यक्ति चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा ।

You missed

error: Content is protected !!