आष्टा । हमेशा किसी ना किसी कारण से चर्चाओं में रहने वाला सिविल अस्पताल आज फिर खबरो की सुर्खियों में आ गया । आज शाम को इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ बीएल परमार के साथ कुछ लोगो ने मारपीट कर दी ये ।


डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी के बाद बीएमओ डॉ अमित माथुर ने उक्त पूरी घटी घटना की लिखित में रिपोर्ट आष्टा थाने भेज दी है ।

बीएमओ डॉ अमित माथुर ने उक्त घटना की पुष्टि करते हुए बताया की आज छुट्टी दिवस के दिन डॉ बीएल परमार इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे । शाम को कुछ लोग भोपाल के एक पर्चे पर दवा लेने सिविल अस्पताल पहुचे ।


डॉ बीएल परमार ने उनेह बताया की आज अवकाश है जो इमरजेंसी की दवा है वो मिल सकती है,शेष दवाई कल मिलेगी इसी बात को लेकर दवा लेने आये लोगो ने डॉक्टर से विवाद किया और उनके साथ मारपीट की ।


पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गई है । पीड़ित डॉक्टर ने इसकी सूचना बीएमओ को दी । बीएमओ ने घटना को गम्भीरता से लिया और अस्पताल की ओर से मारपीट करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये थाना आष्टा को लिखित में रिपोर्ट भेजी ।


खबर है की पुलिस ने मारपीट करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । अब पुलिस उन लोगो की पहचान करेगी जिन लोगो ने डॉक्टर के साथ,अभद्रता एवं मारपीट की । उक्त पूरी घटना अस्पताल के कैमरों में कैद हो गई है ।




















