आष्टा । इछावर में इछावर मोगरा गांव मार्ग पर इछावर नगर परिषद के वार्ड क्र 12 में स्तिथ एक नाले में नहाने के दौरान 03 मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई । तीनो बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच बताई जा रही है ।

इछावर एसडीएम श्रीमति स्वाति उपाध्याय ने इस घटना की पुष्टि की है एवं बताया कि मौके पर तहसीलदार इछावर पहुचे है । मृतकों में दो सगे भाई है । प्रशासन, पुलिस मौके पर ..जांच शुरू । एसडीएम ने बताया की जिस नाले में बच्चे डूबे है उसकी खुदाई क्या एलएनटी ने कराई थी.?

राजस्व मंत्री ने शौक व्यक्त किया
इछावर के विधायक एवं मप्र शासन के राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने घटना की जानकारी मिलने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से

डूबने से तीन बच्चों की दुखद मृत्यु पर शौक संवेदना व्यक्त कर उक्त घटना की जांच एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिये जाने की बात कही है
























