Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । आष्टा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भंवरा में एक जमीन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों में विवाद चल रहा है,
आज उक्त जमीन पर बोवनी करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी व धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों के लगभग 10 लोग घायल हुए हैं । घटना के बाद दोनों पक्ष आष्टा थाने पहुंचे ।

आष्टा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर दोनों पक्षो के लगभग 15 लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घटना के बाद एक पक्ष ने ग्राम में एक ट्रैक्टर,एक बाइक को आग के हवाले कर दिया । समय रहते प्रशासन-पुलिस इस घटना को गम्भीरता से ले,नही तो आगे किसी बड़ी घटना विवाद से इंकार नही किया जा सकता है.?


आष्टा थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पक्ष खेत पर बोवनी करने गया था तभी दूसरा पक्ष मौके पर पहुंच गया और उन्हें बोवनी करने से रोकने की कोशिश की । इसी बात को लेकर दोनों पक्षो के बीच जम कर मारपीट,खूनी संघर्ष हो गया । जिसमें एक पक्ष के सात लोग तथा दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हुए ।

वही आष्टा पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट पर 9 लोगों के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर 6 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया । आष्टा थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार आज हुए ग्राम भंवरा में उक्त जमीनी विवाद में फरियादी बलवान सिंह पिता पन्नालाल निवासी भंवरा की रिपोर्ट पर घनश्याम, मानसिंह, महादेव, बलराम, सूर्य प्रकाश एवं कपिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

वहीं दूसरे फरियादी महादेव परमार की रिपोर्ट पर सुनील, बाबूलाल, लक्ष्मण, मुकेश, विपिन, रमेश, बलवान, मोहन एवं पवन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । दोनों पक्षों की आई रिपोर्ट पर आष्टा पुलिस ने धारा 296(बी), 115(2), 351 (3),324(2), 3 (5) सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया ।

सामान्य घायलों का आष्टा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है । जो गंभीर घायल है उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है । उक्त जमीनी विवाद जो लंबे समय से चल रहा है बताया जाता है कि एक माह पूर्व भी इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था ।

वही आज जो घटना घटी उसके बाद लगता है कि यह विवाद अगर समय रहते हल नहीं हुआ और प्रशासन पुलिस ने इसमें कोई ठोस कार्यवाही नहीं की तो हो सकता है कोई बड़ा विवाद भी ग्राम में घट सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!