Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । 22 अप्रैल को हिंदुस्तान का मुकुट कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगांव में निर्दोष एवं निहत्थे पर्यटकों पर धर्म के आधार पर उनकी पहचान कर 26 पर्यटकों को आतंकवादियों ने गोलियों से भून डाला था । इस निर्मम आतंकवादी घटना के खिलाफ पूरा देश आक्रोशीत है । आक्रोश की इस कड़ी में 25 अप्रैल शुक्रवार को व्यापार महासंघ आष्टा ने आधे दिन का आष्टा बन्द का आव्हान किया है ।

व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर ने बताया कि पहलगांव में हुई आतंकवादी घटना जिसमें पर्यटकों का धर्म पूछ पूछ कर उन्हें गोलियों का शिकार बना कर उनकी निर्मम हत्या की गई थी । इस निर्मम हत्याकांड के खिलाफ आतंकवादियों एवं आतंकवादियों को बना देने वालों पर ठोस कड़ी और बड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर शुक्रवार 25 अप्रैल को आधे दिन का आष्टा नगर बंद का आह्वान किया गया है । कल 25 अप्रैल को सुबह से लेकर दोपहर 1:00 तक संपूर्ण आष्टा नगर बंद रहेगा ।

बंद के दौरान प्रातः नगर के सभी व्यापारी संघ के सदस्य मंडी गेट पर एकत्रित होंगे तथा एक जुलूस के रूप में मंडी गेट से कॉलोनी चौराहा,गल चौराहा, बुधवारा, पुराना पोस्ट ऑफिस मार्ग, होते हुए बड़ा बाजार पीपल चौक आएंगे तथा पीपल चौक पर व्यापार महासंघ के सभी व्यापारी संगठनों के सदस्यों की उपस्तिथि में पीपल चौक पर आतंकवाद के पुतले का दहन किया जाएगा ।

पुतला दहन के बाद दोपहर 1:00 बजे समस्त व्यापारी अपना-अपना व्यापार शुरू करेंगे । व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वह अपने-अपने संगठनों के समस्त व्यापारियों को लेकर आए तथा व्यापार बंद रखें ।

“जावर मंडी भी रहेगी बन्द”

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कल 25 अप्रैल को पहलगांव में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में जावर की कृषि उपज मंडी भी आधा दिन के लिए बंद रहेगी । दोपहर 1:00 बजे बाद उक्त मंडी में नीलामी कार्य शुरू होगा ।

You missed

error: Content is protected !!