आष्टा । आज आष्टा अनुविभाग के जावर थाना पुलिस को अपने मुखवीर की ठोस सूचना पर अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा ठिकाने लगाने के पहले ही पुलिस ने जप्त कर आरोपी को दबोच लिया । पकड़ा गया आरोपी पंजाब के मनसा जिले के सिरिसिवाला थाना बरेटा का है।

जावर पुलिस को मुखवीर की सूचना पर सफलता तो मिल गई,लेकिन इससे बहुत कुछ उगलवाना एक चुनोती भी है ।
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना द्वारा अवैध मादक पदार्थ परिवहन/विक्रय पर कार्य़वाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है ।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं दामोदर गुप्ता एसडीओपी आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर डीएसपी हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बडी मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा परिवहन पर कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

दी गई जानकारी अनुसार
दिनांक 20/06/26 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर मेहतवाडा बायपास यात्री प्रतीक्षालय के सामने एक व्यक्ति के पास से एक बोरी में 12.800 किला ग्राम व एक पिठ्ठु बैग 11.980 किलो ग्राम कुल 24.780 किलो ग्राम डोडा चूरा कुल क़ीमत एक लाख रू. से अधिक कीमत का जप्त किया जाकर आरोपी बलकारन सिह पिता महलासिह को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ डोडा चुरा कुल 24.780 किलो ग्राम मूल्य करीब ₹ एक लाख से अधिक व विवो कंपनी का मोबाईल फोन व 1000 रू. नगदी जप्त किया गया है । गिरफ्तार आरोपी का नाम बलकारनसिह पिता महलासिह उम्र 43 साल नि. सिरिसिवाला थाना बरेटा जिला मनसा पंजाब का है ।


इस मामले में डीएसपी थाना प्रभारी जावर हेमंत पांडेय, उनि दिनेश यादव, उनि संतोष विश्वकर्मा,प्र. आर. सुनील वर्मा, आर नरेन्द्र सैंधव, आर मनोज जाट, आर अनिल चौधरी,आर कमलेश,सैनिक लाखन सिह, सैनिक विजेन्द्र सिह थाना जावर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही ।






















