नई दिल्ली प्रवास के दौरान श्रावण मास के प्रथम सोमवार को आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रातः केंद्रीय ग्रामीण विकास,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान से दिल्ली स्तिथ निवास पर सौजन्य भेंट कर आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिको,भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत,सम्मान किया ।


इस अवसर पर आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान से आष्टा विधानसभा क्षेत्र की 28 सड़कों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के द्वितीय चरण में जोड़ने,आष्टा को कृषक संगोष्ठी भवन की स्वीकृति प्रदान करने की मांग को लेकर चर्चा की


एवं विस्तार से जानकारी देते हुए सभी प्रस्तावित 28 सड़को (51.80 किमी) को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के फेस-2 में स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन किया एवं उक्त मांग का,मांग पत्र केंद्रीय मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को सौपा । ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा की गई मांगो एवं सौपे गये मांग पत्रों की मांगों पर गम्भीरता से विचार करने का भरोसा दिया ।


इस अवसर पर प्रातः कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान के साथ दिल्ली स्तिथ निवास पर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,गोटेगांव के महेंद्र नागेश,बंडा के विधायक वीरेन्द्रसिंह लोधी ने पौधरोपण किया ।
“मप्र पटवारी संघ आष्टा ने 05 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
पटवारियों ने जमा किए बस्ते”

मध्यप्रदेश पटवारी संघ आष्टा ने आज 05 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया एवं पटवारियों ने तहसीलदार रामलाल पगारे को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के बाद सभी पटवारियों ने अपने-अपने बस्ते कानूनगो के पास जमा कर काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की।


मध्यप्रदेश पटवारी संघ आष्टा के अध्यक्ष बलराम रजक के नेतृत्व में आष्टा तहसील के सभी पटवारी अपने अपने बस्ते लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पटवारी शामिल हुए। संगठन ने स्पष्ट किया कि मांगों का निराकरण होने तक चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज सभी पटवारियों ने अपने अपने हल्को के बस्ते जमा कर दिये है ।

संघ के संरक्षक कमल कीर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी जो प्रमुख मांग, कैडर रिव्यू लागू कर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ देना, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा आयोजित करना, जज प्रोटेक्शन एक्ट में पटवारियों को शामिल करना, लंबित वित्तीय भुगतान करना तथा पदाधिकारियों के नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण निरस्त करना शामिल हैं।

मध्यप्रदेश पटवारी संघ तहसील आष्टा के अध्यक्ष बलराम रजक एवं कमल किर ने बताया कि पटवारी संवर्ग की वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों का अब तक निराकरण नहीं किया गया है। इसके चलते पटवारी संवर्ग खुद को शोषित एवं उपेक्षित महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पटवारी संवर्ग की वेतनमान विसंगति को दूर करने के उद्देश्य से शासन द्वारा तैयार किया गया कैडर रिव्यू प्रस्ताव लंबे समय से लंबित है। इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए। संगठन ने पदोन्नति की मांग को भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अन्य कर्मचारी संवर्गों के पदोन्नति आदेश जारी किए जा रहे हैं, लेकिन पटवारी संवर्ग को इससे वंचित रखा जा रहा है।

पटवारी संघ ने मांग की है कि कैडर रिव्यू का लाभ मिलने तक पटवारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए। साथ ही पदोन्नति से वंचित रह गए पटवारियों को उनके पदोन्नति पद के सापेक्ष समयमान वेतनमान का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाए।
संगठन ने नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा आयोजित करने, पटवारियों को जज प्रोटेक्शन एक्ट में शामिल करने तथा लंबे समय से लंबित वित्तीय भुगतानों का निराकरण करने की मांग भी रखी है। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों के नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग की गई है।


पटवारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में मध्यप्रदेश पटवारी संघ आष्टा के अध्यक्ष बलराम रजक, मनोज बाथम, कमल किर,वीरेंद्र ठाकुर, गुलाब सिंह, राजेंद्र शर्मा,संजय सक्सेना, पद्मावती मंडलोई,

महिपाल सिंह, दीपक राठौड़, लोकेंद्र ठाकुर, गजराज सिंह, सतीश मालवीय, अशोक वर्मा, विकास यादव, शुभम माहेश्वरी,शकुन परमार,अनिकेश शर्मा, नरेंद्र जायसवाल, अर्चना मलाजपुरे एवं कृष्णकांत मेहरा,धर्मेन्द्र राठौर,तनु परमार,राधा शर्मा, ममता दुदानिया,रोहित वर्मा, सहित बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित रहे।

“आष्टा को रेल से जोड़े जाने की मांग को लेकर विधायक ने दिल्ली में सांसद से की भेंट,सौपा मांग पत्र”
नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी से उनके दिल्ली स्तिथ निवास पर भेंट की एवं क्षेत्र के नागरिको,भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से सांसद श्री सोलंकी का स्वागत,सम्मान किया ।

इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने देवास लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आष्टा को क्षेत्र के नागरिको की मांग अनुरूप आष्टा को रेल से जोड़े जाने की मांग का पत्र सौपा एवं क्षेत्र के विकास के विषयों को लेकर चर्चा की । विधायक श्री इंजीनियर ने चर्चा में बताया की क्षेत्र के नागरिक लम्बे समय से आष्टा को रेल से जोड़े जाने की मांग कर रहे है ।


