आज 05 अगस्त बुधवार को क्षेत्रीय विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा जनपद पंचायत आष्टा के सभा कक्ष में खण्ड स्तरीय अधिकारियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की । बैठक में महेंद्र प्रताप सिंह किरार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आष्टा तथा अमित कुमार व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आष्टा ने विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया । समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री अवसंरचना मद व विधायक निधि से स्वीकृत विभिन्न कार्यों की पीपीटी के माध्यम से समीक्षा की गई।

साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवास के विरूद्ध पूर्णतः की भी समीक्षा की गई। साथ ही कोई भी पात्र व्यक्ति आवास के लाभ से वंचित न रहे, इस हेतु सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश दिये गये। तत्पश्चात लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत स्वीकृत एकल नलजल योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमे सहायक यंत्री द्वारा विस्तार से योजना की जानकारी दी गई है। विधायक द्वारा प्रगतिरत नलजल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही जल निगम द्वारा प्रगतिरत रानीपुरा सामुहिक नलजल योजना की अद्यतन स्थिति संबंधी समीक्षा की गई।

विधायक ने बताया गया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा हर परिवार को ‘‘नल से जल’’ दिये जाने का संकल्प लिया गया है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण करना है। विधायक द्वारा जल निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों का मौका स्थल पर निरीक्षण कराने के निर्देश भी उपस्थित जल निगम के अधिकारियों को दिये गये है।
इसी कडी में लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत विभिन्न मार्गों की वर्तमान स्थिति के संबंध में चर्चा की गई एवं समय सीमा में स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने हेतु संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिये गये। नवीन मंडी को प्रारम्भ करने में आ रही रूकावटों के संबंध में मंडी सचिव से जानकारी ली गई, उनके द्वारा बताया गया कि नवीन मंडी में व्यापारियों के लिये गोदाम बनाने हेतु भूखण्ड आवंटित किये जाना है, किन्तु भूखण्ड आवंटन की नवीन प्रक्रिया ऑनलाईन होने से पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिसमे विलम्ब हो रहा है। पोर्टल तैयार होने के उपरांत ही व्यापारियांे को गोदाम हेतु भूखण्ड आवटन की कार्यवाही की जा सकेगी। साथ ही मंडी मंे किसानों एवं व्यापारियों हेतु पेयजल की व्यवस्था के लिये नगर पालिका आष्टा को नवीन मंडी तक पेयजल पाईप लाईन बिछाने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही नवीन मंडी को शीघ्र प्रारम्भ हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आष्टा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत आष्टा जावर एवं कोठरी के पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ देने संबंधी जानकारी से विस्तार से बताया गया एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) के निर्माण हेतु स्थल चयन की जानकारी दी गई, जिससे कीचड एवं गंदे जल को ट्रीट कर उपयोगी बनाया जायेगा। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, खादय विभाग एवं जल संसाधन विभाग आदि की समीक्षा की गई व उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी माननीय विधायक महोदय द्वारा दिये गये तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों से अवगत कराने व उन चुनौतियों को संबंधित विभाग के मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर समुचित निराकरण कराने हेतु आश्वस्त किया गया।

बैठक में अंत में दिनांक 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार चलाये जाने वाले ‘‘जन-विश्वास अभियान’’ के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक तैयारियों की भी जानकारी ली गई तथा मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप हर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मौका स्थल पर ही प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये, साथ ही अभियान के दौरान लंबित सीएम हेल्पलाईन के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिये भी कार्यवाही की जायेगी।
“आष्टा को रेल से जोड़े जाने की मांग को लेकर विधायक ने दिल्ली में सांसद से की भेंट,सौपा मांग पत्र”
नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी से उनके दिल्ली स्तिथ निवास पर भेंट की एवं क्षेत्र के नागरिको,भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से सांसद श्री सोलंकी का स्वागत,सम्मान किया ।

इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने देवास लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आष्टा को क्षेत्र के नागरिको की मांग अनुरूप आष्टा को रेल से जोड़े जाने की मांग का पत्र सौपा एवं क्षेत्र के विकास के विषयों को लेकर चर्चा की । विधायक श्री इंजीनियर ने चर्चा में बताया की क्षेत्र के नागरिक लम्बे समय से आष्टा को रेल से जोड़े जाने की मांग कर रहे है । आष्टा रेल से नही जोड़ा होने के कारण आष्टा जो की प्रदेश की राजधानी भोपाल एवं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के मध्य बसा है

