Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर/आष्टा । नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार मेडिकलों से विक्रय होने वाली दवाओं एवं मेडिकल दुकानों पर अनियमितताओं की रोकथाम के उद्देश्य से निरीक्षण दल द्वारा भैरूंदा स्थित मधुवन मेडिकल, लाईफ लाईन मेडिकल, गुरुदेव मेडिकल, साक्षी मेडिकल एवं गौरव मेडिकल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जांच दल द्वारा मेडिकल दुकानों में साफ सफाई, दवाओं के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, एक्सपायर्ड दवाओं का रख-रखाव तथा प्रतिबंधित दवाओं के विक्रय आदि की जांच की गई और दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

“जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर करेंगी ध्वजारोहण”

सीहोर के पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ध्वजारोहण करेंगी। इसके पश्चात वे समारोह में आयोजित भव्य परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी लेंगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त किया जाएगा।

“खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब्त किया 204 किलो एनालॉग पनीर”

कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बाजार में विक्रय हो रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखते हुए दुकानों, डेरियों एवं फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सीहोर के पचामा स्थित रूद्रांश डेयरी इंडस्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में अस्वच्छ तरीके से एनालॉग पनीर बनाया जा रहा था, इसके साथ ही निर्माण स्थल की फर्श उखड़ी तथा दीवार गंदी पाई गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फैक्ट्री में बन रहे पनीर निर्माण एवं सप्लाई को तुरंत रूकवाया और 204 किलो एनालॉग पनीर भी जब्त किया, जिसका अनुमानित मूल्य 40,800 रूपये है। इसके साथ ही एनालॉग पनीर का नमूना भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। उल्लेखनीय है कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन के आदेशानुसार संपूर्ण प्रदेश में एनालॉग पनीर का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय का पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती एडलीन पन्ना और श्रीमती दीपाली कांगे सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा की गई।

“आष्टा में निकली विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर,विधायक-भाजपा जिला अध्यक्ष हुए शामिल”

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज आष्टा नगर में भव्य एवं विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव की भावना को आगे बढ़ाते हुए नगर के समस्त नागरिको से अपने-अपने घरों पर सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रदर्शित करने की अपील की गई।

विशाल तिरंगा रैली में जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाडा,विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर रायसिंह मेवाड़ा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजलि विशाल चैरसिया, जिला उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल,वरिष्ठ नेता नगीनचंद्र जैन
एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक,पूर्व सैनिक,एन.सी.सी. कैडेट्स,सभी विभागों के अधिकारी,कर्मचारी, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों सहित सांदीपनि विद्यालय आष्टा एवं अन्य विद्यालयों के करीब दो हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


सर्वप्रथम अनुविभागीय अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह किरार,एसडीओपी दामोदर गुप्ता,मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित व्यास,रेंजर नवनीत झा,सीएमओ विनोद प्रजापति,विकासखंड शिक्षा अधिकारी निलेश सक्सेना,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक अजब सिंह राजपूत एवं सांदीपनि विद्यालय आष्टा के प्राचार्य सितवत खान द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
तिरंगा यात्रा के प्रारंभ होने से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर और भाजपा जिला उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल ने संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि बहुत संघर्ष और त्याग के पश्चात हमें आजादी मिली है। आज हम एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बड़ रहे है। यदि हम सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते है, तो विकसित राष्ट्र का सपना बहुत जल्द ही साकार हो जाएंगा। युवाओं से आव्हान किया कि वो अपनी शक्ति को पहचाने और उनकों जो अवसर और सुविधाएं मिल रही है, उससे लाभांवित हो। विशाल तिरंगा हाथों में थामे विद्यार्थियों एवं युवाओं का कारवां सांदीपनि विद्यालय से प्रारंभ होकर आष्टा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस सांदीपनि विद्यालय पहुंचा। पूरा नगर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।


तिरंगा रैली के दौरान नगरवासियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए जगह जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा रैली का स्वागत किया। विशाल संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बना दिया।
रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। आष्टा की सड़कों पर लहराता तिरंगा और हजारों विद्यार्थियों का अनुशासित कदमताल देशभक्ति की एक शानदार तस्वीर प्रस्तुत कर रहा था। यह विशाल तिरंगा रैली नगरवासियों के लिए एकता, उत्साह और राष्ट्रप्रेम का यादगार संदेश छोड़ गई।

लिखते-लिखते आई बड़ी खबर…

नप जावर की बड़ी लापरवाही आई सामने,नेवज नदी के पुल पर पाइप में उलटा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया,जागरूक नागरिक ने जब देखा,तब सीएमओ जावर को मोबाइल लगाया,उन्होंने मोबाइल नही उठाया ।

तब राष्ट्रीय ध्वज को सासम्मान उतारा और जावर पुलिस को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की शिकायत कर नप के जो भी जिम्मेदार हो उन पर कार्यवाही की मांग की है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!