आष्टा रेल से नही जोड़ा होने के कारण आष्टा जो की प्रदेश की राजधानी भोपाल एवं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के मध्य बसा है लेकिन आष्टा का, सब कुछ सुविधाए होने के बाद भी औद्योगिक विकास थमा हुआ है ।

अगर आष्टा रेल से जुड़ जाता है तो यहा का औद्योगिक विकास सुनिश्चित है और जब औद्योगिक विकास होगा तो बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे,व्यापार,व्यवसाय बढेगा,क्षेत्र की आर्थिक उन्नति प्रगति होगी इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने क्षेत्र के अन्य विकास कार्यो संगठन की गतिविधियों आदि को लेकर भी चर्चा की
“दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर आष्टा में मना विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई”
मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत पर आष्टा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र मेमदाखेड़ी के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया। ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह मेमदाखेड़ी ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों एवं विकास के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह जीत प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ाएगी।


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कमल चौहान,भैया एमपी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. मीना सिंगी, सौभालसिंह बागेर, एच आर परमाल, घनश्याम जांगड़ा, तोसीफ उद्दीन बाबा, फैज उद्दीन, सुनील सेठी, देवराज परमार, चंदर सिंह ठाकुर, कृपालसिंह मालवीय, सईद टेलर, कृपाल ठाकुर, अरविंद मेवाडा, लोकेंद्र भाटी, अमजद पटेल, रामचरण दवारिया, अखिलेश राजपूत, प्रदीप भाटी, हरि मेवाडा, मुमताज खान, खालिद खाकी, निसार मसूदी, कृपाल तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत की खुशी साझा की और कांग्रेस नेतृत्व को बधाई दी

“11 उपवास की तपस्या कर कुमारी समृद्धि ने बढ़ाया धर्म-प्रभावना का गौरव तपस्या की अनुमोदना के लिए आज श्री नेमिनाथ किला मंदिर में आयोजन”
तप, त्याग और संयम की साधना जैन धर्म की महान परंपरा का आधार है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संतोष साधना देशलहरा की पौत्री एवं पीयूष सोनम की बिटिया कुमारी समृद्धि ने 11 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण कर आत्मसाधना और धर्म के प्रति अपनी दृढ़ आस्था का परिचय दिया है। उनकी इस प्रेरणादायी तपस्या की अनुमोदना के लिए मंगलवार 4 अगस्त 2026 को श्री नेमिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर किला में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

श्री नेमीनाथ प्रभु की छत्रछाया एवं मालव गिरनार तीर्थ में चातुर्मासार्थ विराजित पूज्य पन्यास प्रवर यशोजित विजयजी म.सा. आदि ठाणा एवं पूज्य साध्वीवर्या श्री वैराग्यश्रेया श्रीजी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाजजन तपस्विनी की अनुमोदना मंगलवार को करेंगे। कुमारी समृद्धि की 11 उपवास की तपस्या केवल उपवास तक सीमित नहीं, बल्कि यह संयम, संकल्प, आत्मनियंत्रण और आध्यात्मिक साधना का प्रेरक उदाहरण है।

आज की युवा पीढ़ी जब भौतिक आकर्षणों के बीच आगे बढ़ रही है, ऐसे समय में एक बालिका द्वारा इतनी कठिन तपस्या का संकल्प लेकर उसे पूर्ण करना समाज के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी है। इसके पूर्व समृद्धि बीते वर्षों में आठ और नौ उपवास की कठिन तपस्या कर चुकी है। तपस्या के माध्यम से साधक अपनी इच्छाओं और इंद्रियों पर नियंत्रण का अभ्यास करता है। यह आत्मविश्वास को मजबूत करने के साथ जीवन में त्याग, धैर्य और अनुशासन के संस्कार भी विकसित करती है। कुमारी समृद्धि ने अपनी तपस्या के माध्यम से यही संदेश दिया है कि दृढ़ संकल्प और गुरुजनों के आशीर्वाद से कठिन से कठिन साधना भी पूर्ण की जा सकती है । तपस्या की अनुमोदना के लिए 4 अगस्त, मंगलवार को श्री किला मंदिरजी आष्टा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम में प्रातः 9 से 10 बजे तक पूज्य महाराजश्री के मंगल प्रवचन, प्रातः 10 बजे प्रत्याख्यान, प्रातः 10 से 11 बजे तक नवकारसी तथा दोपहर 2 बजे से महिलाओं की चौबीसी का आयोजन होगा। देशलहरा परिवार ने समाजजनों से इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर कुमारी समृद्धि की तपस्या की अनुमोदना करने का आग्रह किया है। परिवार ने दी तपस्या के लिए प्रेरणा कुमारी समृद्धि सुपुत्री श्रीमती साधना संतोष कुमार देशलहरा एवं पीयूष सोनम देशलहरा की पुत्री हैं। परिवारजनों ने तपस्या के इस पावन अवसर को धर्मलाभ का अवसर बताते हुए समाज के सभी श्रावक-श्राविकाओं को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। तपस्या की अनुमोदना में समाज की सहभागिता निश्चित रूप से तपस्विनी के आत्मबल को बढ़ाएगी और अन्य श्रावक-श्राविकाओं को भी तप, त्याग, संयम और धर्म साधना के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी ।

लिखते लिखते….
श्रावण मास के आज प्रथम सोमवार को नगर के प्राचीन श्री गणेश मंदिर से भगवान भोलेनाथ की पालकी निकली,पालकी में सवार भोलेनाथ जी के नगर के नागरिको ने दर्शन पूजन,आरती की,पालकी में बड़ी संख्या में भक्त उपस्तिथ रही