लेकिन आष्टा का, सब कुछ सुविधाए होने के बाद भी औद्योगिक विकास थमा हुआ है । अगर आष्टा रेल से जुड़ जाता है तो यहा का औद्योगिक विकास सुनिश्चित है और जब औद्योगिक विकास होगा तो बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे,व्यापार,व्यवसाय बढेगा,क्षेत्र की आर्थिक उन्नति प्रगति होगी । इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने क्षेत्र के अन्य विकास कार्यो संगठन की गतिविधियों आदि को लेकर भी चर्चा की ।
“कोठरी नप ने अमृत हरित अभियान के तहत 3 हजार पौधों का किया रोपण”
वीआईटी परिसर, नगर परिषद कोठरी में अमृत हरित महा अभियान’ के तहत विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । अभियान में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के साथ 3 हजार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, नगीना राधेश्याम दलपति मुख्य नगरपालिका अधिकारी राहुल शर्मा, उपयंत्री निखिल जी एवं नोडल अधिकारी पिंटू चंद्रवंशी एवं वन विभाग के अधिकारी व PDMC के भोपाल से सोशल एक्सपर्ट्स की टीमउपस्थित रहीं । जितेंद्र झा, उपेंद्र द्विवेदी एवं सत्यजीत दास ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा पौधारोपण किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात टीम द्वारा नप अध्यक्ष तथा सीएमओ के साथ बैठक की गई जिसमें अमृत हरित महा अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों के रखरखाव एवं नगर वन प्रोजेक्ट के संबंध में चर्चा की गई
“विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई….
जनसुनवाई में पहुचे पोषण अभियान में लगे आउटसोर्स कर्मी,सेवाओ को निरंतरता बनाये रखने की मांग का विधायक को सौपा ज्ञापन”
आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में पोषण अभियान अंतर्गत कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों की सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने एवं महिला वित्त विकास निगम के मध्यम से जोड़े जाने/समुचित समायोजन किए जाने की मांग को लेकर इससे जुड़े सभी आउटसोर्स कर्मी जनसुनवाई में विधायक कार्यालय पहुचे ओर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को मांग पत्र सौपा ओर निवेदन किया कि ठेकेदार हमे हटा कर नये कर्मियों को रखने की प्रक्रिया प्रारंभ की है,जो हमारे लिये परेशानी का कारण होगा ।

विधायक ने सभी की समस्या सुनी और भरोसा दिया कि इस मामले में क्या,किया जा सकता है करेंगे । इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ।

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में पोषण अभियान अंतर्गत कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों की सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने एवं महिला वित्त विकास निगम के मध्यम से जोड़े जाने/समुचित समायोजन किये जाने,ग्राम पंचायत दोनिया में रामदेव मंदिर निर्माण हेतू राशि देने,ग्राम पंचायत रामपुरा कला में अतिक्रमण हटवाने,

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने,ग्राम पंचायत सेवदा में राधा कृष्ण मंदिर के पास नाला निर्माण कराने,वार्ड क्रमांक 15 के विजय नगर के खाली प्लाटो के पानी निकास एवं नाली निर्माण कराने,ग्राम पंचायत टांडा के ग्राम मालीखेड़ी में मुरम रोड निर्माण कार्य हेतू राशि स्वीकृत करने,ग्राम पंचायत बरखेड़ा में मुर्मीकरण रोड स्वीकृत करने,ग्राम पंचायत बरखेड़ा में आरसीसी रोड मेन रोड से शांति धाम की ओर स्वीकृत करने,ग्राम पंचायत झरखेड़ी के ग्राम उदानाखेड़ी खेनियापुरा में मंदिर से शमशन घाट तक सीसी रोड निर्माण की राशि स्वीकृत करने,भैंस का बीमा दिलाने संबंधित आवेदन पत्र,ग्राम पंचायत हीरापुर में श्मशान सौंदर्यीकरण हेतु राशि स्वीकृत करने,ग्राम पिपलीया सलारसी के मध्यमिक शाला भवन की बाउंड्री वॉल निर्माण करवाने,ग्राम पंचायत कातला में एससी बस्ती में टिन शेड निर्माण कार्य स्वीकृत करने,छात्रवृत्ति दिलवाने,पीएम किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण बीमा योजना का लाभ दिलवाने,ग्राम पंचायत रसुलपुरा में अतिक्रमण हटवाने,

