आष्टा। स्वर्गीय महंत श्री प्रेम नारायण गोस्वामी की पावन स्मृति में इंद्रा कॉलोनी रोड पर विकसित “प्रेम मोहन वाटिका” का भव्य लोकार्पण शनिवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,नगर भाजपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,वार्ड पार्षद तेजसिंह राठौर ने वाटिका का लोकार्पण किया ।

इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरु खां, सकल हिन्दू समाज के प्रमुख नरेंद्र कुशवाह एवं संयोजक मुकेश नामदेव की विशेष उपस्थिति रही।
सभी ने स्व. महंत प्रेम नारायण गोस्वामी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन धर्म, समाज सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृति में निर्मित यह वाटिका आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी तथा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश देती रहेगी। समाज की महान विभूतियों की स्मृति में ऐसे कार्य नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। नगर में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विरासत को सहेजने की दिशा में यह अत्यंत सराहनीय पहल है।
नगर के प्रमुख सामाजिक संगठन आष्टा युवा संगठन के आनंद गोस्वामी ने बताया कि स्व. महंत प्रेम नारायण गोस्वामी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने तथा नगरवासियों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वाटिका का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं एवं नागरिक उपस्थित रहे। अंत में गोस्वामी परिवार ने सभी अतिथियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए वाटिका के संरक्षण, स्वच्छता एवं हरियाली बनाए रखने का सामूहिक संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद रवि शर्मा,तारा कटारिया, सलीम डॉक्टर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. मीना सिंघी, पत्रकार किरण राका, राजीव गुप्ता, प्रवेश शर्मा, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष भूरू मुकाती, श्मशान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज यादव, प्रवक्ता कुशल पाल लाला, मुकेश राठौर, रवि गोस्वामी, बसंत पाठक, महेश राठी, संतोष शर्मा, मुन्ना साहू, रोहित तोमर, जयदीप माहेश्वरी, राजाराम गोरिया, जितेंद्र परमार, दीपक गोस्वामी, राकेश वर्मा (ढाबा), करण मालवीय, नरेंद्र उदयपुर, राहुल मालवीय, धर्मेंद्र गिरी, संगीता सेन, सीमा साहू, संगीता प्रजापति, पवन राका, नीरज सुराना एवं अखिलेश पाटीदार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।























