
आष्टा । सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 15 स्थित संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर व प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी के दिलों में देशभक्ति की अलख जगा दी।


स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी दादा दयालु कैलाश सोनी (जय श्री ज्वेलर्स) और वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा किया गया भव्य ध्वजारोहण रहा। तिरंगे को सलामी देते हुए पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगान की गूंज से गूंज उठा। इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों के देशभक्ति गीतों, नृत्य और नाटकों ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।


छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा था। मुख्य अतिथि विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।


विद्यार्थियों को एक लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने,कड़ी मेहनत करने का मूलमंत्र दिया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेंद्र परिहार और शिक्षिका अनीता ताम्रकार द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय की शिक्षिका राजलक्ष्मी मैम ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

“स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर मार्टिनेट विद्यालय मे शान से लहराया तिरंगा”
हम आज स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ मना रहे है जो भारत देश की एकता और अखण्डता का प्रतीक है। आजादी के बाद आज हम जिस मुकाम पर है वहॉ से हमे बहुत आगे जाना है आगे की सोच रखना है लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर रहना है तभी हमारी स्वतंत्रता की सार्थकता सिद्ध होगी ।


क्योकि जब तक राष्ट्र विकास न करे तब तक व्यक्तिगत विकास भी संभव नही है उक्त बाते मार्टिनेट मे स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा कही गई जिसे विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रेरणा के रूप मे ग्रहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण मे ध्वजारोहण विद्यालय के संचालक नौशे खान प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी एवं स्थानीय नेता राशिद खान की उपस्थिति मे विद्यालय की कक्षा 10 की मेरिट की छात्रा सानिया मंसुरी द्वारा किया गया इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान संपन्न हुआ तथा तिरंगे को सलामी दी गई।

ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमो का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन द्वारा किया गया तथा भारत माता के चित्र एवं मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे हुये नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन द्वारा किया गया । मॉं सरस्वती की सस्वर वंदना के पश्चात् प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया । नन्हे बच्चों द्वारा देशभक्ति के नाट्य, नृत्य, सामुहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया । पिछले सत्र के टॉपर विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया


एवं पिछले वर्ष 10वीं एवं 12 वीं मे जिला मेरिट सूची मे स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों सानिया मंसूरी एवं आयुष जाटव को 5000 रू. के नगद पुरूस्कार का चेक प्रदान किया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुये विद्यालय के प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि हमारा विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देता है और शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके द्वारा राष्ट्र प्रगति कर सकता है। अंत मे उनके द्वारा पधारे द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के साथ प्राचार्या श्रीमती प्रीति त्रिवेदी, उपप्राचार्या श्रीमती शिखा तिवारी, तथा प्रबंधक मण्डल से श्रीमती रेखा शर्मा, अतुल जैन सुराणा, कुशल भूतिया, श्रीमती राखी यादव, एवं रचना ठाकुर के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षिकाओं रिनू भदौरिया, सोनाली सोनी, स्वर्णलता नामदेव, सोनू सिसौदिया, वैष्णवी बैरागी, नाजिया खान, किरण मण्डलौई, ललिता नामदेव, ज्योति सिसौदिया, सलोनी बिल्लौरे, प्रियंका वर्मा, प्रियंका ठाकुर, सविता ठाकुर, शर्मिला जायसवाल,

भूमिका सौलंकी, रीना जावारिया, दीपिका जायसवाल, संजना मीणा, साक्षी अजनोदिया, शुभी जैन, सोनू भूतिया, रागिनी नामदेव, निधी नामदेव, आफरीन मसर्रत, रूबीशना खान, उमा मेवाड़ा, ज्योति वर्मा, तमन्ना वर्मा, राजामनी शर्मा, रूशदा अंसारी, उर्मिला जायसवाल, सरोज सेन, हिमांक नामदेव, जकी मंसुरी, सुल्तान अली, जी.डी. बैरागी, अशोक महेश्वरी, चिराग सोनी, शिवाय बैरागी, नईम खान, हेमन्त पाण्डे, की उपस्थिति रही ।
