बहादरपुरा चाचरसी में नवीन ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराने,आर्थिक सहायता दिये जाने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।
“प्रतियोगिताओं में विजय हुई टीम को किया पुरुष्कृत”
मॉर्डन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा में जुलाई माह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज दिनांक 5 अगस्त 2026 को हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विद्यालय में आयोजित की जाने वाली सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताएं केवल पुरस्कार जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह आपकी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और आत्मविश्वास को निखारने का एक मंच हैं। कला, डिजाइनिंग और नवाचार जैसी गतिविधियां आपके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
हार या जीत से परे, प्रतियोगिता में भाग लेना ही आपकी सीखने की यात्रा का सबसे बड़ा कदम है। हम सभी विद्यार्थियों से आग्रह करते हैं कि वे भविष्य में होने वाली सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपनी प्रतिभा को नए आयाम दें। प्राइमरी विंग के विजेता प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान हसनैन अहमद (कक्षा 5वीं )
द्वितीय स्थान राजवीर गोयल (कक्षा 3री)
तृतीय स्थान दृष्टि चौहान (कक्षा 4थी)
हैंड एंड फुट पेंटिंग प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान,युविका मालवीय (कक्षा 2री)
द्वितीय स्थान, अनाया (कक्षा 1ली)
तृतीय स्थान, सुपार्श्वी जैन (कक्षा 1ली )
सेकेंडरी विंग के विजेता
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल से सभी का मन मोह लिया।
न्यूज़पेपर फैशन एंड फ्रॉक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृष्ण सेन,क्रियांश घनघोरिया एवं दिव्यांश ठाकुर (कक्षा 7वीं) द्वितीय स्थान अक्षिता परमार एवं प्रियांशी (कक्षा 8वीं)
तृतीय स्थान महिमा परमार एवं मानसी परमार (कक्षा 8वीं)
कॉमिक स्ट्रिप मेकिंग प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान प्रियंका मालवीय (कक्षा 9वीं)
द्वितीय स्थान कामना मेवाड़ा (कक्षा 9वीं)
तृतीय स्थान इशिका मालवी (कक्षा 10वीं)
अतिथियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति
इस अवसर पर संस्था के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य भीम सिंह ठाकुर, शंकर लाल परमार, के. एल. परमार, समिति अध्यक्ष अभिषेक परमार,
प्राचार्य शैलेंद्र सिंह ठाकुर एवं उप-प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विकास चौरसिया, बी. एल. मालवीय, राजेश बड़ोदिया, रजत धरवा, संदीप ठाकुर, रितेश जेलवाल,श्रीमती अंजलि चौरसिया, श्रीमती करिश्मा चोपड़ा, श्रीमती निर्मला सारसिया, सुश्री ईशा जैन, श्रीमती पायल ठाकुर, सुश्री अपेक्षा पोरवाल, श्री तेजू मेवाड़ा, सुश्री इतिका चौहान,
श्रीमती नीता सक्सेना, सुश्री कनक सेन, सुश्री अंजलि गोस्वामी, श्रीमती पूजा परमार, श्रीमती रीना सरसिया, श्रीमती सोनम गुप्ता,
एवं श्रीमती रुपाली ठाकुर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
“राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त की व्यवस्थाओं को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
श्यामाप्रसाद मुखर्जी ग्राउंड पर होगा मुख्य समारोह, सुबह 9 बजे होगा ध्वजारोहण”
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय एवं व्यवस्थित रूप से मनाए जाने को लेकर बुधवार को अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय में शांति समिति एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में तय किया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एकत्रित होकर सामूहिक रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभात फेरी एवं विद्यार्थियों के आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह श्यामाप्रसाद मुखर्जी ग्राउंड आष्टा में सुबह 9 बजे आयोजित होगा। यहां निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह स्थल पर साफ-सफाई, समतलीकरण, मंच, टेंट, माइक, कुर्सियां, पेयजल, पार्किंग और बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं नगर पालिका द्वारा की जाएंगी।

बैठक में मुख्य समारोह में आने वाले अतिथियों एवं नागरिकों के लिए पृथक-पृथक बैठक व्यवस्था करने, समारोह स्थल की समुचित साफ-सफाई तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निमंत्रण पत्रों की छपाई एवं वितरण की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम बारिश नहीं होने पर प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों से कार्यक्रमों का चयन कर आवश्यक तैयारी कराने के निर्देश दिए गए। समारोह में अमृत महोत्सव, देशभक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, परिवार नियोजन सहित राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने की रूपरेखा भी तय की गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में प्रातः निर्धारित समय पर गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह स्थल पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाम 6 बजे शहीद स्मारक, नया बस स्टैंड पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं नगर पालिका द्वारा की जाएंगी।
बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किए जाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के संबंधित व्यक्तियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। समारोह के दौरान बच्चों को मिठाई वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत समारोह स्थल पर एंबुलेंस एवं प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था चिकित्सक सहित उपलब्ध रखने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी को दिए गए।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह किरार, एसडीओपी दामोदर गुप्ता, तहसीलदार रामलाल पगारे, अतिरिक्त तहसीलदार
हेमंत अग्रवाल,नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सीईओ अमित व्यास, सीएमओ विनोद प्रजापति,अजब सिंह राजपूत, बीएमओ डॉ अमित माथुर, कृषि विभाग के अधिकारी बीएस मेवाड़ा, प्राचार्य सितवत खान, विनीत त्रिवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
लिखते लिखते……..
क्या जावर थाना पुलिस डीएसपी हेमन्त पांडे के जाते ही बिना नाथ मोरे जैसी हो गई है.? ये प्रश्न इसलिये खड़ा हुआ है की विगत एक सप्ताह से जावर पुलिस वाहनों की जांच के नाम पर जो,कर रही है,जो किया जा रहा है,वो जब अति के रूप में हो गया तब आज जावर के नागरिको को अंततः सड़क पर उतर कर थाने पहुचना पड़ा ।

जावर में देव लाखन धाम एक ऐसा सिध्द स्थान है जहां दूर दूर से प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों से दुखी,पीड़ित लोग बड़ी आशा से बीमारी दूर होगी कि आशा को लेकर वाहनों से जावर आते है,यहा आने पर पुलिस जांच के नाम पर जो मनमानी करती है उससे उनका दुख और बढ़ जाता है,उनकी निगाह में जावर नगर की ओर जावर पुलिस की छबि भी धूमिल हो रही है । क्या इसको वरिष्ठ अधिकारी संज्ञान में लेंगे या कोई बड़ा आंदोलन की जावर में जरूरत है..?























